Guru Transit 2025: इस वर्ष शनि जहां ढाई वर्षों के बाद राशि परिवर्तन करेंगे, वहीं नौ ग्रहों में शुभ फल देने वाले देवगुरु बृहस्पति साल 2025 में तीन बार राशि बदलेंगे। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में देवगुरु को विशेष स्थान होता है। जिन जातकों की कुंडली में गुरु अच्छी स्थिति में उन्हे शुभ फल प्राप्त होते हैं। देवगुरु बृहस्पति को सुख-समृद्धि, धन-दौलत, मान-सम्मान, शिक्षा, संतान और विवाह का कारक ग्रह माना जाता है। देवगुरु बृहस्पति करीब किसी एक राशि में करीब 13 महीनों तक रहते हैं। इस वर्ष गुरु तीन बार अपनी राशि बदलेंगे, जिसके कारण गुरु अतिचारी होंगे। इस तरह का योग कई वर्षों बाद बनता है।
आपको बता दें कि गुरु अभी शुक्र की राशि वृषभ राशि में वक्री हैं। 4 फरवरी को देवगुरु वृषभ राशि में मार्गी होंगे। फिर 15 मई को गुरु वृषभ राशि की अपनी यात्रा को छोड़कर मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। इसके बाद 19 अक्तूबर को गुरु कर्क राशि में प्रवेश कर जाएंगे। यहां पर ये 12 नवंबर को एक बार फिर से वक्री हो जाएंगे। वक्री होकर 3 दिसंबर को मिथुन राशि में आ जाएंगे। गुरु के साल 2025 में तीन बार राशि बदलने के सभी 12 राशियों पर कैसा असर दिखेगा आइए जानते हैं।
2 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष राशि- मेष राशि के जातकों के लिए साल 2025 में गुरु का राशि परिवर्तन बहुत ही फलदायी साबित होगा। आपके जो काम नहीं हो पा रहे थे उसमें अब सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए गुरु का राशि परिवर्तन अच्छा रहेगा।
Guru Gochar 2025: इस साल देवगुरु बृहस्पति के दो गोचर का बनेगा अनूठा संयोग, जानें सभी 12 राशियों पर प्रभाव
3 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृषभ राशि- वृषभ राशि के जातकों के लिए गुरु का राशि परिवर्तन अनुकूल रहेगा। आर्थिक स्थितियां पहले के मुकाबले बेहतर रहेगी। धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। जो लोग अविवाहित हैं उनका विवाह हो सकता है।
Shani Gochar 2025: साल 2025 में कैसी रहेगी शनि की चाल, जानिए किन राशियों पर रहेगी साढ़ेसाती और ढैय्या
4 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन राशि- साल 2025 में गुरु का गोचर आपकी ही राशि में होगा। ऐसे में गुरु आपको शुभ फल देने के लिए बाध्य होंगे। आपके शत्रुओं की हार होगी। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी।
5 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क राशि- कर्क राशि के जातकों के लिए गुरु का राशि परिवर्तन मिलाजुला साबित होगा। कमाई के लिए आपको अतिरिक्त परिश्रम करना होगा। नौकरीपेशा जातकों को नौकरी में कामकाज को लेकर कुछ दिक्कतों का सामना भी करना पड़ सकता है।