फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Horoscope Today 08 December 2021: नौकरी और बिजनेस करने वाले इन पांच राशि वालों को कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है

Wed, 08 Dec 2021 07:53 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Wed, 08 Dec 2021 07:53 AM IST
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 08 December 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
dainik rashifal - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक,मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

जानिए आपके लिए साल 2022 कैसा रहेगा?

मेष राशिफल 2022 |  वृषभ राशिफल 2022 | मिथुन राशिफल 2022 | कर्क राशिफल 2022 | सिंह राशिफल 2022 |  कन्या राशिफल 2022 
तुला राशिफल 2022 | वृश्चिक राशिफल 2022 |  धनु राशिफल 2022 | मकर राशिफल 2022 | कुंभ राशिफल 2022 |  मीन राशिफल 2022

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 08 December 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
राशि

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। आज आप अपने कामों को छोड़कर दूसरों के कामों में ज्यादा ध्यान लगाएंगे, जिसका आपको नुकसान होगा, क्योंकि आप दूसरों के चक्कर में अपने काम पर ध्यान नहीं देंगे, लेकिन आपको ऐसा नहीं करना है। कार्य क्षेत्र में भी यदि आज आप कुछ परिवर्तन करेंगे, तो वह आपके लिए लाभदायक रहेंगे। यदि आपके जीवनसाथी के स्वास्थ्य में कोई परेशानी है,तो उसके कारण आज आपको भागदौड़ करनी पड़ सकती है, इसलिए सतर्क रहें और डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें। परिवार में यदि आज कोई कलह पैर पसारे हुए है, तो आप उसे अपने मधुर व्यवहार से ठीक करने में सफल रहेंगे।

मेष राशिफल 2022 

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 08 December 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
राशि

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए और दिनों से बेहतर रहने वाला है। यदि आज आप अपने जीवनसाथी के साथ किसी नए बिजनेस को कराना चाहते हैं, तो आज वह आप आसानी से कर पाएंगे और उसमें आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा, जिसके कारण आपकी आर्थिक स्थिति को भी मजबूती मिलेगी, लेकिन संतान के किसी परीक्षा में असफल होने से आज आपको कुछ पीड़ा होगी। आज आप अपने कार्य पर भी पकड़ बना कर रखेंगे, लेकिन आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे।

वृषभ राशिफल 2022  

विज्ञापन
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 08 December 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
मिथुन

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 
आज आपको अपने माता-पिता व उच्च अधिकारियों की कृपा से किसी बहुमूल्य वस्तु की प्राप्ति हो सकती है, जिसके प्रतिक्षा आप लंबे समय से कर रहे थे। रात्रि के समय आज आपको शीघ्रगामी वाहनों से सावधानी बरतनी होगी, इसमें किसी दुर्घटना के होने का भय बना हुआ है, इसीलिए यदि किसी की यात्रा पर जाना पड़े, तो सावधान रहें। आज आपको ध्यान देना होगा कि यदि आपको धन उधार भी लेना पड़े, तो किसी से ना मांगे। आज आप अपनी संतान के फिजूल के खर्चे के कारण थोड़ा परेशान रहेंगे।

मिथुन राशिफल 2022

विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 08 December 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
राशि

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
 दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। आज आपको विदेश में रह रहे परिजन से खुशियों भरा समाचार सुनने को मिलेगा। यदि आपकी बहन के विवाह में कोई बाधा आ रही थी, तो वह भी आज समाप्त होगी और विवाह की बात पक्की हो सकती है, जिससे घर परिवार में खुशियां आएंगी। आज राज्य मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, लेकिन आपको ध्यान देना होगा कि आप शीघ्रता और भावुकता में किसी भी निर्णय को ना लें और अपनी बुद्धि व विवेक से ही निर्णय लें, तभी आप सफलता हासिल कर पाएंगे। आज आपको बड़ी मात्रा में धन हाथ लगने से आप प्रसन्न रहेंगे।

कर्क राशिफल 2022 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed