फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   two ladies burnt innocent girl in gonda

मासूम बच्ची को पुआल में डाल जलाया, मौत, पुलिस नहीं दर्ज कर रही रिपोर्ट

Mon, 26 Nov 2018 12:25 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 26 Nov 2018 12:25 PM IST
विज्ञापन
two ladies burnt innocent girl in gonda
- फोटो : डेमो
गोंडा के करनैलगंज के पूरे मुहम्मदपुर गांव में चार दिन पहले पुरानी रंजिश को लेकर सास-बूह ने घर के बाहर खेल रही पांच साल की मासूम बच्ची को उठा लिया। दोनों ने मासूम को पुआल के ढेर में डालकर उसमें आग लगा दी। 
विज्ञापन


बच्ची की चीख सुनकर गांव के लोग दौड़े और उसे पुआल से बाहर निकाला गया। मगर तब तक मासूम बच्ची गंभीररूप से झुलस चुकी थी। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


कोतवाली नगर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराया। मामले में मासूम बच्ची की मां ने थाना कटरा बाजार में अपने ही गांव की रहने वाली सास-बहू के खिलाफ तहरीर दी। मगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। मासूम बच्ची की मां ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की गुहार लगाई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना कटरा बाजार क्षेत्र के कौड़हा जगदीशपुर गांव के मजरे पूरे मुहम्मदपुर की रहने वाली जनकलली पत्नी बाबूलाल ने बताया कि उसके गांव की रहने वाली सास-बहू से उसकी पुरानी रंजिश चल रही है। दोनों ने उसे नुकसान पहुंचाने की धमकी भी दी थी। वारदात के बाद जनककली के बेटे मुंशीलाल ने बताया कि तीन दिन पहले कटरा बाजार पुलिस को तहरीर  दी गई थी, मगर पुलिस रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed