फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भूमि पुत्र मंगल 24 फरवरी से चलेंगे सीधी चाल, इन राशि के लोगों को मिलेगा किस्मत का साथ

Mon, 20 Jan 2025 10:02 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 20 Jan 2025 10:02 AM IST
सार

मंगल के मार्गी होने से कुछ राशि वालों को किस्मत का अच्छा साथ मिलने के संकेत हैं। लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी और कार्यों में सफलता प्राप्ति होगी।

विज्ञापन
mangal margi in mithun rashi these zodiac sign will be lucky
मंगल मिथुन राशि में होंगे मार्गी - फोटो : अमर उजाला
24 फरवरी 2025 को ग्रहों के सेनापति मंगल सीधी चाल से चलने वाले हैं। यानी मंगल ग्रह मिथुन राशि में रहते हुए मार्गी चाल से चलने वाले हैं। अभी मंगल कर्क राशि में गोचर कर रहे हैं, अब 21 जनवरी 2025 को सुबह 09:37 बजे वक्री चाल चलते बुध की राशि मिथुन में मंगल गोचर करेंगे और  2 अप्रैल तक यहीं गोचर करेंगे। 24 फरवरी 2025 को मंगल ग्रह मिथुन राशि में ही मार्गी हो जाएंगे और मार्गी होते हुए 3 अप्रैल 2025 को फिर कर्क राशि में गोचर करेंगे। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह राशि परिवर्तन करने के अलावा समय-समय पर मार्गी और वक्री होते रहते हैं। मंगल के मार्गी होने से कुछ राशि वालों को किस्मत का अच्छा साथ मिलने के संकेत हैं। लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी और कार्यों में सफलता प्राप्ति होगी। आइए जानते हैं कौन-कौन सी हैं ये भाग्यशाली राशियां। 

 
mangal margi in mithun rashi these zodiac sign will be lucky
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala

मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए मंगल ग्रह का मार्गी होना लाभकारी साबित हो सकता है। मंगल आपके राशि से तीसरे भाव में सीधी चाल से चलने जा रहे हैं। मंगल के तीसरे भाव में गोचर करने आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको नई उपलब्धियां प्राप्त होंगी। नौकरीपेशा जातकों को नई नौकरी के अवसर मिल सकता है। धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। छात्रों को प्रतियोगी परिक्षाओं में सफलता मिलने के आसार हैं। परिवार के सदस्यों का साथ मिलता है। 
 

जानें अपना वार्षिक राशिफल 2025 
मेष राशिफल 2025  तुला राशिफल 2025 
वृषभ राशिफल 2025  वृश्चिक राशिफल 2025 
मिथुन राशिफल 2025 धनु राशिफल 2025 
कर्क राशिफल 2025  मकर राशिफल 2025 
सिंह राशिफल 2025  कुंभ राशिफल 2025 
कन्या राशिफल 2025  मीन राशिफल 2025 

Lucky Rashiyan: जनवरी का नया सप्ताह इन राशियों के लिए रहेगा शुभ, नौकरी और करियर में मिलेंगे अच्छे परिणाम

mangal margi in mithun rashi these zodiac sign will be lucky
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए मंगल ग्रह का मार्गी होना बहुत ही शुभ और फलदायी साबित हो सकता है। मंगल ग्रह आपकी राशि से नवम भाव में मार्गी होंगे। नवम भाव भाग्य का भाग्य होगा। ऐसे में तुला राशि के जातकों को किस्मत का साथ मिलेगा। इस दौरान जो लोग यात्रा कर रहे हैं उनके लिए समय अच्छा रहेगा। घर में खुशियों का आगमन होगा। धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी आर्थिक स्थिति पहले के मुकाबले बेहतर रहेगी। आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। 

Weekly Horoscope (20 to 26 January): सभी 12 राशि वालों के लिए सप्ताह कैसा रहेगा ? पढ़ें साप्ताहिक राशिफल
 
विज्ञापन
विज्ञापन
mangal margi in mithun rashi these zodiac sign will be lucky
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए मंगल का मार्गी होना आपके लिए शुभ साबित होगा। मंगल ग्रह का मार्गी होना आपकी कुंडली के इनकम और लाभ स्थान पर होगा। आपकी आय में अच्छा खासा इजाफा हो सकता है। आय में जबरदस्त इजाफा हो सकता है। धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। अतिरिक्त धन प्राप्ति के योग हैं। नई नौकरी के अवसरों में वृद्धि होगी। 

Surya Nakshatra Gochar 2025: सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन से वृषभ समेत इन राशियों की चमकेगी किस्मत



 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed