Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mangal Vakri 2025: 21 जनवरी को मंगल होंगे वक्री, इन तीन राशियों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें

Sat, 18 Jan 2025 06:44 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Sat, 18 Jan 2025 06:44 AM IST
सार

Mangal Vakri 2025: ज्योतिष में जहां सूर्य को ग्रहों का राजा और शनि को न्यायाधीश का स्थान प्राप्त है, वहीं मंगल को ग्रहों का सेनापति कहा जाता है, वह साहस, ऊर्जा, उत्साह और पराक्रम के कारक है। 

विज्ञापन
Mangal Vakri 2025 date and time know Mangal Vakri impact on zodiac sign
Mangal Vakri 2025 - फोटो : अमर उजाला

Mangal Vakri 2025: ज्योतिष में जहां सूर्य को ग्रहों का राजा और शनि को न्यायाधीश का स्थान प्राप्त है, वहीं मंगल को ग्रहों का सेनापति कहा जाता है, वह साहस, ऊर्जा, उत्साह और पराक्रम के कारक है। कुंडली में उनकी स्थिति का जातक के जीवन पर खास प्रभाव पड़ता है। ज्योतिष मान्यता है कि कुंडली में मंगल की स्थिति मजबूत होने पर जातक को जीवन में सफलता, स्वास्थ्य और खुशहाली की प्राप्ति होती हैं, साथ ही मंगल के शुभ प्रभाव से व्यक्ति हमेशा ऊर्जावान महसूस करता है।



कहते हैं कि जब भी मंगल ग्रह अपने स्थान में परिवर्तन करते हैं, तो सभी 12 राशियों पर इसका शुभ-अशुभ प्रभाव पड़ता है। वर्तमान में मंगल कर्क राशि में मौजूद है और वह 21 जनवरी 2025 को कर्क राशि से उल्टी चाल चलते हुए मिथुन राशि में एंट्री लेंगे। ज्योतिषियों की मानें, तो मंगल का वक्री होना कुछ राशि वालों की समस्याएं बढ़ा सकता है, इन जातकों को नौकरी, व्यापार और करियर में कई चुनौतियां मिल सकती हैं, ऐसे में आइए इन राशियों के बारे में जानते हैं।

Trending Videos
Mangal Vakri 2025 date and time know Mangal Vakri impact on zodiac sign
Mangal Vakri 2025 - फोटो : अमर उजाला

वृषभ राशि
ज्योतिष गणना के अनुसार मंगल का वक्री गोचर आपके वैवाहिक जीवन को प्रभावित कर सकता है। आर्थिक समस्याएं बढ़ सकती हैं। वृषभ राशि के लोगों को कार्यक्षेत्र में मानसिक तनाव झेलना पड़ सकता है। आत्मविश्वास में कमी महसूस होगी। यह समय आपको कई यात्राएं करवा सकता है, इसलिए अपने कर्मों में सुधार लाएं और अनैतिक कार्य करने से बचें। जो जोतक शादी करने की योजना बना रहे हैं, वह सभी चीजों की जांच-पड़ताल कर लें। परेशानियों से बचाव के लिए हनुमान चालीसा का पाठ करना लाभकारी हो सकता है।

Mangal Vakri 2025 date and time know Mangal Vakri impact on zodiac sign
Mangal Vakri 2025 - फोटो : अमर उजाला

कुंभ राशि
मंगल का वक्री गोचर कुंभ राशि के लिए मुश्किलों भरा रहेगा। आपके बनते काम भी रुक सकते हैं। नौकरी की तालाश कर रहे लोगों को अभी और मेहनत करनी होगी। छात्रों को परीक्षा के लिए अधिक मेहनत करनी होगी, नहीं तो चुनौतियां बढ़ सकती हैं। शादी-विवाह के कार्यों में बाधा आने की आशंका है। करियर में आपको ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। परिवार में तनाव होने के कारण सेहत बिगड़ सकती हैं। आर्थिक समस्याएं उत्पन्न हो सकती है। वैवाहिक जीवन में साथी से मनमुटाव हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mangal Vakri 2025 date and time know Mangal Vakri impact on zodiac sign
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला

मीन राशि
मीन राशि के लिए यह समय तनावपूर्ण रहने वाला है। भाग्य का साथ न मिल पाने के कारण आर्थिक नुकसान हो सकता है। आत्मविश्वास में कमी के कारण कार्यों को पूरा करने में बाधाएं आ सकती हैं। नई नौकरी की तालाश कर रहे लोगों को अभी और परिश्रम करना होगा। कोर्ट में चल रहा मामला पक्ष में न आने के कारण परिवार में तनाव पैदा हो सकता है। बात अगर लव लाइफ की करें तो कई चुनौतियां आएगी। 

Vastu Tips of Marriage: विवाह में आ रही अड़चनों को दूर करने के लिए जरूर करें ये पांच वास्तु उपाय

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed