फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Horoscope 2025: नए साल में इन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, व्यापार और करियर में मिलेंगे अच्छे परिणाम

Tue, 31 Dec 2024 03:48 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Tue, 31 Dec 2024 03:48 PM IST
सार

पंचांग के अनुसार साल के पहले दिन यानी 1 जनवरी 2025 को हर्षण, शिववास, बालव और कौलव जैसे कई शुभ संयोग बन रहे हैं

विज्ञापन
ma Lakshmi Favourite Zodiac Sign name know yearly horoscope 2025 in hindi
1 जनवरी 2025 को हर्षण, शिववास, बालव और कौलव जैसे कई शुभ संयोग बन रहे हैं - फोटो : अमर उजाला

Zodiac Signs: पंचांग के अनुसार साल के पहले दिन यानी 1 जनवरी 2025 को हर्षण, शिववास, बालव और कौलव जैसे कई शुभ संयोग बन रहे हैं जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। ज्योतिषियों के अनुसार साल की शुरूआत में सूर्य धनु से निकलकर मकर राशि में गोचर करेंगे, वहीं इसके बाद गुरु, शुक्र, शनि, राहु-केतु समेत कई बड़े ग्रह भी अपना स्थान बदल सकते हैं, इस दौरान मां लक्ष्मी भी कुछ राशियों पर अपनी कृपा बरसा सकती हैं। धन की देवी मां लक्ष्मी के आशीर्वाद से साल 2025 में इन तीन राशियों को सुख समृद्धि व धन वैभव की प्राप्ति हो सकती हैं, ऐसे में आइए इन लकी राशियों के नाम जानते हैं।

ma Lakshmi Favourite Zodiac Sign name know yearly horoscope 2025 in hindi
शिक्षा क्षेत्र में सफलता हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। - फोटो : amar ujala

वृषभ राशि
ज्योतिष गणना के अनुसार धन की देवी मां लक्ष्मी की कृपा से वृषभ राशि वालों को नववर्ष में लाभ की प्राप्ति हो सकती हैं। आपको करियर में मनचाहे परिणाम मिलने से किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। साल 2025 में आपको कर्ज से मुक्ति भी मिल सकती हैं। मां लक्ष्मी की कृपा से आपको व्यापार में भी नए अवसर मिलेंगे। बात अगर लव लाइफ की करें, तो वह शानदार रहने वाली हैं। शिक्षा क्षेत्र में सफलता हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी।

ma Lakshmi Favourite Zodiac Sign name know yearly horoscope 2025 in hindi
संतान पक्ष से भी कोई सुखद समाचार मिलने का योग बन रहा है। माता रानी के आशीर्वाद में साल की मध्य में धन और संपत्ति में भी वृद्धि हो सकती हैं। - फोटो : amar ujala

धनु राशि
साल 2025 में धनु राशि वालों की लाइफस्टाइल में बदलाव आ सकता है। धन की देवी मां लक्ष्मी की कृपा से नए बिजनेस की शुरूआत कर सकते हैं। ज्योतिष गणना की मानें तो नया साल आपके वैवाहिक जीवन को बेहतर बनाने के लिए रहेगा। जीवनसाथी का साथ और विश्वास आपके लिए लकी साबिक होगा। संतान पक्ष से भी कोई सुखद समाचार मिलने का योग बन रहा है। माता रानी के आशीर्वाद में साल के मध्य में धन और संपत्ति में भी वृद्धि हो सकती हैं। आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। अगर आपका पैसा कहीं फंसा हुआ है, तो वह आपको वापस मिल सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
ma Lakshmi Favourite Zodiac Sign name know yearly horoscope 2025 in hindi
आपके सितारे बता रहें है कि नववर्ष में आपके जीवन में कोई खास व्यक्ति आ सकता है। - फोटो : amar ujala
कुंभ राशि
साल 2025 कुंभ राशि के लिए शानदार होने वाला है। आपको आकस्मिक धन लाभ की प्राप्ति होगी। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। मां लक्ष्मी की कृपा से इस राशि के जातकों के एश्वर्य में वृद्धि होगी। शिक्षा में चल रही समस्याएं साल के मध्य तक समाप्त हो सकती हैं। अगर आप किसी निवेश में धन लगा रहे हैं, तो मुहूर्त का खास ध्यान रखें। आपके सितारे बता रहें है कि नववर्ष में आपके जीवन में कोई खास व्यक्ति आ सकता है। नौकरी और व्यवसाय दोनों ही दृष्टि से नया साल शुभ है। परिवार में खुशियां बनी रहेंगी।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed