{"_id":"678b7f8c9f8ef70cf50b7414","slug":"weekly-horoscope-saptahik-rashifal-20-to-26-january-2025-know-predictions-of-all-zodiac-signs-2025-01-18","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Weekly Horoscope (20 to 26 January): सभी 12 राशि वालों के लिए सप्ताह कैसा रहेगा ? पढ़ें साप्ताहिक राशिफल","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Weekly Horoscope (20 to 26 January): सभी 12 राशि वालों के लिए सप्ताह कैसा रहेगा ? पढ़ें साप्ताहिक राशिफल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Mon, 20 Jan 2025 07:11 AM IST
सार
यह सप्ताह ( Weekly Rashifal 20 to 26 january 2025): नौकरी, व्यापार, सेहत, करियर और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा? सभी प्रश्नों के उत्तर को जानने के लिए पढ़ें चंद्र राशि के आधार पर साप्ताहिक राशिफल में।
विज्ञापन
1 of 12
साप्ताहिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायी रहने वाला है। ऐसे में इस राशि के जातकों को किसी भी काम में आलस्य अथवा लापरवाही करने से बचना होगा। इस पूरे सप्ताह आपके विरोधी सक्रिय रहते हुए आपके कार्य में अड़ंगे डालने की कोशिश कर सकते हैं। ऐसे में उनसे खूब सावधान रहें। इस सप्ताह लोग आपकी बातों का गलत मतलब निकाल सकते हैं। ऐसे में लोगों के साथ संवाद बनाए रखें और अपना पक्ष घर और बाहर दोनों जगह स्पष्ट रूप से विनम्रता के साथ रखें। भूमि-भवन अथवा पैतृक संपत्ति के मामले आपकी चिंता का विषय बनेंगे।
सप्ताह के मध्य में आपको कामकाज के सिलसिले में खूब भागदौड़ करनी पड़ सकती है। नौकरीपेशा लोगों के लिए पूर्वार्ध का समय थोड़ा प्रतिकूल रह सकता है। इस दौरान आपके द्वारा किये जाने वाले प्रयासों का फल अपेक्षाकृत कम मिलेगा। किसी बात को लेकर सीनियर की डांट भी खानी पड़ सकती है। करियर और कारोबार की दृष्टि से आपके लिए उत्तरार्ध का समय अनुकूल रहेगा। रिश्ते-नाते को बेहतर बनाए रखने के लिए बड़ों की बात की उपेक्षा न करते हुए उनका सम्मान करें। प्रेम संबंध में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाएं। सुखी वैवाहिक जीवन के लिए जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाए रखें।
उपाय: प्रतिदिन हनुमत उपासना तथा श्री सुंदरकांड का पाठ करें।
2 of 12
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
वृषभ
वृष राशि के जातकों के कार्य इस सप्ताह थोड़ी परेशानी के साथ और देरी से बनेंगे, लेकिन उन्हें अंतत: मन-मुताबिक सफलता मिल ही जाएगी। सप्ताह के पूर्वार्ध में छोटे-छोटे कार्यों को पूरा करने के लिए आपको अधिक परिश्रम और प्रयास करना पड़ेगा। नौकरीपेशा लोगों को इस सप्ताह दूसरों के भरोसे न रह कर अपने कार्य स्वयं समय पर पूर्ण करने का प्रयास करना चाहिए। इस सप्ताह आप आपको करियर और कारोबार में मनचाहे फल की प्राप्ति के लिए सीनियर और जूनियर दोनों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर चलने की जरूरत रहेगी। कहने का तात्पर्य यह कि आपकी बात और व्यवहार से ही आपके काम बनेंगे और आपके कार्य बिगड़ेंगे। व्यवसाय से जुड़े लोगों की छोटी गलती भी बड़े नुकसान का कारण बन सकती है।
इस सप्ताह जोखिम भरे सौदों से बचें तथा धन के लेनदेन में सावधानी बरतें। पूर्वार्ध के मुकाबले सप्ताह का उत्तरार्ध आपके लिए थोड़ा बेहतर रहने वाला है। इस दौरान आपको स्वजनों और शुभचिंतकों का साथ और सहयोग प्राप्त होगा। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह थोड़ा उतार-चढ़ाव लिए रहने वाला है। इस सप्ताह लव अथवा लाइफ पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। आपसी तालमेल में कमी के चलते आपका मन खिन्न रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन स्फटिक के बने श्री यंत्र की पूजा एवं कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें।
3 of 12
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
मिथुन
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायी रहने वाला है। इस सप्ताह स्वजनों के साथ आपके रिश्ते कभी नरम तो कभी गरम देखने को मिलेंगे। इस सप्ताह आपको किसी भी क्षेत्र में मनचाही सफलता के लिए अतिरक्त परिश्रम और प्रयास की आवश्यकता बनी रहेगी। साथ ही साथ ही साथ सेहत और संबंध को बेहतर बनाए रखने का भी प्रयास करना होगा। सप्ताह की शुरुआत में नौकरीपेशा लोगों के सिर पर अचानक से कामकाज का अतिरिक्त बोझ आ जाने के कारण शारीरिक एवं मानसिक थकान बन रहेगी। इस दौरान आपको अपने सीनियर और जूनियर से अपेक्षाकृत सहयोग कम ही प्राप्त हो पाएगा।
सप्ताह के पूर्वार्ध में अचानक से कुछेक बड़े खर्च आ जाने के कारण आपका बना बनाया बजट बिगड़ सकता है। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो आपको बाजार में अपनी साख को बनाए रखने के लिए अपने कंपटीटर से कड़ा मुकाबला करना पड़ सकता है। इस सप्ताह करियर-कारोबार अथवा निजी कार्यों के सिलसिले में यात्रा करते समय अपनी सेहत और सामान दोनों का खूब ख्याल रखें तथा वाहन सावधानी के साथ चलाएं। इस सप्ताह तमाम तरह के कार्यों में व्यस्त रहने के कारण अपनी पर्सनल लाइफ के लिए कम समय निकाल पाएंगे। संतान पक्ष से जुड़ी कोई समस्या आपकी चिंता का कारण बन सकती है।
उपाय: प्रतिदिन गणपति की पूजा में चालीसा का पाठ करें तथा बुधवार के दिन गाय को हरा चारा खिलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 12
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
कर्क
कर्क राशि के जातकों को इस सप्ताह पास के फायदे में दूर का नुकसान करने से बचना चाहिए। इस सप्ताह आप किसी भी काम में शार्टकट लेने से बचें अन्यथा धनहानि के साथ मानहानि भी झेलनी पड़ सकती है। सप्ताह की शुरुआत में अचानक से कामकाज के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा पर निकलना पड़ सकता है। यात्रा थकान भरी और उम्मीद से कम फलदायी होने के कारण आपका मन खिन्न रहेगा। सप्ताह के पूर्वार्ध का समय काफी खर्चीला रह सकता है। इस दौरान अचानक से कुछेक बड़े खर्च आ सकते हैं। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो किसी भी योजना में धन का निवेश करते समय अथवा कोई भी बड़ी कारोबारी डील करते समय खूब सावधानी बरतें।
इस सप्ताह आपकी आय के मुकाबले व्यय की अधिकता रहेगी। यदि आप बेरोजगार हैं और रोजगार की तलाश में भटक रहे हैं तो आपको मनचाहा रोजगार पाने के लिए अभी थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को मनचाही सफलता के लिए अधिक परिश्रम करना होगा। रिश्ते-नाते को बेहतर बनाए रखने के लिए इस सप्ताह कोई भी फैसला लेते समय दिल के साथ दिमाग का भी इस्तेमाल करें। लव लाइफ हो या फिर मैरीड लाइफ भावनाओं में बहकर कोई बड़ा फैसला लेने की गलती न करें, अन्यथा बाद में पछताना पड़ सकता है।
उपाय: प्रतिदिन पारद शिवलिंग की पूजा एवं रुद्राष्टकं का पाठ करें।
विज्ञापन
5 of 12
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
सिंह
सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह कभी खुशी कभी गम लिए रह सकता है। सप्ताह की शुरुआत में आपके कार्य तेजी के साथ मन मुताबिक पूरे होते हुए नजर आएंगे और सकारात्मक परिणाम की बदौलत आपके भीतर एक अलग ही उर्जा देखने को मिलेगी। करियर और कारोबार दोनों में ही मनचाही प्रगति मिलने के बावजूद सेहत संबंधी दिक्कतें आपकी खुशियों को कम करने का कार्य करेंगी। इस सप्ताह आपको मौसमी अथवा किसी पुरानी बीमारी के उभरने के कारण शारीरिक कष्ट मिलने की आशंका बनी रहेगी।
सप्ताह के मध्य में कारोबार के सिलसिले में लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। इस दौरान आय के मुकाबले व्यय की अधिकता रहेगी। कुल मिलाकर सप्ताह के मध्य से लेकर अंत तक आपको औसत लाभ होगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में अचानक से आए कुछेक बड़े खर्चों को पूरा करने के लिए आपको धन भी उधार लेना पड़ सकता है। इस दौरान सीनियर आपके कामकाज से असंतुष्ट रह सकते हैं। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। प्रेम प्रसंग से जुड़ी कुछ समस्याएं आपकी चिंता का कारण बनेंगी। लव पार्टनर से मेल-मुलाकात न हो पाने के कारण आपका मन खिन्न रहेगा। जीवनसाथी की खराब सेहत को लेकर मन चिंतित रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन भगवान सूर्यदेव को जल चढ़ाएं और सूर्याष्टकं का पाठ करें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।