फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मंगल गोचर 2026: नीच राशि कर्क में मंगलदेव 18 सितंबर को करेंगे गोचर, इन राशियों को रहना होगा सतर्क

Wed, 09 Sep 2026 04:23 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Wed, 09 Sep 2026 04:23 PM IST
सार

ज्योतिष शास्त्र में मंगल ग्रह को क्रूर, साहसी और ऊर्जा आदि का कारक ग्रह माना जाता है। मंगल के गोचर करने से कुछ राशि वालों को सतर्क रहना होगा। 

विज्ञापन
Mangal Gochar 2026 Mars to Enter Cancer These Zodiac Signs Will be Carefully
मंगल का कर्क राशि में गोचर - फोटो : अमर उजाला

ज्योतिष में मंगल को ग्रहों का सेनापति कहा जाता है। मंगल ऊर्जा, जोश, उत्साह, युद्ध, भूमि और पराक्रम के कारक ग्रह माने जाते हैं। 18 सितंबर 2026 को मंगल कर्क राशि में गोचर करने वाले हैं, जो 12 नवंबर तक इस राशि में विराजमान रहेंगे। कर्क राशि में मंगल नीच के होते हैं और इस राशि में यह 12 नवंबर तक विराजमान रहेंगे, फिर इसके बाद सिंह राशि में गोचर करेंगे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मंगल का नीच राशि में गोचर 4 राशियों के लिए  कई तरह की परेशानियों में वृद्धि कर सकता है। करियर-कारोबार से लेकर आर्थिक मामलों में विशेष सावधानी बरतनी होगी। आपको अपने शत्रुओं से सावधान रहना होगा। ऐसे में आइए जानते हैं किन राशियों को ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है। 

Mangal Gochar 2026 Mars to Enter Cancer These Zodiac Signs Will be Carefully
मेष राशि - फोटो : amar ujala
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए मंगल का चौथे भाव में गोचर आपके लिए कई तरह की चुनौतियां ला सकता है। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में आपको कुछ अलग तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। माता की सेहत अचानक से बिगड़ सकती है। मानसिक तनाव में वृद्धि होगी। इस दौरान आपको वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतनी होगी। इस दौरान खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। 
Mangal Gochar 2026 Mars to Enter Cancer These Zodiac Signs Will be Carefully
मिथुन राशि - फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए मंगल का गोचर बहुत ही कष्टकारी साबित हो सकता है। इस दौरान आपको अपनी वाणी पर कंट्रोल रखना होगा। किसी बात को लेकर परिजनों में बहसबाजी हो सकती है। सेहत को लेकर आपको विशेष सावधानी बरतनी होगी। लेन-देन के मामलों में आपको संयम बरतना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Mangal Gochar 2026 Mars to Enter Cancer These Zodiac Signs Will be Carefully
सिंह राशि - फोटो : amar ujala
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए मंगल का गोचर करने से यह आपके 12वें भाव में होने जा रहा है। इससे आपके खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में आपको विशेष सावधानी बरतनी होगी। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों संग वाद-विवाद का सिलसिला हो सकता है। आपको कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं नए काम के लिए आपको कई तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। 
विज्ञापन
Mangal Gochar 2026 Mars to Enter Cancer These Zodiac Signs Will be Carefully
धनु राशि - फोटो : amar ujala
धनु राशि 
धनु राशि वालों के लिए मंगल का कर्क राशि में गोचर आपके लिए कई तरह की मुश्किलें ला सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको अपने गुप्त शत्रुओं से सावधान रहना होगा। धन से जुड़े मामलों में आपको विशेष सतर्कता बरतनी होगी। नए काम की योजना बनाते समय आपको बहुत ही सोच-समझकर आगे बढ़ना होगा। 
 

त्योहारों का कैलेंडर 2026: श्राद्ध-नवरात्रि और करवा चौथ से लेकर दिवाली-छठ तक, यहां देखें पूरा कैलेंडर

 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed