Arthik Rashifal 2025 In Hindi: साल 2024 समाप्त होने को है और जल्द ही नया साल आरंभ हो जाएगा। नए साल के शुरू होने के साथ-साथ ग्रह नक्षत्र भी बदल रहे हैं। सभी 12 राशियों के जातकों पर इसका अलग-अलग प्रभाव देखने को मिलेगा। आने वाले साल में गुरु, बृहस्पति, शनि, राहु और केतु की भी राशि बदलने वाली है। इसका प्रभाव पूरी दुनिया में सभी 12 राशि के जातकों पर अलग-अलग पड़ने वाला है। ज्योतिष शास्त्र अनुसार 2025 मेष राशि के लोगों के आर्थिक मामलों के लिए उत्तम रहेगा। नौकरी और बिजनेस में आपकी स्थिति मजबूत होगी। धन की कोई कमी नहीं रहेगी। वहीं वृषभ राशि वालों के लिए फरवरी से अप्रैल तक का समय बेहतर है। मिथुन राशि वालों को नौकरी में मई के बाद प्रमोशन हो सकता जिससे धन वृद्धि होगी। तुला राशि के बैंकिंग, कोचिंग, रियल स्टेट, होटल व आईटी से जुड़े लोग इस वर्ष खूब पैसा कमाएंगे। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों की आर्थिक स्थिति कैसी रहेगी साल 2025 में।
2 of 13
साल 2025 में कैसा रहेगा आपके लिए आर्थिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
मेष आर्थिक राशिफल 2025
मेष राशिफल के जातक के लिए साल 2025 की शुरुआत आर्थिक दृष्टि से बढ़िया रहेगी। द्वितीय स्थान पर गुरु ग्रह के गोचरीय प्रभाव से आपके धनागम में निरंतरता बनी रहेगी। आप इच्छित बचत करके आर्थिक स्थिति को और मजबूत बना सकते हैं। मई के पश्चात जब देवगुरु बृहस्पति का गोचर राशि से तीसरे भाव पर होगा उसे समय पर आर्थिक मामलों में भाग्य का सहयोग मिलेगा। राहु और केतु का गोचर भी आपके लिए वर्ष के मध्य से लाभदायक हो जाएगा। जब राहु का गोचर कुंभ राशि पर होगा तो आकस्मिक धन लाभ की कई संभावनाएं इस वर्ष आपके लिए बनेंगी।
3 of 13
साल 2025 में कैसा रहेगा आपके लिए आर्थिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
वृषभ आर्थिक राशिफल 2025
आर्थिक दृष्टि से यह वर्ष वृषभ राशि के जातकों के लिए अत्यधिक अनुकूल रहेगा। वर्ष के आरंभ में व्यापारिक अनुकूलता के कारण धनागम में वृद्धि होगी। एकादश स्थान के राहु वर्ष के मध्य तक अचानक धन लाभ करते रहेंगे। वर्ष के मध्य के पश्चात एकादश भाव के शनि आपको आर्थिक लाभ देते रहेंगे। आपको बड़े भाइयों से लाभ प्राप्त होता रहेगा और रुके हुए पैसे जो काफी लंबे समय से जिनके लिए आप प्रयासरत थे वह आपको इस वर्ष मिलेंगे। वर्ष के मध्य के बाद गुरु के गोचरीय प्रभाव के कारण आप बचत करने में भी सफल रहेंगे।
4 of 13
साल 2025 में कैसा रहेगा आपके लिए आर्थिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन आर्थिक राशिफल 2025
मिथुन राशि वालों के लिए आर्थिक दृष्टि से यह वर्ष मिला-जुला रहेगा। वर्ष आरंभ में द्वादश स्थान के गुरु धनागम में रुकावट उत्पन्न करेंगे जिससे आर्थिक उन्नति में कमी हो सकती है। इस समय के अंतराल में निवेश न करें नहीं तो लाभ की उम्मीद बहुत कम होगी। वर्ष के मध्य के पश्चात गुरु का गोचर आपकी राशि पर होगा इसलिए तब आर्थिक स्थिति में विशेष रूप से सुधार देखने को मिलेगा। दशम स्थान के शनि अप्रैल के महीने से आपके लिए आमदनी के नए स्रोत उत्पन्न करेंगे। वर्ष के मध्य तक राहु का गोचर दशम भाव पर होगा पांचवी दृष्टि से राहु आपके द्वितीय भाव को देखेंगे इसलिए धन संचय करने में वर्ष के मध्य तक कठिनाइयों का अनुभव करेंगे। वर्ष मध्य के पश्चात जब राहु का गोचर नवम भाव पर और शनि का गोचर दशम भाव पर होगा धन संचय की स्थितियां बनेगी कुछ अचल संपत्ति प्राप्ति के भी योग इस वर्ष बनेंगे।
5 of 13
साल 2025 में कैसा रहेगा आपके लिए आर्थिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
कर्क आर्थिक राशिफल 2025
कर्क राशि वालों के लिए आर्थिक दृष्टि से वर्ष का प्रारंभ उत्तम रहेगा। धनागम में निरंतरता बनी रहेगी। आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने में आपके भाइयों का पूर्ण सहयोग आपको प्राप्त होगा। वर्ष के मध्य तक एकादश स्थान के गुरु आपके लिए लाभ के कुछ नए अवसर बनाते रहेंगे। फरवरी में देवगुरु बृहस्पति का मार्गी होना आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा। वर्ष मध्य के पश्चात आपकी राशि से 12वीं भाव में गुरु ग्रह का गोचर धन के निवेश के मामले में विशेष रूप से सावधानी बरतने का संकेत करता है। अष्टम भाव में राहु का गोचर और नवम भाव में शनि का गोचर वर्ष के मध्य के पश्चात आर्थिक रूप से जोखिम उठाने के मामलों में सावधानी बरतने का भी संकेत करता है।