{"_id":"57c05d444f1c1bd539d4ef16","slug":"sukhbir-badal-javed-akhtar-and-bony-kapoor-pay-tribute-to-op-munjal-at-ludhhiana-punjab","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जन्मदिवस पर याद आए 'हीरो', जावेद अख्तर और बोनी कपूर ने दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन्मदिवस पर याद आए 'हीरो', जावेद अख्तर और बोनी कपूर ने दी श्रद्धांजलि
अमर उजाला ब्यूरो, लुधियाना
Updated Sat, 27 Aug 2016 07:12 PM IST
विज्ञापन
sukbir badal and pankaj munjal at Hero Plant Ludhiana
- फोटो : amar ujala
हीरो साइकिल्स के विकास की गाथा रचने वाले स्वर्गीय ओपी मुंजाल को शुक्रवार को उनके जन्मदिवस पर भव्य समारोह के दौरान याद किया गया। हीरो परिवार ने ओपी मुंजाल के दिखाए रास्ते पर चलने का प्रण लिया और उनके साथ बिताए हर पल को याद किया। समारोह में डिप्टी सीएम सुखबीर बादल खास तौर पर उपस्थित रहे। उनके अलावा प्रख्यात गीतकार जावेद अख्तर और निर्माता निर्देशक बोनी कपूर भी कार्यक्रम में पहुंचे।
बंटवारे के दौर में पाकिस्तान के कमालिया से आए मुंजाल परिवार ने औद्योगिक क्षेत्र में तिनका तिनका जोड़ कर ऐसी बुलंदियों को छुआ कि पूरे विश्व में हीरो का डंका बजने लगा। कार्यक्रम के दौरान मुंजाल के बेटे एवं हीरो साइकिल्स के चेयरमैन पंकज मुंजाल ने हीरो साइकिल्स के औद्योगिक सफर को प्रेजेंटेशन के जरिए समझाया।
उनके पोते आदित्य मुंजाल ने अपने दादा के जीवन पर बनी डाक्यूमेंटरी को सभी के सामने प्रस्तुत किया। इसमें ओपी मुंजाल के जीवन के हर पहलू को समेटा गया। आदित्य ने कहा कि उन्होंने चलने से लेकर बिजनेस तक की बारीकियां दादा जी से सीखीं।
विज्ञापन
पंकज मुंजाल ने बैटरी कार में बैठाकर डिप्टी सीएम को फैक्टरी का पूरा चक्कर लगवाया। उनको साइकिल बनाने का प्रोसेस समझाया और कंपनी की आगामी योजनाओं के बारे में अपडेट किया। इस अवसर पर चारू मुंजाल और एसके राय समेत कई लोग मौजूद रहे।

पंजाब से पुराना है रिश्ता : जावेद
Javed Akhtar and Bony Kapoor at Hero Plant Ludhiana
- फोटो : amar ujala
पंजाब से पुराना है रिश्ता : जावेद
प्रख्यात गीतकार जावेद अख्तर ने कहा कि पंजाब से उनका पुराना रिश्ता है। लुधियाना की पहचान साहिर के नाम से हुई है। साहिर को वे अपने गुरु के समान समझते हैं। साहिर लुधियानवी के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता।
जावेद ने कहा कि बदहाली के दिनों में वे पंजाब में तीन साल तक अपने दोस्त मुश्ताक के घर में रहे थे। काफी वक्त तक गुरुद्वारों में लंगर भी छका। जावेद ने कहा कि वे पंजाब और यहां की मेहमाननवाजी को कभी नहीं भुला सकते। सूबा अब तरक्की के रास्ते पर है और कई प्रदेशों से आगे निकल गया है।