फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rahu Ketu Gochar 2025 : नए साल में शनि के बाद राहु-केतु बदलेंगे राशि, इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ

Sat, 30 Nov 2024 07:24 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Sat, 30 Nov 2024 07:24 AM IST
सार

Rahu Ketu Gochar Prabhav: नए साल 2025 में ग्रहों की चाल उल्टी रहेगी। मुख्य रूप से शनि और बृहस्पति के साथ राहु-केतु राशि परिवर्तन करेंगे। इसलिए साल 2025 ज्योतिष की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण है। खास तौर पर अशुभ ग्रहों के साथ राहु-केतु भी राशि परिवर्तन करेंगे। जिससे कुछविशेष राशि के जातकों को लाभ मिलेगा।

विज्ञापन
Astrology 2025 Rahu Ketu Gochar give Positive impact on these rashi in hindi
राहु केतु का राशियों पर प्रभाव - फोटो : amar ujala

Rahu Ketu Positive Impact: साल 2025 शुरू होने में अब कुछ ही दिन बचे हैं। हर कोई नए संकल्पों के साथ नए साल का स्वागत करने के लिए तैयार है। वहीं ग्रहों की दृष्टि से भी नया साल महत्वपूर्ण है। इस साल नवग्रह परिवर्तन होने जा रहे हैं। इस वर्ष शनि की साढ़ेसाती समाप्त हो रही है और राहु-केतु का नकारात्मक प्रभाव कम होगा। गुरु ग्रह हर वर्ष राशि परिवर्तन करते हैं। जहां सात ग्रह सीधे गोचर करते हैं वहीं राहु-केतु विपरीत दिशा में भ्रमण करते हैं। इसलिए इन दोनों ग्रहों की स्थिति से कई शुभ और अशुभ योग बनने जा रहे हैं। 18 महीने बाद राहु और केतु राशि परिवर्तन करेंगे।



राहु मीन राशि से कुंभ राशि में और केतु कन्या राशि से सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। दिलचस्प बात यह है कि ये दोनों एक ही दिन बदलते हैं और हमेशा आमने-सामने रहते हैं। 18 मई 2025 को शाम 4 बजकर 30 मिनट पर राशि परिवर्तन होगा। इससे कुछ राशियों को सावधान रहने की जरूरत है। आइए जानते हैं किन राशियों के लिए नया साल शुभ रहने वाला है। 
 
राशिफल 2025 
मेष राशिफल 2025  तुला राशिफल 2025 
वृषभ राशिफल 2025  वृश्चिक राशिफल 2025 
मिथुन राशिफल 2025 धनु राशिफल 2025 
कर्क राशिफल 2025  मकर राशिफल 2025 
सिंह राशिफल 2025  कुंभ राशिफल 2025 
कन्या राशिफल 2025  मीन राशिफल 2025 

Astrology 2025 Rahu Ketu Gochar give Positive impact on these rashi in hindi
राहु मीन राशि से कुंभ राशि में और केतु कन्या राशि से सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। - फोटो : अमर उजाला

मिथुन राशि 
मिथुन राशि के नवम भाव में राहु और तीसरे भाव में केतु विराजमान रहेंगे। गोचर कुंडली के अनुसार इस राशि के जातकों को इस स्थिति से लाभ होगा। पिछले कुछ दिनों से रुके हुए काम इस अवधि में पूरे होंगे। नौकरी चाहने वालों को लाभ मिलेगा। इस अवधि में आपको विदेश यात्रा पर जाने का मौका भी मिल सकता है। राहु और केतु के गोचर से साल 2025 में आपको वाहन सुख भी मिल सकता है।

Astrology 2025 Rahu Ketu Gochar give Positive impact on these rashi in hindi
राहु मीन राशि से कुंभ राशि में और केतु कन्या राशि से सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। - फोटो : अमर उजाला

धनु राशि 
धनु राशि के जातकों की  राहु चौथे भाव में और केतु नौवें भाव में रहने वाले हैं। इसके शुभ प्रभाव से आपको सौभाग्य की प्राप्ति होगी। इस राशि के जातकों के लिए नया साल अच्छा रहेगा। लेकिन इस अवधि में अनावश्यक खर्च करने से बचें। इससे आपके अटके हुए काम बन जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Astrology 2025 Rahu Ketu Gochar give Positive impact on these rashi in hindi
राहु मीन राशि से कुंभ राशि में और केतु कन्या राशि से सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। - फोटो : अमर उजाला

मकर राशि 
इस राशि की साढ़े साती 2025 में समाप्त हो रही है। इसमें राहु और केतु की स्थिति लाभकारी रहेगी। राहु तीसरे और केतु आठवें स्थान पर रहेंगे। यह अप्रत्यक्ष रूप से फायदेमंद हो सकता है. इस अवधि में स्वास्थ्य संबंधी शिकायतें दूर हो जाएंगी। घरेलू झगड़े सुलझने से मानसिक संतुष्टि मिलेगी।

विज्ञापन
Astrology 2025 Rahu Ketu Gochar give Positive impact on these rashi in hindi
राहु मीन राशि से कुंभ राशि में और केतु कन्या राशि से सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। - फोटो : अमर उजाला

मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए भी राहु और केतु साल 2025 में लाभ के कई अवसर दिलाएंगे। इस साल आप किसी मांगलिक कार्य पर भी धन खर्च कर सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को भी इस दौरान अपने प्रयासों में सफलता मिलेगी। सुख समृद्धि में वृद्धि होने के साथ ही आपके सभी बिगड़े कार्य पूरे होंगे। राहु और केतु आपको विदेश यात्रा भी करवा सकते हैं।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed