फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Rahul Gandhi's Event Sparks Mimicry Row in MP; BJP Demands Apology, Congress Rejects Allegations

राहुल के कार्यक्रम में मिमिक्री पर सियासी संग्राम,BJP बोली-माफी मांगें; कांग्रेस ने कहा-विवाद खड़ा करना गलत

Sun, 20 Sep 2026 08:17 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Sun, 20 Sep 2026 08:17 PM IST
सार

इंदौर में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में हुई मिमिक्री को लेकर भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने आ गई हैं। भाजपा ने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी दिवंगत मां के अपमान से जोड़ा, जबकि कांग्रेस ने आरोपों को खारिज किया है।

विज्ञापन
Rahul Gandhi's Event Sparks Mimicry Row in MP; BJP Demands Apology, Congress Rejects Allegations
राहुल के कार्यक्रम पर भाजपा नेताओं ने साधा निशाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राहुल गांधी के इंदौर में हुए ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के बाद अब मंच पर हुई मिमिक्री को लेकर भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने हैं। कार्यक्रम में स्टैंडअप कॉमेडियन पुलकित मणि ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री की थी। इसके बाद भाजपा नेताओं ने इसे प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां के अपमान से जोड़ते हुए कांग्रेस पर हमला बोला। वहीं, कांग्रेस ने इन आरोपों को खारिज किया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि कार्यक्रम का केंद्र छात्रों की शिक्षा, रोजगार और उनसे जुड़े मुद्दे थे। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के जरिए शिक्षा व्यवस्था और युवाओं की समस्याओं को सामने लाया गया और इसके अलावा किसी तरह का नकारात्मक नैरेटिव तैयार करना गलत है। पटवारी ने यह भी कहा कि उनकी नजर में दिवंगत मां का मजाक नहीं उड़ाया गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  एमपी: राज्यसभा टिकट विवाद के बाद अब लंदन जाएंगी मीनाक्षी नटराजन,तेलंगाना कांग्रेस प्रभारी की जिम्मेदारी छोड़ी
विज्ञापन


विजयवर्गीय ने कहा- राजनीति का स्तर नहीं गिरना चाहिए
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने मिमिक्री को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राजनीति का उद्देश्य विकास और जनता की समस्याओं का समाधान होना चाहिए। उनके मुताबिक, भीड़ जुटाने या मनोरंजन के लिए मिमिक्री का सहारा लेना राजनीति के मूल उद्देश्य से अलग है। विजयवर्गीय ने मां के सम्मान को भारतीय संस्कृति से जोड़ते हुए कहा कि किसी भी मां का अपमान स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस से माफी की मांग भी की। भाजपा की ओर से राष्ट्रीय स्तर पर भी इस मामले को लेकर कांग्रेस की आलोचना की गई है। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कांग्रेस को ‘कॉमेडियन और जोकरों की पार्टी’ बताया, जबकि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कार्यक्रम में प्रधानमंत्री की दिवंगत मां के अपमान का आरोप लगाया। ये भाजपा नेताओं की राजनीतिक प्रतिक्रियाएं हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- एमपी: तीन साल पहले सिफारिश के बाद अब हुई रीवा डॉक्टर की सेवा समाप्ति, आखिर किसकी शह पर लंबित रहा मामला?


कांग्रेस जोकरों की पार्टी
भाजपा की ओर से राष्ट्रीय स्तर पर भी इस मामले को लेकर कांग्रेस की आलोचना की गई है। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कांग्रेस को ‘कॉमेडियन और जोकरों की पार्टी’ बताया, जबकि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कार्यक्रम में प्रधानमंत्री की दिवंगत मां के अपमान का आरोप लगाया। ये भाजपा नेताओं की राजनीतिक प्रतिक्रियाएं हैं।

ये भी पढ़ें- राहुल इंदौर में: भारत जोड़ो यात्रा वाले इलाके में कांग्रेस का प्रयोग, क्या छात्रों की गूंज 2028 तक सुनाई देगी?

रामेश्वर शर्मा बोले- करोड़ों मां का अपमान
भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने भी इस मुद्दे पर राहुल गांधी को घेरा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने मां अहिल्याबाई की धरती से करोड़ों माताओं का अपमान किया है। शर्मा ने राहुल गांधी की भारतीय संस्कारों को लेकर आलोचना करते हुए कहा कि वे मां की महिमा नहीं समझते। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दूसरे राजनीतिक नेताओं के परिवार और उनकी माताओं के प्रति भी सम्मान का भाव रखते हैं। रामेश्वर शर्मा ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष जैसे महत्वपूर्ण पद पर रहते हुए राहुल गांधी को यह सोचना चाहिए कि वे देश की राजनीति को किस दिशा में ले जाना चाहते हैं। उन्होंने मिमिक्री को देश की आधी आबादी यानी महिलाओं और माताओं के सम्मान से जोड़ते हुए इसे स्वीकार नहीं किए जाने की बात कही।

ये भी पढ़ें- एमपी में फर्जी GST नंबर से 10 लाख का MSME लोन!: बैंक मैनेजर समेत 5 पर FIR, मशीन भी नहीं मिली

शिक्षा और रोजगार के मुद्दे से ध्यान हटाने की कोशिश : कांग्रेस
कांग्रेस नेताओं ने भाजपा के आरोपों को खारिज किया। जीतू पटवारी ने कहा कि छात्रों की शिक्षा, रोजगार, भ्रष्टाचार मुक्त शिक्षा और कम लागत वाली शिक्षा जैसे मुद्दे कार्यक्रम के केंद्र में थे। उनके मुताबिक, इन मुद्दों को पीछे धकेलकर मिमिक्री को विवाद का विषय बनाना सही नहीं है। पटवारी ने यह भी कहा कि उनकी नजर में दिवंगत मां का मजाक नहीं उड़ाया गया। कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा ने भी भाजपा पर कार्यक्रम की एक प्रस्तुति को अलग तरीके से पेश कर असली मुद्दों से ध्यान हटाने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि मिमिक्री और व्यंग्य मनोरंजन की सामान्य परंपरा का हिस्सा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed