फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   UP Assembly Election 2027 174 Ticket Aspirants for Six Moradabad Seats, BJP Congress SP Politics Updates

यूपी: टिकट किसे मिले वो अलग बात, फिलहाल इन छह सीटों पर 174 तलबगार; सबसे अधिक इस पार्टी से तो सबसे कम इस दल से

Thu, 03 Sep 2026 02:59 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: Sharukh Khan Updated Thu, 03 Sep 2026 02:59 PM IST
सार

यूपी में सभी दल विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने लगे हैं। ऐसे में यूपी के मुरादाबाद जिले की छह विधानसभा सीटों के दावेदार सामने आने लगे हैं। ठाकुरद्वारा सीट पर सबसे अधिक 38 दावेदार सामने आए हैं। भाजपा, सपा, कांग्रेस और बसपा से भी दावेदार सामने आ रहे हैं। कांग्रेस से सबसे ज्यादा 62 और सबसे कम सपा से 33 ने दावेदारी पेश की है।

विज्ञापन
UP Assembly Election 2027 174 Ticket Aspirants for Six Moradabad Seats, BJP Congress SP Politics Updates
UP Assembly Election - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

उत्तर प्रदेश में चुनावी मोड पर चल रहे राजनीतिक दलों से टिकट के दावेदार सामने आने लगे हैं। अभी तक जिले की छह विधानसभा सीटों के लिए भाजपा, सपा, कांग्रेस और बसपा से 174 ने दावेदारी पेश की है। कांग्रेस से सबसे ज्यादा 62 और सपा से सबसे कम 33 दावेदार हैं।
विज्ञापन


जिले में छह विधानसभा सीटें हैं। मौजूदा समय में चार पर सपा और दो पर भाजपा काबिज है। जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव का समय नजदीक आ रहा है वैसे-वैसे टिकट के दावेदार सामने आने लगे हैं। कुछ खुलकर अपने टिकट की पैरोकारी कर रहे हैं तो कुछ अभी पर्दे के पीछे से अपनी सियासत चमकाने में लगे हैं। 
विज्ञापन


मुरादाबाद जिले की छह सीटों पर भाजपा, सपा, कांग्रेस और बसपा के टिकट पर 174 ने विधानसभा चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है। इसमें भाजपा के 37, सपा के 33, कांग्रेस के 62 और बसपा के 42 दावेदार शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन दावेदारों में मौजूदा विधायकों के अलावा पूर्व विधायक, पूर्व सांसद समेत राजनीतिक दलों के पूर्व और वर्तमान पदाधिकारी भी शामिल हैं। पार्टियों के जिलाध्यक्षों का कहना है कि अभी प्रदेश नेतृत्व की ओर से टिकट के लिए आवेदन नहीं लिए जा रहे हैं। पार्टी से जुड़े पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि अपने-अपने तरीके से टिकट के लिए प्रयास कर रहे हैं।

ठाकुरद्वारा सीट पर सबसे अधिक 38 दावेदार
मुरादाबाद जिले की ठाकुरद्वारा विधानसभा सीट पर टिकट के लिए सबसे ज्यादा घमासान दिख रहा है। इस सीट पर अब तक भाजपा, सपा, कांग्रेस और बसपा से 38 दावेदार सामने आ चुके हैं। जबकि सबसे कम 19 दावेदार कुंदरकी विधानसभा सीट पर हैं। मुरादाबाद नगर सीट से 36, बिलारी से 33, देहात से 25 और कांठ से 23 दावेदारों के नाम चर्चा में हैं।

किस सीट पर किस पार्टी से कितने दावेदार
विधानसभा क्षेत्र भाजपा सपा कांग्रेस बसपा
मुरादाबाद नगर 04 13 16 03
मुरादाबाद देहात 07 07 09 02
कांठ 06 02 05 10
ठाकुरद्वारा 05 03 19 11
कुंदरकी 03 06 07 03
बिलारी 12 02 06 13
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed