फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aaj Ka Rashifal: मेष, सिंह और कुंभ राशि वालों को भाग्य का मिलेगा पूरा साथ, जानें अन्य राशियों का हाल

Sat, 18 Jan 2025 07:24 AM IST
मेघा कुमारी आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: मेघा कुमारी Updated Sat, 18 Jan 2025 07:24 AM IST
सार

Today Rashifal in Hindi: आचार्य मानस शर्मा से जानिए चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 18 जनवरी 2025 का राशिफल...

विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction 18 January 2025 mesh mithun kark singh kanya kumbh
18 January 2025 Ka Rashifal - फोटो : अमर उजाला

Aaj Ka Rashifal 18 January: आज शनिवार का दिन है और माघ माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि है। आज के दिन के राशिफल की बात करें तो आज कुछ राशि वालों के ऊपर शनि देव  की विशेष कृपा होने वाली है। कुछ राशि वालों के अधूरे काम जल्द ही पूरे होंगे और धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा जातकों को नई नौकरी के अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। वहीं कुछ राशि वालों को भागदौड़ करनी पड़ सकती है। पूरे दिन चंद्रमा कन्या राशि में मौजूद रहेंगे। आचार्य मानस शर्मा बता रहे हैं चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा ? पढे़ं अपना आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal 18 January 2025)

Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction 18 January 2025 mesh mithun kark singh kanya kumbh
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता मिलेगी। आपका बिजनेस पहले से बेहतर रहेगा। आपको किसी सहयोगी की कोई बात बुरी लग सकती है। आप अपने खर्चों पर पूरा ध्यान देंगे। सामाजिक कार्यक्रमों से आपको जुड़ने का मौका मिलेगा। यदि किसी से कोई वादा किया था, तो उसे भी आप आसानी से पूरा कर सकेंगे। कुछ नए विरोधी आपको परेशान करेंगे।

Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction 18 January 2025 mesh mithun kark singh kanya kumbh
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के लिहाज से उतार चढ़ाव भरा रहने वाला है। आपको अपने खान-पान में लापरवाही करने से बचना होगा। आपका बिजनेस पहले से बेहतर रहेगा। सामाजिक कार्यक्रमों से आपको जुड़ने का मौका मिलेगा। आपको किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। आप किसी वाद विवाद से दूर रहे। आपको आवेश में आकर कोई निर्णय लेने से बचना होगा। किसी की कही सुनी बातों पर आप भरोसा न करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction 18 January 2025 mesh mithun kark singh kanya kumbh
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन नए काम की शुरुआत करने के लिए अच्छा रहेगा। आपको कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। ससुराल पक्ष से किसी व्यक्ति से यदि आप धन उधार लेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा। पिताजी को कोई आंखों से संबंधित समस्या थी, तो वह बढ़ सकती है। आपकी कोई प्रॉपर्टी संबंधित डील फाइनल होगी। विद्यार्थियों की पढ़ाई लिखाई में यदि कुछ समस्याएं आ रही थी, तो उसके लिए उन्हें अपने सीनियर से बातचीत करने की आवश्यकता है। आप अपने घर में कोई बदलाव कर सकते हैं।

विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction 18 January 2025 mesh mithun kark singh kanya kumbh
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। किसी नए वाहन की खरीदारी करने का आपका सपना पूरा होगा। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी, जो लोग सिंगल है, उनकी अपने साथी से मुलाकात हो सकती है। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होने से अपने घर की पूजा पाठ का आयोजन कर सकते हैं। माता जी का कोई पुराना रोग उभर सकता है। आपको बेवजह किसी मामले में बोलने से बचना होगा। किसी पुरानी गलती से आपको सबक लेना होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed