फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aaj Ka Rashifal: कर्क, कन्या और तुला राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ और अधूरे काम होंगे पूरे

Wed, 29 Jan 2025 08:53 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Wed, 29 Jan 2025 08:53 AM IST
सार

Today Rashifal in Hindi: आचार्य मानस शर्मा से जानिए चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 29 जनवरी 2025 का राशिफल...

विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction 29 January 2025 mesh mithun kark singh kanya kumbh
दैनिक राशिफल- 29 जनवरी 2025 - फोटो : अमर उजाला

Aaj Ka Rashifal 29 January: आज का दिन बहुत ही खास है क्योंकि आज मौनी अमावस्या है। आज के दिन लोग प्रयागराज महाकुंभ में अमृत स्नान कर रहे हैं। करोड़ों की संख्या में लोग संगम में पवित्र डुबकी लगा रहे हैं। आज सिद्धि योग है और मकर राशि में चंद्रमा का संचरण हो रहा है। मौनी अमावस्या के मौके पर आज कुछ राशि वालों का भाग्य साथ देगा। धन लाभ के अच्छे मौके मिलेंगे। नया काम शुरू  करने के लिए समय अच्छा रहेगा। इनकम में वृद्धि होगी। शुभ समाचार सुनने को मिल सकती है। आचार्य मानस शर्मा बता रहे हैं चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal)



 
               वार्षिक राशिफल 2025 
मेष राशिफल 2025  तुला राशिफल 2025 
वृषभ राशिफल 2025  वृश्चिक राशिफल 2025 
मिथुन राशिफल 2025 धनु राशिफल 2025 
कर्क राशिफल 2025  मकर राशिफल 2025 
सिंह राशिफल 2025  कुंभ राशिफल 2025 
कन्या राशिफल 2025  मीन राशिफल 2025 

Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction 29 January 2025 mesh mithun kark singh kanya kumbh
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए अच्छी संपत्ति के संकेत दे रहा है। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। सामाजिक कार्यक्रमों से आपको जुड़ने का मौका मिलेगा। आपको किसी की कोई बात बुरी लग सकती है, लेकिन फिर भी आप कुछ नही कहेंगे। आपकी सेहत पहले से बेहतर रहेगी, लेकिन आपको संतान को लेकर कोई महत्वपूर्ण डिसीजन लेने होंगे। आपको भाई-बहनों का पूरा साथ मिलेगा। आप कहीं घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं।

Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction 29 January 2025 mesh mithun kark singh kanya kumbh
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए अच्छा रहेगा। आपको कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है। सरकारी योजनाओं का भी आपका पूरा लाभ मिलेगा। आपके धन धान्य में वृद्धि होगी। आप किसी जरूरतमंद व्यक्ति के लिए मदद के लिए भी आगे आएंगे। दान और धर्म के कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी। आप अपने कामों को लेकर काफी व्यस्त रहेंगे, जिससे आपके काफी काम लटक सकते हैं। धन संबंधित मामलों पर आपको पूरा ध्यान देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction 29 January 2025 mesh mithun kark singh kanya kumbh
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। आप कामों को लेकर कुछ विशेष व्यक्तियों से मिल सकते हैं। आपको किसी परिजन से धोखा मिलने से आपका मन परेशान रहेगा। माता-पिता की सेवा में आप दिन का काफी समय व्यतीत करेंगे। आपको इधर-उधर की बातों में आने से बचना होगा। आपको किसी सरकारी योजना का पूरा लाभ मिलेगा। कोई नया काम करना आपके लिए अच्छा रहेगा। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा।
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction 29 January 2025 mesh mithun kark singh kanya kumbh
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए खर्चो से भरा रहने वाला है। आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। आपको यदि किसी बात को लेकर कोई टेंशन चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। आपको धन लाभ मिलने से आपको खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको ईषालु व झगड़ालु लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है। आप अपने मन में ईष्या की भावना ना रखें। आपकी इनकम करने से खुशी होगी। यदि आप किसी प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त की योजना बना रहे थे, तो आपको उसे कल पर टालने से बचना होगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed