Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल है या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं। आचार्य मानस शर्मा से जानिए चंद्र राशि पर आधारित 12 दिसंबर का राशिफल...
2 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aaj Ka Mesh Rashifal)
आज का दिन आपके लिए परस्पर सहयोग की भावना बनाए रखने के लिए रहेगा। आप परोपकार के कार्यो में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने के लिए रहेगा। आपके घर किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई को लेकर कुछ समस्या आ सकती है। आप अपने कामों को लेकर यदि किसी दूसरे पर डिपेंड रहेंगे, तो वह आपके कामों को लटका सकते हैं।
3 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
वृषभ दैनिक राशिफल (Aaj Ka Vrishabh Rashifal)
आज का दिन आपके लिए किसी नए वाहन की प्राप्ति के लिए रहेगा। आपको एक के बाद एक शुभ सूचना सुनने को मिलती रहेगी। आज आपकी खुशियों का ठिकाना नहीं रहेगा, क्योंकि कार्यक्षेत्र में आपके बॉस आपको पूरी तवज्जो देंगे और आपके प्रमोशन की बात को भी आगे कर सकते हैं। यदि आपने किसी नई प्रॉपर्टी में इन्वेस्टमेंट करने का सोचा था, तो वह आपके लिए अच्छी रहेगी। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी।
4 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Aaj Ka Mithun Rashifal)
आज का दिन आपके लिए वाणी और व्यवहार पर संयम रखने के लिए रहेगा। आपको किसी की कोई बात बुरी लगने से आपका मन परेशान रहेगा। यदि आपने किसी से कोई वादा किया था, तो आपको उसे समय रहते पूरा करने की आवश्यकता है। किसी पुरानी गलती से आपको सबक लेना होगा। आप किसी से धन का लेनदेन ना करें, नहीं तो उससे आपके आपसी रिश्ते खराब हो सकते हैं। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे मेल-मिलाप करने आ सकता है।
5 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Aaj Ka Kark Rashifal)
आज का दिन आपके लिए सोच समझकर कामों को करने के लिए रहेगा। किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी। आपके बॉस कार्यक्षेत्र में आपको कोई नया पद दे सकते हैं। आप अपनी जॉब में भी चेंज करने के बारे में प्लानिंग कर सकते हैं। आपको अपने कामों की योजना बनाकर करने की आवश्यकता है, तभी वह पूरी हो सकती हैं। सहयोगी आपके काम में आपका पूरा साथ देंगे।