Aaj Ka Rashifal 13 January: आज सोमवार, 13 जनवरी का दिन है। पंचांग के अनुसार आज पौष माह की पूर्णिमा तिथि है। पूरे दिन चंद्रमा मिथुन राशि में संचार करेंगे। इसके अलावा आज आर्द्रा नक्षत्र और वैधृति योग का संयोग बन रहा है। आज के दिन कुछ राशि वालों को जहां लाभ मिल सकता है, तो कुछ राशि वालों को हानि का सामना करना पड़ सकता है। कुछ राशि वालों के लंब से समय रुके काम पूरे हो सकते हैं। कुछ के मन में बेवजह की बातों को लेकर उलझनें पैदा हो सकती है। वहीं कुछ को नई नौकरी के प्रस्ताव मिल सकते हैं।
आचार्य मानस शर्मा बता रहे हैं चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा ? पढे़ं अपना आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal)
2 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको अपनी वाणी व व्यवहार पर संयम रखना होगा। कार्यक्षेत्र में आपके विरोधी आपके कामों को बिगड़ने की कोशिश करेंगे। राजनीति में कार्यरत लोगों के मित्रों की संख्या में भी इजाफा होगा। आपको अपने खर्चों पर पूरा ध्यान देना होगा। आप किसी विरोधी की बातों में ना आएं। आपको बिजनेस में मन मुताबिक लाभ मिलने से खुशी होगी। वैवाहिक जीवन में यदि कुछ समस्याएं चल रही थी, तो आपको जीवनसाथी से बातचीत करके उन्हें दूर करना होगा।
3 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन राजनीति में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपको अपने कामों में सफलता मिलेगी। एक साथ कई काम हाथ लगने से आपकी व्याकाग्रता बढ़ेगी, लेकिन फिर भी आपकी आय बेहतर रहेगी। आप अपने खर्च भी आसानी से कर सकेंगे। संतान के लिए आप किसी नए वाहन को लेकर आ सकते हैं। आप अपने घर में सुख-सुविधाओं की चीजों पर भी अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपके खिलाफ कोई राजनीति हो सकती है। वैवाहिक जीवन में आपको तालमेल बनाकर चलना होगा।
4 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए करियर के लिहाज से अच्छा रहने वाला है। आपको बिजनेस में किसी को पार्टनर बनना अच्छा रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। आपको किसी पैतृक संपति की प्राप्ति हो सकती हैं। आपके भाई के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। रोजगार को लेकर परेशान चल रहे लोगों को कोई अच्छी डील मिल सकती है। आप अपने मित्रों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। पारिवारिक मामलों को आप घर से बाहर न जाने दें।
5 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपका मनोबल ऊंचा रहेगा। माताजी की सेवा के लिए आप कुछ समय निकालेंगे। परिवार में महिला मित्रों से आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। परस्पर सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। आपको किसी की कोई बात बुरी लगने से आपका मन परेशान रहेगा। आपका कोई पुराना लेनदेन चुकता होगा। आपको अपनी संतान के भविष्य को लेकर कोई निर्णय लेना होगा।