{"_id":"6b069a75ba100b5e8008975c","slug":"up-yogi-government-denies-permission-for-congress-s-save-the-constitution-march-2026-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: योगी सरकार ने कांग्रेस के संविधान रक्षा मार्च की नहीं दी अनुमति, 40 हजार लोगों के शामिल होने का दावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: योगी सरकार ने कांग्रेस के संविधान रक्षा मार्च की नहीं दी अनुमति, 40 हजार लोगों के शामिल होने का दावा
Wed, 25 Nov 2026 01:51 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Wed, 25 Nov 2026 01:51 PM IST
सार
यूपी सरकार ने कांग्रेस के 26 नवंबर को होने वाले संविधान रक्षा मार्च की अनुमति नहीं दी। अब कार्यक्रम का आयोजन पार्टी कार्यालय में होगा। कार्यक्रम में 40 हजार लोगों के शामिल होने का दावा किया जा रहा है।
विज्ञापन
मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस अध्यक्ष
- फोटो : एएनआई (फाइल)
विस्तार
यूपी सरकार ने संविधान दिवस के अवसर पर लखनऊ में होने वाले कांग्रेस के संविधान रक्षा मार्च के आयोजन की अनुमति नहीं दी। इसकी जानकारी देते हुए पूर्व सांसद पीएल पुनिया ने कहा कि 26 नवंबर को मार्च का आयोजन किया जाना था पर इसकी अनुमति नहीं दी गई। अब पार्टी कार्यालय में संविधान रक्षा सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी शामिल होंगे।
विज्ञापन
संविधान रक्षा मार्च के तहत सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी कार्यालय में माल्यार्पण के बाद हजरतगंज स्थित आंबेडकर प्रतिमा तक जाना था लेकिन सरकार ने अनुमति नहीं दी। हमने शांतिपूर्ण मार्च की बात कह रहे थे और लिखित में दिया था फिर भी अनुमति नहीं मिली। प्रशासन ने संवेदनशील एरिया होते हुए कहते अनुमति देने से इनकार कर दिया। अब कार्यक्रम का आयोजन पार्टी मुख्यालय में होगा। जहां 40 हजार लोग आयोजन में शामिल होंगे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - यूपी चुनाव 2027: 'राधे-राधे तो शुरुआत है, सपा के लिए अब राम नाम सत्य का समय', गठबंधन पर योगी का तीखा हमला
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - यूपी: 'हम भिखारी नहीं हैं', सपा की सीटों की घोषणा पर भड़के कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, गठबंधन पर उठे सवाल
उन्होंने कहा कि भाजपा एसआईआर के माध्यम से वोट का अधिकार छीनने का काम कर रही है। संविधान ने हमें वोट का अधिकार दिया। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में संविधान की रक्षा के लिए कार्यक्रम चल रहे हैं। आगे भी चलते रहेंगे।
'भाजपा को मिल जाती है हमें नहीं मिली'
सांसद तनुज पुनिया ने कहा कि हम संविधान की बात करते हैं। मार्च का कार्यक्रम स्थगित कर अब कांग्रेस कार्यालय में आयोजन करेंगे। इसमें 40 हजार लोग शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा 500 लोगों के साथ विधानसभा से रविदास मंदिर तक मार्च करती है तो उन्हें अनुमति मिल जाती है पर हमें नहीं मिली। उन्होंने कहा कि सरकार मार्च से घबरा गई है। वहीं, सीट शेयरिंग के सवाल पर उन्होंने कहा कि बैठक दिल्ली में हुई है। सीटों को लेकर बनी कमेटी ही इस पर जवाब देगी।
