Aaj Ka Rashifal 11 February:आज माघ महीने की शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि है और आज के दिन पुष्य नक्षत्र और आयुष्मान योग का शुभ संयोग रहेगा। आज पूरे दिन चंद्रमा कर्क राशि में गोचर रहेंगे। आज के राशिफल ( Aaj Ka Rashifal)की बात करें तो कुछ राशि वालों को नौकरी और व्यापार में नए अवसर मिल सकते हैं। आज कुछ राशि वालों को भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। सामाजिक कार्यक्रमों में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। वहीं कुछ राशि वालों को सोच-समझकर निवेश करना होगा।
आचार्य मानस शर्मा बता रहे हैं चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए आज का राशिफल
2 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। आपको बेवजह किसी बातों को लेकर गुस्सा करने से बचना होगा। आपके बॉस को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है, जिसके लिए आपको डांट भी खानी पड़ सकती है। यदि आपने किसी काम को लेकर जल्दबाजी दिखाई, तो उसमें आपसे गड़बड़ी हो सकती है। आपका भगवान की भक्ति में खूब मन लगेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोग रोमांटिक मूड में रहेंगे, जिससे साथी भी खुश रहेंगे। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।
3 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको काम अधिक रहने के कारण आप अपनी सेहत के साथ लापरवाही कर सकते हैं। आप अपने घर के रिनोवेशन को लेकर भी काफी मेहनत करेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आपको अपने कामों के प्रति सतर्कता बरतनी होगी, तभी आपके काम पूरे हो सकेंगे। आपके कुछ शत्रु आपके खिलाफ कोई षडयंत्र कर सकते हैं, इसलिए आप उन पर पूरी निगरानी बनाकर रखें।
4 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मौज-मस्ती से भरा रहने वाला है। आप अपने बिजनेस में कुछ नई योजनाओ को लेकर बातचीत करेंगे। काम की शुरुआत काफी अच्छी रहेगी। आप अपनी इनकम को बढ़ाने के स्रोतों को ढूंढ लेंगे, जिससे आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। सामाजिक कार्यक्रमों में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। आपके जन समर्थन में भी इजाफा होगा। आपको किसी काम को लेकर यात्रा पर जाना पड़ सकता है। संतान की पढ़ाई-लिखाई को लेकर आपको कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना होगा।
5 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सोच समझकर कामों को करने के लिए रहेगा। आपको अपनी सेहत पर भी पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। किसी सामाजिक आयोजन में आप सम्मिलित हो सकते हैं। आप अपने घर किसी पूजा-पाठ का आयोजन कर सकते हैं। आपका कोई सरकारी काम यदि लंबे समय से अटका हुआ था, तो वह भी पूरा हो सकता है। आप किसी के कहने में आकर कोई इन्वेस्टमेंट करने से बचें, नहीं तो समस्या हो सकती है। व्यवसाय में आपको अच्छी सफलता मिलेगी।