मेष
मेष राशि के जातकों के लिए मार्च महीने की शुरुआत शुभता और सौभाग्य लिए रहने वाली है। इस दौरान आपको परिश्रम का पूरा फल मिलेगा। घर और बाहर दोनों जगह आपके शुभचिंतक आपका सहयोग और समर्थन करते नजर आएंगे। इस दौरान करियर-कारोबार में आपको उल्लेखनीय प्रगति और लाभ की प्राप्ति होगी। वित्तीय दृष्टि से भी मार्च महीने का पूर्वार्ध आपके लिए अच्छा साबित होगा। इस दौरान अटका हुआ धन प्राप्त होगा। भूमि-भवन या पैतृक संपत्ति से जुड़ी अड़चनें दूर होंगी।
मेष राशि के जातकों को माह के मध्य से उत्तरार्ध तक का समय थोड़ा प्रतिकूल रह सकता है। इस दौरान आपको अपने समय, धन और उर्जा का प्रबंधन करके चलना उचित होगा। व्यवसाय से जुड़े लोगों को इस दौरान कारोबार में मंदी का सामना करना पड़ सकता है। टारगेट ओरिएंटेड जॉब करने वालों को अपने लक्ष्य को पाने के लिए अत्यधिक परिश्रम और प्रयास की आवश्यकता बनी रहेगी। इस दौरान वाहन सावधानी से चलाएं और नियमों का उल्लंघन भूल कर भी न करें।
मेष राशि के जातकों का माह के उत्तरार्ध में लोगों के साथ किसी बात को लेकर संबंध बिगड़ सकते हैं। इस दौरान अपने लव पार्टनर अथवा लाइफ पार्टनर के साथ बेहतर तालमेल बनाए रखने का प्रयास करें। लोगों के साथ विनम्रता से पेश आएं और दूसरों की भावनाओं की कद्र करें। माह के उत्तरार्ध का समय न सिर्फ संबंध बल्कि सेहत की दृष्टि से भी चिंताजनक रह सकता है। इस दौरान आपकी कोई पुरानी बीमारी उभर सकती है।
उपाय: प्रतिदिन देवी दुर्गा की लाल पुष्प चढ़ाकर पूजा एवं चालीसा का पाठ करें।
2 of 12
मार्च मासिक राशिफल 2025
- फोटो : अमर उजाला
वृष
वृषभ राशि के जातकों के लिए मार्च का महीना अत्यंत ही शुभ रहने वाला है। इस माह आपके लंबे समय से अटके हुए कार्य पूरे होंगे। करियर-कारोबार से जुड़ी दिक्कतें दूर होंगी। घर और बाहर दोनों जगह शुभचिंतकों का सहयोग और समर्थन बनना रहेगा। यदि आप बेरोजगार हैं तो आपको इस माह मनचाहा रोजगार प्राप्त हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों की मनचाहे जगह पर तबादले अथवा प्रमोशन की मनोकामना पूरी हो सकती है। माह के मध्य में किसी योजना अथवा बाजार आदि में अटका हुआ धन अप्रत्याशित रूप से निकल सकता है। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो आपका कारोबार इस माह नई बुलंदियों को छूता हुआ नजर आएगा। माह के उत्तरार्ध में आप अपने कारोबार को विस्तार दे सकते हैं।
इस माह आप किसी के साथ बिजनेस से जुड़ी कोई बड़ी डील कर सकते हैं। यदि आप विदेश में अपने करियर अथवा कारोबार के लिए प्रयासरत हैं तो आपको इस संबंध में शुभ समाचार की प्राप्ति संभव है। यदि आप समाजसेवा अथवा राजनीति से जुड़े हैं तो आपको मान-सम्मान अथवा किसी विशिष्ट पद की प्राप्ति संभव है। माह के उत्तरार्ध का थोड़ा सा समय यदि छोड़ दें तो पूरा माह रिश्ते-नाते की दृष्टि से आपके लिए अनुकूल रहने वाला है।
इस माह आप पर आपके पिता का विशेष आशीर्वाद बरसेगा। आप अपने लव पार्टनर अथवा लाइफ पार्टनर के प्रति समर्पित नजर आएंगे। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ प्रेम और विश्वास बढ़ेगा।
उपाय: प्रतिदिन पारद शिवलिंग की पूजा एवं श्री रुद्राष्टकं का पाठ करें।
Holi 2025: इस साल होली पर लगेगा चंद्र ग्रहण, जानें क्या होगा इसका प्रभाव
3 of 12
मार्च मासिक राशिफल 2025
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन
मिथुन राशि के जातकों को मार्च महीने में गुडलक को पाने और बैडलक से बचने के लिए आलस्य और अभिमान से दूर रहना चाहिए। इस माह हाथ आए अवसर को जाने न दें और लोगों के साथ बेहतर तालमेल बिठाते हुए अपना कार्य निकालने का प्रयास करें, अन्यथा बाद में पछताना पड़ सकता है। मार्च महीने के प्रारंभ में मिथुन राशि के जातकों को अपने करियर-कारोबार की प्रगति आदि को लेकर चिंता सताएगी। हालांकि माह के मध्य तक आपको इससे जुड़े अच्छे अवसर भी प्राप्त होंगे। माह के दूसरे हफ्ते में आय के मुकाबले खर्च की अधिकता रहेगी। जिसके कारण आपकी वित्तीय स्थिति थोड़ी डगमगा सकती है।
मिथुन राशि के जातकों को इस इस माह खुद को किसी भी तरह के विवाद से खुद को दूर रखते हुए अपने लक्ष्य पर फोकस करने की आवश्यकता रहेगी। किसी भी मसले को कोर्ट-कचहरी ले जाने की बजाय बातचीत के जरिए हल करना बेहतर रहेगा। व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए माह के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध का थोड़ा राहत लिए रहने वाला है। हालांकि इस दौरान भी आपको कोई बड़ी डील करने अथवा नया कारोबार शुरु करने से पहले अपने शुभचिंतकों की सलाह जरूर लेनी चाहिए।
रिश्ते-नाते की दृष्टि से मार्च का महीना मिलाजुला रहने वाला है। माह के मध्य में किसी बात को लेकर लव पार्टनर अथवा जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकता है। इस दौरान अपने रिश्ते में विश्वास की कमी न होने दें और अपने पार्टनर की भावनाओं की कद्र करें। पारिवारिक मसलों को संवाद से हल करें।
उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री गणेश जी को दूर्वा चढ़ाकर गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।
Lakshmi Narayan Rajyog: मीन राशि में होगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग का निर्माण, इन राशि के जातकों को मिलेगी तरक्की
4 of 12
मार्च मासिक राशिफल 2025
- फोटो : अमर उजाला
कर्क
कर्क राशि के जातकों के लिए मार्च का महीना काफी उतार-चढ़ाव लिए रहने वाला है। माह की शुरुआत से ही अपने समय और धन आदि का प्रबंधन करके चलें और फिजूलखर्ची करने से बचें। कर्क राशि के जातकों को मार्च के महीने में पास के फायदे में दूर का नुकसान करने से बचना होगा। इस माह उन लोगों से खूब सावधान रहें जो आपके धन, मान-सम्मान आदि को नुकसान पहुंचाने का हमेशा षडयंत्र रचते रहते हैं। मार्च महीने की शुरुआत में खर्च की अधिकता रहेगी। इस दौरान आप सुख-सुविधा की चीजों पर बड़ी धनराशि खर्च कर सकते हैं। व्यवसाय की दृष्टि से माह के मध्य में आपको अनुकूलता रहेगी लेकिन बाकी समय आपको बाजार में अपनी साख को बनाए रखने के लिए कंपटीटर से कड़ा मुकाबला करना पड़ सकता है।
माह के उत्तरार्ध में नौकरीपेशा लोगों की अपने उच्च अधिकारियों से अनबन हो सकती है। नतीजतन वे अपने कार्यक्षेत्र में बदलाव की योजना बना सकते हैं। हालांकि भावनाओं में बहकर ऐसा फैसला लेने से बचें और किसी भी निर्णय पर पहुंचने से पहले अपने शुभचिंतकों की सलाह अवश्य लें। इस दौरान आपको अपनी सेहत और संबंधों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत रहेगी। पारिवारिक सुख की दृष्टि से यह माह मध्यम फलप्रद कहा जाएगा। प्रेम संबंध सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ावें और किसी भी प्रकार के झूठे दिखावे से बचें।
उपाय: प्रतिदिन सफेद चंदन का तिलक लगाकर स्फटिक के शिवलिंग की पूजा एवं शिव चालीसा का पाठ करें।
सिंह
सिंह राशि के जातकों के लिए मार्च का महीना मिश्रित फलदायी है। इस माह आपको किसी भी कार्य में लापरवाही करने से बचना चाहिए। माह की शुरुआत से कामकाज में आने वाली अड़चनें और परिश्रम के अनुरूप फल न मिल पाने के कारण आपका मन खिन्न रहेगा। इस माह आपको जल्दी-जल्दी अपने विचार को बदलने से बचना चाहिए। किसी भी कार्य पूरी लगन के साथ पूरा करने का प्रयास करें। माह के पूर्वार्ध में सिंह राशि के जातक अपने कामकाज से असंतुष्ट होकर उसमें बदलाव का विचार कर सकते हैं। हालांकि ऐसा निर्णय क्रोध में आकर अथवा भावनाओं में बहकर बिल्कुल न करें। माह के मध्य में आप पर कामकाज का अतिरिक्त बोझ आ सकता है, जिसके कारण आप अपनी निजी लाइफ पर कम फोकस कर पाएंगे। इस दौरान संतान से जुड़ी कोई समस्या भी आपकी चिंता का कारण बन सकती है।
कारोबार की दृष्टि से पूरा महीना ही काफी उतार-चढ़ाव भरी स्थिति को लिए हुए है। इस माह बिजनेस से जुड़ा कोई भी अहम निर्णय काफी सोच-विचार करने के बाद ही लें तथा धन का लेनदेन करते समय सावधानी बरतें। जोखिम भरी योजनाओं में भूलकर निवेश न करें। सिंह राशि के जातकों को इस सप्ताह अपनी सेहत और संबंध पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी। माह के मध्य में कोई पुराना रोग उभर सकता है अथवा आप मौसमी बीमारी के शिकार हो सकते हैं। आत्मीय संबंध को बेहतर बनाए रखने के लिए संवाद बनाए रखें और अपने से बड़ों की सलाह का सम्मान करें। लव पार्टनर अथवा लाइफ पार्टनर पर हावी होने की बजाए उसकी भावनाओं की कद्र करें।
उपाय: प्रतिदिन उगते हुए सूर्य देवता को तांबे के लोटे से जल देकर आदित्य हृदय स्तोत्र का तीन बार पाठ करें।