फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mauni Amavasya 2025: मौनी अमावस्या पर बनेगा त्रिग्रही योग, इन राशि वालों के जीवन में आएगा सुखद बदलाव

Sat, 18 Jan 2025 08:09 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sat, 18 Jan 2025 08:09 AM IST
सार

Mauni Amavasya 2025: मौनी अमावस्या पर त्रिग्रही योग का निर्माण होने जा रहा है। इस दिन चंद्रमा, सूर्य और बुध तीनों ही ग्रह मकर राशि में रहेंगे। त्रिग्रही योग को शुभ और फल देना वाला योग माना जाता है जिससे कुछ राशि वालों को अच्छा लाभ मिलने के संकेत हैं। 
 

विज्ञापन
mauni amavasya 2025 moon sun and mercury make auspicious trigrahi yog these zodiac sign will be success
मौनी अमावस्या पर बनेगा त्रिग्रही योग - फोटो : amar ujala
Mauni Amavasya 2025: इस वर्ष मौनी अमावस्या पर बहुत ही दुर्लभ संयोग बनने जा रहा है। दरअसल दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन महाकुंभ 144 वर्षों बाद प्रयागराज में जारी है। 13 जनवरी से महाकुंभ आरंभ हुआ और इसका समापन 26 फरवरी 2025 को होगा। 29 जनवरी 2025 को मौनी अमावस्या है और हिंदू धर्म में मौनी अमावस्या का विशेष महत्व होता है। प्रयागराज में चले रहे महाकुंभ के कारण इसका महत्व और भी बढ़ गया है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस साल मौनी अमावस्या पर काफी दुर्लभ संयोग बनने जा रहा है। दरअसल मौनी अमावस्या के दिन तीन प्रमुख ग्रह एक ही राशि में रहेंगे, जिसके कारण त्रिग्रही योग का निर्माण होगा। मौनी अमावस्या पर चंद्रमा, सूर्य और बुध तीनों ही शनि की राशि मकर में होंगे। इन तीन ग्रहों के मकर राशि में युति से त्रिवेणी योग निर्माण हो रहा है। वहीं सूर्य और बुध की युति से बुधादित्य योग, मकर राशि पर बुध की नवम द्दष्टि होने से नवपंचम राजयोग का निर्माण हो रहा है। मौनी अमावस्या पर स्नान करने का विशेष महत्व होता है और दुर्लभ संयोग के चलते सभी 12 राशियों के जातकों पर इसका विशेष प्रभाव पड़ेगा। इस संयोग से कुछ राशि वालों को विशेष लाभ हो सकता है। आइए जानते हैं कौन-कौन सी राशियां है जो बहुत ही भाग्यशाली साबित होने वाली है। 

Mangal Vakri 2025: 21 जनवरी को मंगल होंगे वक्री, इन तीन राशियों की बढ़ सकती हैं मुश्किले

mauni amavasya 2025 moon sun and mercury make auspicious trigrahi yog these zodiac sign will be success
- फोटो : amar ujala
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए मौनी अमावस्या पर बना शुभ संयोग बहुत ही लाभकारी साबित हो सकता है। इस राशि के जातकों के जीवन में अच्छी और शुभ खबरें मिल सकती है। कर्क राशि के जातकों में यह त्रिग्रही योग सातवें भाव में होगा। ऐसे में जो लोग किसी के साथ कोई काम साझेदारी में कर रहे हैं उनको अच्छा लाभ मिल और अच्छी सफलता मिलेगी। धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। वैवाहिक जीवन में खुशहाली आएगी। संपत्ति से संबंधित कोई बड़ा लाभ मिल सकता है। भाग्य प्रबल रहेगा।
mauni amavasya 2025 moon sun and mercury make auspicious trigrahi yog these zodiac sign will be success
- फोटो : amar ujala
तुला राशि
29 जनवरी को मौनी अमावस्या पर तीन प्रमुख ग्रहों की युति से बना त्रिग्रही शुभ संयोग तुला राशि के जातकों के लिए उनके चौथे भाव में बनेगा। कुंडली का चौथा भाव सुख का होता है। ऐसे में आपको वह सभी तरह के भौतिक सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होगी जिसकी आपको इच्छा है। कार्य में आ रही बाधाएं अब खत्म होगी और कामकाज बड़ी ही आसानी के साथ पूरे होंगे। करियर में आपको आगे बढ़ने के अच्छे मौके मिलेंगे। भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। आपके ऊपर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहेगी। आर्थिक स्थिति में पहले के मुकाबले सुधार देखने को मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
mauni amavasya 2025 moon sun and mercury make auspicious trigrahi yog these zodiac sign will be success
- फोटो : amar ujala
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए मौनी अमावस्या पर बना शुभ योग आपके जीवन में सुखद परिवर्तन लाएगा। त्रिग्रही योग का निर्माण आपके लिए शुभ और अपार सफलता की प्राप्ति के संकेत है। धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। परिवार के सदस्यों की ओर से शुभ समाचार की प्राप्ति के योग बन रहे हैं। सेहत संबंधी परेशानियां दूर होंगी।
 
जानें अपना वार्षिक राशिफल 2025 
मेष राशिफल 2025  तुला राशिफल 2025 
वृषभ राशिफल 2025  वृश्चिक राशिफल 2025 
मिथुन राशिफल 2025 धनु राशिफल 2025 
कर्क राशिफल 2025  मकर राशिफल 2025 
सिंह राशिफल 2025  कुंभ राशिफल 2025 
कन्या राशिफल 2025  मीन राशिफल 2025 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed