Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Surya Nakshatra Gochar 2025: सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन से वृषभ समेत इन राशियों की चमकेगी किस्मत

Sat, 18 Jan 2025 03:19 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Sat, 18 Jan 2025 03:19 PM IST
सार

Surya Nakshatra Gochar 2025: ज्योतिष में सूर्य को ग्रहों का राजा माना जाता है, और वह आत्मा, मान-सम्मान, पद, शक्ति, नेतृत्व क्षमता, राज-काज और उच्च पद के कारक है, इतना ही नहीं उन्हें सिंह राशि का स्वामी ग्रह भी माना गया है।

विज्ञापन
Surya Nakshatra Gochar 2025 date and time these zodiac signs will get benefits
Surya Nakshatra Gochar 2025 - फोटो : अमर उजाला

Surya Nakshatra Gochar 2025: ज्योतिष में सूर्य को ग्रहों का राजा माना जाता है, और वह आत्मा, मान-सम्मान, पद, शक्ति, नेतृत्व क्षमता, राज-काज और उच्च पद के कारक है, इतना ही नहीं उन्हें सिंह राशि का स्वामी ग्रह भी माना गया है। ज्योतिषियों की मानें तो सूर्य एक राशि में लगभग 30 दिनों तक रहते हैं और जब भी अपनी राशि में परिवर्तन करते हैं तो सभी 12 राशियों पर इसका प्रभाव पड़ता है। इस दौरान नक्षत्र परिवर्तन का गहरा असर भी जातकों के जीवन पर पड़ता है, कहते हैं कि जब भी सूर्य अपने नक्षत्र में परिवर्तन करते हैं तो कुछ जातकों को विशेष लाभ की प्राप्ति होती हैं। वहीं वर्तमान में सूर्य उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में विराजमान हैं और वह 24 जनवरी 2025 को श्रवण नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। सूर्य के श्रवण नक्षत्र में आने से इन तीन राशियों के भाग्य में वृद्धि और व्यापार में धन लाभ हो सकता है, ऐसे में आइए इन लकी राशियों के नाम जानते हैं।

Trending Videos
Surya Nakshatra Gochar 2025 date and time these zodiac signs will get benefits
सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन आपके वैवाहिक जीवन में खुशियों की सौगात लेकर आने वाला है - फोटो : amar ujala

वृषभ राशि
ज्योतिष गणना के अनुसार सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन से वृषभ राशि वालों को लाभ की प्राप्ति हो सकती है। सूर्य के शुभ प्रभाव से लंबे समय से अटके कार्य पूरे होते हुए नजर आएंगे। नौकरी की तालाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिलने के योग है। ऑनलाइन काम कर रहे लोगों के वेतन में वृद्धि हो सकती है। सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन आपके वैवाहिक जीवन में खुशियों की सौगात लेकर आने वाला है, जीवनसाथी से चल रही सभी समस्याएं समाप्त होती हुई नजर आएंगी।

Surya Nakshatra Gochar 2025 date and time these zodiac signs will get benefits
सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन कर्क राशि के जीवन में कई बदलाव लेकर आने वाला है। परिवार के साथ यात्रा पर जाने के योग बनेंगे। - फोटो : amar ujala

कर्क राशि
सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन कर्क राशि के जीवन में कई बदलाव लेकर आने वाला है। परिवार के साथ यात्रा पर जाने के योग बनेंगे। व्यापारियों का नया घर या वाहन खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। यदि किसी से कोई वादा किया था, तो उसे भी आप आसानी से पूरा कर सकेंगे। घर परिवार में भी किसी सदस्यों को कोई पुरस्कार मिलने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आप खाने-पीने में अच्छे भोजन का आनंद लेंगे। छोटे बच्चों के साथ आप कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे।

Mangal Gochar 2025: मंगल का मिथुन राशि में गोचर, इन राशि के लोगों को होगा नौकरी और व्यापार में अच्छा लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
Surya Nakshatra Gochar 2025 date and time these zodiac signs will get benefits
आपकी अपनी किसी पुराने संबंधी से मुलाकात हो सकती हैं। - फोटो : amar ujala

धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए यह समय शुभ रहने वाला है। विद्यालय या महाविद्यालय में कार्य कर रहे लोगों को किसी सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। सूर्य के शुभ प्रभाव से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आपको व्यवसाय में मन मुताबिक लाभ मिलेगा। बात अगर वैवाहिक जीवन की करें तो वह बेहतर रहने वाला है। किसी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। आपकी अपनी किसी पुराने संबंधी से मुलाकात हो सकती हैं।
Surya Dev Ke Upay: सूर्यदेव को प्रसन्न करने के लिए रविवार को करें ये उपाय, हर इच्छा होगी पूरी



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed