मेष राशि
आज नई कला या कौशल सीखने की शुरुआत लाभदायक रहेगी। दूर स्थान से करियर से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में मेहनत की सराहना होगी। स्वास्थ्य और खर्चों को लेकर सावधानी रखें। रिश्तेदारों से विवाद से बचें और व्यापार में बड़े निवेश से फिलहाल दूरी रखें।
2 of 12
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष राशि
आज अटका धन वापस मिल सकता है और आर्थिक लाभ के नए अवसर बनेंगे। करियर की रुकावटें दूर होंगी और वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। व्यापार में मुनाफे के नए रास्ते खुल सकते हैं। सफलता मिलने पर अहंकार से बचें और सभी से विनम्रता से पेश आएं।
3 of 12
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर मिल सकते हैं, लेकिन मेहनत जरूरी होगी। अधूरे काम पूरे होंगे और प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। अचानक यात्रा लाभदायक हो सकती है। विवादों से बचें और व्यापार में उधार या बड़े लेन-देन से सावधान रहें।
4 of 12
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क राशि
आज आपकी योजनाएं सफल हो सकती हैं और कार्यक्षेत्र में भाग्य का साथ मिलेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अवसर मिल सकता है। व्यापार में भी स्थिति बेहतर होगी। लंबी यात्रा टालें और खान-पान का ध्यान रखें। मिले अवसरों का समय पर लाभ उठाएं।
5 of 12
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
सिंह राशि
परिवार में चल रहा तनाव कम होगा और माहौल सुखद रहेगा। संतान या दूर रहने वाले रिश्तेदार से अच्छी खबर मिल सकती है। आज नौकरी बदलने में जल्दबाजी न करें। गुस्से और आलस्य से बचें। व्यापार में बढ़ते खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा।