{"_id":"6b06a1bf6d3015253f0c6873","slug":"up-elections-2027-minister-om-prakash-rajbhar-announces-he-will-contest-from-akbarpur-not-zahurabad-2026-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी चुनाव 2027: मंत्री ओम प्रकाश राजभर का एलान, जहूराबाद से नहीं अकबरपुर से लड़ेंगे चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी चुनाव 2027: मंत्री ओम प्रकाश राजभर का एलान, जहूराबाद से नहीं अकबरपुर से लड़ेंगे चुनाव
Wed, 25 Nov 2026 02:22 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Wed, 25 Nov 2026 02:22 PM IST
सार
यूपी के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने एक टीवी चैनल से बातचीत में अंबेडकरनगर की अकबरपुर सीट से विधानसभा चुनाव लड़ने का एलान किया है।
विज्ञापन
यूपी के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
योगी सरकार के मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने एलान किया है कि वो जहूराबाद से नहीं अकबरपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। मालूम हो कि अंबेडकरनगर से रामअचल राजभर विधायक हैं। राजभर ने जिला और सीट बदली है। ऐसे में उनका मुकाबला सपा के कद्दावर नेता से हो सकता है। ये बयान राजभर ने एक टीवी चैनल से बातचीत में दिया है।
विज्ञापन
सीट बंटवारे से पहले ही सुभासपा-निषाद पार्टी में रार
चुनाव की आहट के साथ ही भाजपा नीत एनडीए के दो प्रमुख सहयोगी दलों के बीच सीटों को लेकर खींचतान शुरू हो गई है। आजमगढ़ की अतरौलिया सीट पर निषाद पार्टी के साथ सुभासपा ने भी दावा ठोंक दिया है। इससे दोनों दलों के नेताओं के बीच रार बढ़ती दिख रही है।
विज्ञापन
2022 के विधानसभा चुनाव में दोनों सीटें निषाद पार्टी के खाते में गई थीं। हालांकि, अतरौलिया में सपा के संग्राम यादव ने निषाद पार्टी के प्रत्याशी को हराकर सीट बरकरार रखी थी, जबकि चौरीचौरा से निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद के बेटे ने जीत दर्ज की थी। अब 2027 के चुनाव के लिए सीटों के बंटवारे की कवायद के बीच दोनों दल पिछले चुनाव के मतों और अपने कोर वोट बैंक के आधार पर दावेदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर का कहना है कि उनकी पार्टी अतरौलिया में ढाई साल से मेहनत कर रही है। वहां राजभर और निषाद समाज के वोट लगभग बराबर हैं। चौरीचौरा में राजभर समाज के 50 हजार वोट हैं। ऐसे में क्या निषाद पार्टी अपना दावा छोड़ देगी?
वहीं, निषाद पार्टी अध्यक्ष संजय निषाद का तर्क है कि दोनों सीटें पिछली बार उनकी पार्टी को मिली थीं। चौरीचौरा से उनके बेटे ने चुनाव भी जीता था। इसलिए दोनों सीटों पर उनका स्वाभाविक हक है।
सम्मेलन से बढ़ी तल्खी: रविवार को निषाद पार्टी ने आजमगढ़ के अतरौलिया में संवैधानिक सुरक्षा अधिकार सम्मेलन आयोजित किया। इसमें निषाद और राजभर जातियों के आरक्षण के मुद्दे पर सुभासपा को साथ आने का आह्वान किया गया। इस आयोजन से सुभासपा असहज हुई। दोनों दल एनडीए में अपनी राजनीतिक जमीन मजबूत करने में जुटे हैं।
