फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Big News Mayawati strips Akash Anand of his post; PM Modi speaks to the DM over the phone; Ram Mand

UP Big News: मायावती ने आकाश आनंद से छीना पद, पीएम मोदी ने डीएम से फोन पर की बात; राम मंदिर सीईओ का पहला बयान

Thu, 03 Sep 2026 06:11 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Thu, 03 Sep 2026 06:11 PM IST
सार

UP Big News: उत्तर प्रदेश में आज दिनभर राजनीति से लेकर प्रशासन, अपराध, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और मौसम तक कई अहम घटनाएं सामने आईं। राज्य के अलग-अलग जिलों से जुड़ी कई बड़ी खबरें सुर्खियों में रहीं, जिनका सीधा असर आम जनता की जिंदगी पर पड़ता है। आइए एक ही खबर में पढ़ते हैं, उत्तर प्रदेश की आज की सबसे बड़ी और अहम खबरें।

विज्ञापन
UP Big News Mayawati strips Akash Anand of his post; PM Modi speaks to the DM over the phone; Ram Mand
UP Big News - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

UP Big News: हम आपके लिए उत्तर प्रदेश से जुड़ी दिनभर की सभी प्रमुख और अहम खबरों का संक्षिप्त, लेकिन प्रभावी सार लेकर आए हैं। हालांकि 'पूरी खबर पढ़े' पर क्लिक करके आप उस खबर को विस्तृत रूप में पढ़ सकते हैं। यहां प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक की घटनाओं के बारे में तथ्यात्मक और सटीक जानकारी आपको मिलेगी। राज्य में क्या बदला? कहां क्या हुआ? कौन-सी खबरें सुर्खियां बनीं? सब कुछ एक ही जगह पर पढ़ सकते हैं। आइए, आज की उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरों पर विस्तार से नजर डालते हैं।

विज्ञापन

UP Big News Mayawati strips Akash Anand of his post; PM Modi speaks to the DM over the phone; Ram Mand
मायावती ने आकाश आनंद पर दिया बयान। - फोटो : अमर उजाला।

मायावती ने आकाश आनंद पर गिराई गाज, राष्ट्रीय संयोजक का पद छीना

मायावती ने आकाश आनंद को राजनीतिक रूप से और अधिक परिपक्व (मैच्योर) होने की बात कहते हुए पार्टी की किसी भी बड़ी जिम्मेदारी से दूर रखने का फैसला किया है। उन्होंने मान्यवर कांशीराम के सिद्धांतों का हवाला देते हुए स्पष्ट किया कि जिस तरह उन्होंने अपने परिवार को केवल पार्टी कार्य की इजाजत दी थी, चुनाव लड़ाने या पद देने के खिलाफ थे। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

UP Big News Mayawati strips Akash Anand of his post; PM Modi speaks to the DM over the phone; Ram Mand
पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

पीएम मोदी ने डीएम से फोन पर ली जानकारी, राहत शिविरों की व्यवस्थाओं पर की चर्चा

काशी के सांसद एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार से टेलीफोन पर वार्ता कर वाराणसी में बाढ़ की स्थिति की विस्तृत जानकारी ली। प्रधानमंत्री ने गंगा के बढ़ते जलस्तर, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों और राहत शिविरों में की जा रही व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने प्रभावित लोगों को किसी तरह की परेशानी न होने देने और राहत कार्य युद्धस्तर पर चलाने के निर्देश दिए। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

UP Big News Mayawati strips Akash Anand of his post; PM Modi speaks to the DM over the phone; Ram Mand
राम मंदिर के सीईओ जीतेंद्र मिश्रा। - फोटो : amar ujala

सीईओ ने दिया पहला बयान

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में नई जिम्मेदारियां तय होने के बाद गुरुवार को नवनियुक्त पदाधिकारियों की पहली बैठक सम्पन्न हुई। रामघाट स्थित कार्यशाला के श्रीराम जन्मभूमि क्षेत्र कार्यालय में हुई बैठक में ट्रस्ट की नई प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर मंथन किया गया। बैठक के बाद बाहर निकले नवनियुक्त सीईओ ने कहा कि हमने आज बैठक में एक दूसरे से परिचय किया और कई मुद्दों पर चर्चा की। पढ़ें पूरी खबर

UP Big News Mayawati strips Akash Anand of his post; PM Modi speaks to the DM over the phone; Ram Mand
सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

वृंदावन पहुंचे सीएम योगी, प्रदेशवासियों को दी जन्माष्टमी की बधाई

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वृंदावन के पवन हंस हेलीपैड पर आगमन के बाद स्वामी हरिदास प्रेक्षागृह पहुंचकर इसका भव्य लोकार्पण किया। कार्यक्रम का शुभारंभ हनुमान प्रसाद धानुका विद्यालय की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत राष्ट्रगीत से हुआ। इसके बाद ब्रज के कलाकारों ने राधा-कृष्ण की लीलाओं का मनमोहक मंचन किया। समारोह में गुजरात के गरबा और ब्रज के प्रसिद्ध मयूर नृत्य की आकर्षक प्रस्तुतियां भी दी गईं। पढ़ें पूरी खबर

UP Big News Mayawati strips Akash Anand of his post; PM Modi speaks to the DM over the phone; Ram Mand
UP Assembly Election - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

टिकट किसे मिले वो अलग बात, फिलहाल इन छह सीटों पर 174 तलबगार

उत्तर प्रदेश में चुनावी मोड पर चल रहे राजनीतिक दलों से टिकट के दावेदार सामने आने लगे हैं। अभी तक जिले की छह विधानसभा सीटों के लिए भाजपा, सपा, कांग्रेस और बसपा से 174 ने दावेदारी पेश की है। कांग्रेस से सबसे ज्यादा 62 और सपा से सबसे कम 33 दावेदार हैं।

जिले में छह विधानसभा सीटें हैं। मौजूदा समय में चार पर सपा और दो पर भाजपा काबिज है। जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव का समय नजदीक आ रहा है वैसे-वैसे टिकट के दावेदार सामने आने लगे हैं। कुछ खुलकर अपने टिकट की पैरोकारी कर रहे हैं तो कुछ अभी पर्दे के पीछे से अपनी सियासत चमकाने में लगे हैं। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed