फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   UP: Rain turns deadly in Ambedkarnagar; two killed and a woman injured by lightning; waist-deep waterlogging.

यूपी: अंबेडकरनगर में बारिश बनी काल, आकाशीय बिजली से दो की मौत, महिला झुलसी; कमर तक भरा पानी

Wed, 26 Aug 2026 06:53 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला नेटवर्क, अम्बेडकरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, अम्बेडकरनगर Published by: Akash Dwivedi Updated Wed, 26 Aug 2026 06:53 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के राजकीय और निजी आईटीआई में प्रवेश के लिए प्रथम चरण का चयन परिणाम घोषित कर दिया गया है। चयनित अभ्यर्थी 27 अगस्त से 4 सितंबर 2026 तक संबंधित संस्थानों में प्रवेश ले सकेंगे। अभ्यर्थियों को बुलावा पत्र, मूल प्रमाण-पत्र, अंकपत्रों की प्रतियां और फोटो के साथ संस्थान पहुंचना होगा।

विज्ञापन
UP: Rain turns deadly in Ambedkarnagar; two killed and a woman injured by lightning; waist-deep waterlogging.
अंबेडकरनगर में बारिश बनी काल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बुधवार को हुई बारिश कई परिवारों के लिए आफत बन गई। मालीपुर क्षेत्र में मिट्टी की दीवार गिरने से मलबे में दबकर एक ग्रामीण की मौत हो गई, जबकि बसखारी क्षेत्र में बिजली की चपेट में आने से बुजुर्ग की जान चली गई। वहीं, कटेहरी क्षेत्र में एक कच्चा घर भरभराकर ढह गया, हालांकि यहां कोई हताहत नहीं हुआ। उधर, बारिश के चलते शहर से लेकर गांवों तक जगह-जगह जलभराव और कीचड़ ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं।

विज्ञापन


मालीपुर क्षेत्र के इस्माइलपुर गांव में बुधवार सुबह मिट्टी की दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। मलबे में दबने से प्रकाश सोहन (53) गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद परिजन उन्हें आननफानन सीएचसी नगपुर ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।ग्राम प्रधान अरविंद कुमार के अनुसार प्रकाश सोहन सुबह करीब आठ बजे पुराने मिट्टी की दीवार से बने छप्पर में बैठकर चाय पी रहे थे। इसी दौरान अचानक दीवार गिर गई और वह मलबे में दब गए।
विज्ञापन


पत्नी श्रीपति देवी ने बताया कि प्रकाश खेती-किसानी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके तीन पुत्र अर्जुन, अजीत और आनंद हैं। हादसे के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मालीपुर थाना प्रभारी अनिल शर्मा ने बताया कि तहसील प्रशासन को सूचना देकर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

बिजली की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत, महिला झुलसी

बसखारी क्षेत्र में बुधवार दोपहर बिजली गिरने से संदहा मजगवां (मुसरा) निवासी सतीराम (65) की मौत हो गई। सतीराम खाद लेने के लिए घर से निकले थे। बसखारी बाजार से घर लौट रहे थे। नाऊनगर चौराहे के पास डड़वापुर में वह बारिश होने पर एक गुमटी के पास रुक गए और पान बनवाने को कहा। इसी दौरान अचानक बारिश होने लगी, इसी बीच पेड़ पर बिजली गिर गई, जिसकी चपेट में आने से सतीराम व पान लगा रही महिला हीरावती (32) निवासी डंडवा झुलस गई। 

स्थानीय लोग उन्हें तत्काल सीएचसी बसखारी ले गए, जहां चिकित्सकों ने सतीराम को मृत घोषित कर दिया। वहीं, महिला का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। मृतक के परिवार में सात पुत्र व तीन पुत्रियां हैं। बड़े पुत्र सुरेंद्र उन्नाव में पुलिस विभाग में सिपाही के पद पर कार्यरत हैं। सभी बच्चों का विवाह हो चुका है। सूचना पर पहुंचे उपनिरीक्षक अरुण कुमार ने शव मेडिकल कॉलेज भेज दिया। थाना निरीक्षक भूपेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में कार्रवाई की जा रही है।

बारिश फसलों के लिए वरदान, हवा से नुकसान

श्रवण क्षेत्र। बुधवार को हुई अच्छी बारिश से बैजपुर, बेनीपुर, घरवासपुर, तिवारीपुर, सबना, नारायणपुर, खिदिरपुर, कुड़िया और चितौना समेत ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों के चेहरे खिल उठे। बारिश धान और गन्ने की फसल के लिए लाभकारी बताई जा रही है, हालांकि किसान राहुल वर्मा और अंकित वर्मा ने तेज हवा चलने पर गन्ने की फसल गिरने से नुकसान की चिंता जताई है।

 

जलभराव के बीच आवागमन में दुश्वारियां

बुधवार दोपहर हुई बारिश के बाद अकबरपुर नगर पालिका क्षेत्र में कई स्थानों पर पानी भर गया। टांडा मार्ग स्थित महमदपुर की ओर जाने वाले रास्ते में पानी भर गया। इससे लोगों को पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ा। रेलवे ओवरब्रिज के नीचे बारिश के बाद पानी भर गया। इससे ओवरब्रिज के नीचे लगी दुकानें पानी में डूब गईं। वहीं, रास्ते में पानी भरने से लोगों को निकलने में असुविधा हो रही है। 

अयोध्या मार्ग, गांधीनगर, रोडवेज बस स्टैंड परिसर में भी जलभराव की समस्या रही। जलालपुर संवाद के अनुसार नगर के पांडेय कॉलोनी, जाफराबाद व विकासनगर में जलभराव से लोगों की परेशानी बढ़ गई है और कई घरों में पानी घुसने से जहरीले जीव-जंतुओं का खतरा बना हुआ है।

आलापुर संवाद के अनुसार रामनगर चौक सब्जी मंडी में नालियों पर अतिक्रमण और सफाई के अभाव में बुधवार की बारिश का पानी सड़क पर भर गया, जिससे राहगीरों व वाहन चालकों को परेशानी हुई। शिकायतों के बावजूद जलनिकासी व्यवस्था दुरुस्त न होने से स्थानीय लोगों में नाराजगी है। विद्युतनगर संवाद के अनुसार टांडा विकासखंड परिसर में हल्की बारिश होते ही जलभराव की समस्या खड़ी हो जाती है। जलनिकासी स्थल पर शौचालय निर्माण से पानी का रास्ता बाधित होने के कारण ग्रामीणों और कर्मचारियों को परेशानी उठानी पड़ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed