फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Horoscope Today 09 December 2021: कन्या, तुला और कुंभ समेत इन सात राशियों के लिए दिन रहेगा शुभ

Thu, 09 Dec 2021 07:43 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 09 Dec 2021 07:43 AM IST
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 09 December 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
dainik rashifal - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक,मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

जानिए आपके लिए साल 2022 कैसा रहेगा?

मेष राशिफल 2022 |  वृषभ राशिफल 2022 | मिथुन राशिफल 2022 | कर्क राशिफल 2022 | सिंह राशिफल 2022 |  कन्या राशिफल 2022 
तुला राशिफल 2022 | वृश्चिक राशिफल 2022 |  धनु राशिफल 2022 | मकर राशिफल 2022 | कुंभ राशिफल 2022 |  मीन राशिफल 2022

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 09 December 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
राशि
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज के दिन की शुरुआत आपके लिए और दिनों से बेहतर रहेगी। आज विद्यार्थियों को अपनी एकाग्रता में भी वृद्धि देखने को मिलेगी, जिसके कारण उनका मन पढ़ाई की ओर लगेगा। परिवार में कोई कलह चल रही थी, तो वह आज समाप्त होगी, जिसके कारण आपको मानसिक शांति मिलेगी। नौकरी में भी आज आपके शत्रु आपको तेज व पराक्रम को देखकर परास्त होंगे। लेकिन आज कुछ ऐसी समस्याओं के कारण परेशान रहेंगे, जो व्यर्थ की होंगी। सायंकाल का समय आज आप अपने माता पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे।

मेष राशिफल 2022 

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 09 December 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
राशि

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज के दिन आपको अपने दिन का ज्यादा समय दूसरों के कार्यों को करवाने में नहीं बिताना है, क्योंकि आज आपके पास भी बहुत सारे काम होंगे, जिनके कारण आप चिंतित भी रहेंगे, इसलिए आज आपको दूसरों के कार्य को समाप्त कराने से पहले अपनों की ओर ध्यान देना होगा। आज आपके परिवार का जो सदस्य आपको अत्यधिक प्रिय होगा व आपको जरूरत के समय मदद न मिलने के कारण आज आपका मन परेशान रहेगा। सायंकाल का समय आज आप अपने मित्रों के साथ किसी यात्रा पर जा सकते हैं। संतान को आज सामाजिक कार्य करते देख मन में प्रसन्नता होगी।

वृषभ राशिफल 2022  

विज्ञापन
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 09 December 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
मिथुन

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए उत्तम परिणाम लेकर आएगा। यदि आपने पार्टनरशिप में किसी व्यवसाय को चलाने की सोची है, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा और आप आज यदि कहीं निवेश करें, तो वह भी दिल खोल कर करें, क्योंकि वह भविष्य में आपको भरपूर लाभ देगा। आज आपका कोई पुराना मित्र आपसे मिल सकता है, जिससे कुछ गिले-शिकवे भी दूर होंगे। जीवनसाथी के साथ यदि किसी तरह का मनमुटाव चल रहा था, तो आज वह भी समाप्त होगा और आज आप अपने जीवनसाथी को कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। आज आप अपने परिवार के छोटे बच्चों की महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने के लिए कुछ धन व्यय करेंगे।

मिथुन राशिफल 2022

विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 09 December 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
राशि

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज आपको ससुराल पक्ष से मान सम्मान मिलता दिख रहा है। सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज दिन थोड़ा परेशानी भरा रहेगा, क्योंकि उनके द्वारा किए गए कार्यों से उनको मन मुताबिक लाभ न मिलने के कारण  थोड़ा परेशान रहेंगे, लेकिन आज यदि आप किसी निवेश को करने की सोच रहे हैं, तो वह दिल खोल करें, क्योंकि उसमें आपको भरपूर लाभ अवश्य मिलेगा। आज आप अपने घर आदि की रंगाई पुताई पर भी करवाने की सोच सकते है। सायंकाल का समय आज आप अपने लिए कुछ समय निकालकर शॉपिंग पर जाने की सोच सकते हैं, जिसमें आप असफल रहेंगे।

कर्क राशिफल 2022 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed