फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Horoscope Today 29 December 2021: इन पांच राशि के लोग बरतें विशेष सावधानी, हो सकता है नुकसान, पढ़ें दैनिक राशिफल

Wed, 29 Dec 2021 07:37 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Wed, 29 Dec 2021 07:37 AM IST
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 29 December 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
dainik rashifal - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक,मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

जानिए आपके लिए साल 2022 कैसा रहेगा?

मेष राशिफल 2022 |  वृषभ राशिफल 2022 | मिथुन राशिफल 2022 | कर्क राशिफल 2022 | सिंह राशिफल 2022 |  कन्या राशिफल 2022 

तुला राशिफल 2022 | वृश्चिक राशिफल 2022 |  धनु राशिफल 2022 | मकर राशिफल 2022 | कुंभ राशिफल 2022 |  मीन राशिफल 2022

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 29 December 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
राशि

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। आज आप अपने व्यवसाय में कुछ योजनाओं को लागू करेंगे, जिसके कारण आप व्यस्त रहेंगे। व्यस्तता के कारण आप अपने परिवार के सदस्यों के लिए समय निकालने में नाकामयाब रहेंगे व अपने पिताजी द्वारा दिए गए कार्य को आगे लिए टाल सकते हैं, लेकिन आपको ऐसा नहीं करना है, नही तो आपके पिताजी आपसे नाराज हो सकते हैं। यदि ऐसा हो, तो उन्हें मनाने की कोशिश करें। किसी भी विदेश में रह रहे परिजन से आपको कोई सूचना सुनने को मिलेगी। यदि आज आप अपनी किसी संपत्ति का सौदा करें, तो उसमें बहुत ही सावधानी बरते, नहीं तो आपके साथ कोई धोखा कर सकता हैं।  मेष राशिफल 2022


Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 29 December 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
राशि

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) 
आज का दिन आपको शासन में सता का भी भरपूर सहयोग मिलता दिख रहा है। आज आप अपनी बुद्धि का प्रयोग करके अपने व्यापार के शत्रुओं को मात देने में कामयाब रहेंगे, जिसके कारण वह परेशान रहेंगे, लेकिन यदि आज  अपने मन की किसी बात को साझा किया, तो वह आपकी उस बात का फायदा उठा सकते हैं, इसलिए आज आपको ध्यान देना होगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में आज एक नई ऊर्जा का संचार होगा, जिसके कारण उनके प्रेम जीवन में  प्रेम और प्रगाढ़ होगा। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं।  
वृषभ राशिफल 2022  

विज्ञापन
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 29 December 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
मिथुन

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 
आज का दिन आपको अपने जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। यदि आज आप किसी नई संपत्ति को खरीदेंगे, तो वह आपके लिए आर्थिक रूप से लाभदायक रहेगी। घर परिवार के ही रुके हुए कार्यों को पूरा करने में आज आप व्यस्त रहेंगे, जिसके कारण आप अपने व्यवसाय की ओर ध्यान नहीं देंगे, लेकिन आपको ऐसा नहीं करना है। यदि आपने ऐसा किया, तो आप अपने व्यवसाय की कुछ डील को आगे के लिए टाल सकते हैं, जिसके कारण आपको नुकसान हो सकता है। विद्यार्थियों को आज अपने परिवार के सदस्यों का सहयोग भरपूर मात्रा में मिलेगा, जिसके कारण उनकी शिक्षा संबंधी जो भी समस्या होगी, वह आज समाप्त होगी। मिथुन राशिफल 2022

विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 29 December 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
राशि

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके यश कीर्ति मे वृद्धि का दिन रहेगा। यदि साझेदारी में अपने किसी व्यापार को चलाया हुआ है, तो वह आज आपको भरपूर लाभ दे सकता है, जो लोग शेयर बाजार अथवा लॉटरी में धन का निवेश करते हैं, उनके लिए आज दिन उत्तम रहने वाला है। आज आपके व्यापार के विरोधी भी सक्रिय नजर आएंगे, लेकिन आप उन्हें अपनी चतुर बुद्धि का प्रयोग करके मात देने में कामयाब रहेंगे। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं, जहां पर अपने किसी परिजन को भी अपने बारे में नहीं बताना है। यदि ऐसा किया तो, वह आपकी योजनाओं का फायदा उठा सकते हैं। कर्क राशिफल 2022 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed