Surya Gochar 2024: सूर्यदेव ग्रहों के राजा है, जिन्हें आत्मा, सम्मान, उच्च पद और नेतृत्व क्षमता का कारक माना गया है। कुंडली में उनकी स्थिति का विशेष महत्व होता है। माना जाता है कि सूर्य की स्थिति के आधार पर ही व्यक्ति के प्रभाव, कला कौशल और आत्मविश्वास में वृद्धि होती हैं। ज्योतिष गणना के अनुसार सूर्य एक माह की अवधि के बाद अपनी राशि परिवर्तन करते हैं, जिसका प्रभाव सभी जातकों पर प्रभाव पड़ता है।
पंचांग के अनुसार सूर्य 2024 खत्म होने से पहले भी गोचर करेंगे, वह 15 दिसंबर 2024 की रात 09 बजकर 56 मिनट पर धनु राशि में एंट्री लेंगे, इस गोचर को धनु संक्रांति भी कहते हैं। मान्यता है कि गुरु की राशि में सूर्य के आने से सिंह समेत इन राशियों को शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है, इतना ही नहीं भाग्य में वृद्धि के भी योग है। ऐसे में आइए इनके नाम जानते हैं।
2 of 4
Surya Gochar 2024
- फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
ज्योतिष गणना के अनुसार मेष राशि वालों के लिए सूर्य का गोचर लाभकारी है। सूर्य आपके नौवें भाव से गोचर करेंगे, इसलिए इन जातकों करियर और व्यापार में धन लाभ होने की संभावना है। इस दौरान आपको निवेश से भी मनचाहा लाभ प्राप्त होगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नौकरी की तालाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिलेगा। अगर आप किसी घर, वाहन, प्रॉपर्टी या किसी वस्तु को खरीदने की योजना बना रहे थे, तो वह इच्छा पूरी होगी।
3 of 4
Surya Gochar 2024
- फोटो : daily rashifal
सिंह राशि
सूर्यदेव को सिंह राशि का स्वामित्व प्राप्त है, इन जातकों पर उनकी सदैव कृपा बनी रहती हैं। ज्योतिष गणना के अनुसार सूर्य आपके पांचवें भाव में प्रवेश करने वाले हैं, जिससे सभी अटके हुए कार्य पूरे होते हुए नजर आएंगे। ऑनलाइन काम कर रहे लोगों के वेतन में वृद्धि होगी। कोर्ट-कचहरी से जुड़ा मामला हल होगा। छात्रों के लिए समय शुभ है।
4 of 4
Surya Gochar 2024
- फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि
सूर्यदेव का गोचर आपके लिए बेहद खास होने वाला है। वैवाहिक जीवन की सभी समस्याएं समाप्त होंगी। कार्यक्षेत्र में मनचाहे परिणामों की प्राप्ति हो सकती हैं। नौकरी में प्रमोशन के योग है। समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी, जिससे परिवार में माहौल खुशनुमा होगा। भाग्य में वृद्धि होगी।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।