{"_id":"60dd8a4f54cd054d58146b47","slug":"12-year-old-girl-kidnapped-and-burned-alive-fear-of-misdeed","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: घर के बाहर सो रही बच्ची को अगवा कर जिंदा जलाया, बगीचे में मिली अधजली लाश, दुष्कर्म की आशंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
यूपी: घर के बाहर सो रही बच्ची को अगवा कर जिंदा जलाया, बगीचे में मिली अधजली लाश, दुष्कर्म की आशंका
Thu, 01 Jul 2021 02:58 PM IST
शिखा पांडेय
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 01 Jul 2021 02:58 PM IST
सार
कानपुर देहात में बच्ची से दरिंदगी का मामला सामने आया है। पिता ने तहरीर में दुष्कर्म के बाद बच्ची की हत्या किए जाने की आशंका जताई है। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
बगीचे में मिली अधजली लाश
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कानपुर देहात में 12 साल की बच्ची को अगवा कर जिंदा फूंकने का मामला सामने आया है। घटना बुधवार देर रात की बताई जा रही है। बच्ची की लाश घर से 200 मीटर की दूरी पर अमरूद के बगीचे में आधी जली हुई मिली है। बच्ची के शरीर पर कपड़े भी नहीं थे।
एडीजी भानु भास्कर और आईजी मोहित अग्रवाल मौके पर पहुंच गए हैं। मामले में गांव वालों से पूछताछ की जा रही है। पिता ने तहरीर में दुष्कर्म के बाद बच्ची की हत्या किए जाने की आशंका जताई है। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही दुष्कर्म की बात स्पष्ट हो सकेगी। परिजनों ने बताया कि बच्ची घर के बाहर चारपाई पर सो रही थी। बगल में ही दूसरी चारपाई पर बच्ची की दादी भी सो रहीं थी। सुबह जब सभी उठे तो बच्ची नहीं दिखाई दी।
विज्ञापन
आस-पास तलाशी शुरू हुई तो घर से 200 मीटर की दूरी पर अमरूद के बगीचे में बच्ची की अधजली लाश मिली। बगल में एक चारपाई भी मिली। आशंका जताई जा रही है कि दरिंदे ने चारपाई पर दुष्कर्म किया और खुद बचने के लिए बच्ची को वहीं जला दिया।