Aaj Ka Rashifal 30 December:
सोमवार, 30 दिसंबर को पौष माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि का दिन है। आज के दैनिक राशिफल में कुछ राशि के जातकों पर सूर्देयव मेहरबान रहेंगे। भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा और धन-दौलत में इजाफा और कार्यों में सफलता मिलेगी। वहीं कुछ राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला रह सकता है। आज के दिन यानी 30 दिसंबर 2024 को सूर्य धनु राशि में जबकि चंद्रमा धनु राशि में गोचरस्थ है। आज के दिन मूल नक्षत्र और वृद्धि योग का संयोग बना हुआ। मौटे तौर पर आज के राशि की बात करें तो मेष राशि वालों को प्रमोशन जैसी कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।। वृषभ राशि वालों के खिलाफ विरोधी षड्यंत्र रचने की कोशिश करेंगे। सिंह राशि वालो को संतान मनमाने व्यवहार के कारण समस्या होगी। बाकी राशि वालों के लिए दिन कैसा रहेगा आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि वालों का दैनिक राशिफल। आचार्य मानस शर्मा बता रहे हैं चंद्र राशि पर आधारित 30 दिसंबर का राशिफल...
यह भी पढ़ें- आज का राशिफल और वार्षिक राशिफल 2025
2 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अध्यात्म के कार्यों मे भाग लेने के लिए रहेगा। आपके मन में अशांति बनी रहेगी। संतान के करियर को लेकर टेंशन रहेगी, लेकिन आपको अपने बिजनेस में भी टारगेट पकड़ कर चलना होगा, तभी आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में कोई बाधा उत्पन्न हो सकती है। आपको किसी से किए हुए वादे को पूरा करने के लिए भी समय निकालना होगा।
3 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज आपकी सोच समझ से सभी काम पूरे होंगे। जीवनसाथी के लिए आप किसी बिजनेस की शुरुआत कर सकते हैं। नौकरी में कार्यरत लोग किसी पार्ट टाइम कार्य को करने के लिए समय निकालेंगे। आप अपने खर्चों को थोड़ा कंट्रोल करें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको भविष्य को देखकर चलना होगा। माता-पिता की सलाह लेकर कोई काम यदि आप करेंगे, तो वह आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको किसी को उधार देने से बचना होगा।
4 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए एनर्जी से भरपूर रहने वाला है। आपको एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलेगी। बिजनेस में भी आप अपनी योजनाओं पर अच्छा खासा धन खर्च करेंगे, जिसमें आपके बिजनेस को विदेशों तक पहचान मिलेगी। आप किसी जरूरी काम को लेकर जीवनसाथी से सलाह मशवरा कर सकते हैं, तभी आप अपने भविष्य को लेकर को इन्वेस्टमेंट करेंगे। संतान पर आप जिम्मेदारियों का बोझ डाल सकते हैं।
5 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आप अपने किसी मित्र से खास बात पर विचार विमर्श कर सकते हैं। आपके मन में काम को लेकर कुछ सुझाव आएंगे, जिनको किसी दूसरे से शेयर नहीं करना है। आपके परिवार में किसी लड़ाई झगड़े के कारण माहौल अशांतिपूर्ण रहेगा। आप अपनी पेट संबंधित समस्याओं पर पूरा ध्यान दें। जिसके लिए आपको खान-पान में बदलाव लाना होगा।