फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Top news of uttar pradesh for today 1 July.

Top News of UP: कानपुर में बच्ची को अगवा कर जिंदा जलाया, अखिलेश यादव ने कोरोना वैक्सीनेशन पर उठाए सवाल

Thu, 01 Jul 2021 06:37 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 01 Jul 2021 06:37 PM IST
सार

यूपी के कानपुर देहात में एक खौफनाक घटना घटी। जिसकी दिन भर चर्चा होती रही। मामले में जांच की जा रही है। वहीं, अखिलेश यादव ने शाम को मीडिया से बातचीत की। यहां पढ़ें प्रदेश की सभी बड़ी खबरें:

विज्ञापन
Top news of uttar pradesh for today 1 July.
- फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में हुए एक दिल दहला देने वाले मामले में एक बच्ची को अगवा कर जिंदा जला दिया गया। घटना बुधवार देर रात की बताई जा रही है। बच्ची की लाश घर से 200 मीटर की दूरी पर अमरूद के बगीचे में आधी जली हुई मिली है। बच्ची के शरीर पर कपड़े भी नहीं थे। वहीं, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर योगी सरकार पर निशाना साधा कहा कि प्रदेश में कोरोना वैक्सीनेशन की व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई है। यहां पढ़ें सभी खबरें:

विज्ञापन


यूपी: घर के बाहर सो रही बच्ची को अगवा कर जिंदा जलाया, बगीचे में मिली अधजली लाश, दुष्कर्म की आशंका
कानपुर देहात में 12 साल की बच्ची को अगवा कर जिंदा फूंकने का मामला सामने आया है। घटना बुधवार देर रात की बताई जा रही है। बच्ची की लाश घर से 200 मीटर की दूरी पर अमरूद के बगीचे में आधी जली हुई मिली है। बच्ची के शरीर पर कपड़े भी नहीं थे। पढ़ें पूरी खबर:
विज्ञापन


अखिलेश यादव बोले- जब सबको वैक्सीन लग जाएगी तो मैं भी लगवा लूंगा
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में जब सबको कोरोना वैक्सीन लग जाएगी तो मैं भी लगवा लूंगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के तमाम लोगों को वैक्सीन की जरूरत है लेकिन सरकार नहीं दे पा रही है। वैक्सीन की व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है। खुद के वैक्सीनेशन के सवाल पर अखिलेश ने कहा कि जब प्रदेश के सभी लोगों को वैक्सीन लग जाएगी तो वह खुद भी लगवा लेंगे। अखिलेश यादव गुरुवार को सपा कार्यालय पर मीडिया को संबोधित कर रहे थे। पढ़ें पूरी खबर:
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते 24 घंटों में कोरोना के 163 नए मामले मिले, हर दिन किए जा रहे ढाई लाख से ज्यादा कोविड टेस्ट
उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण की दर न्यूनतम स्थिति में आ गई है। 72 जिलों में संक्रमण के नए केस इकाई अंकों में आ रहे हैं। हर दिन ढाई लाख से अधिक कोविड टेस्ट किए जा रहे हैं, जबकि पॉजिटिविटी दर एक फीसदी से भी कम है। पढ़ें पूरी खबर:


मुलायम सिंह यादव की तबीयत खराब, गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती
समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें बेचैनी की शिकायत है। पढ़ें पूरी खबर:

सियासत: मायावती बोलीं- कांग्रेस के नक्शे कदम पर चलेगी भाजपा तो उसकी भी दुर्दशा होगी
बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि अगर भाजपा भी कांग्रेस के नक्शे कदम पर चलती रही तो इसकी भी वही दुर्दशा होगी जो कि कांग्रेस की हुई है। भाजपा को गंभीरता से इस पर विचार करना चाहिए। पढ़ें पूरी खबर:

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed