फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mulayam singh yadav hospitalised in medanta hospital in Gurugram.

यूपी: मुलायम सिंह यादव की तबीयत खराब, गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती

Thu, 01 Jul 2021 12:03 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 01 Jul 2021 12:03 PM IST
सार

सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उनकी सभी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Mulayam singh yadav hospitalised in medanta hospital in Gurugram.
मुलायम सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें बेचैनी की शिकायत है।

विज्ञापन


बता दें कि मुलायम सिंह यादव की तबीयत दो दिन से खराब चल रही है। गुरुवार को उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि मुलायम को बेचैनी की शिकायत थी जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों की टीम उनकी जांच कर रही है। अस्पताल में उनके सभी टेस्ट भी किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


बता दें कि मुलायम पहले भी कई बार बीमार हो चुके हैं। उन्हें लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया जा चुका है। उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं रहता है और अब वह राजनीतिक रूप से भी सक्रिय नहीं हैं। हालांकि, सपा नेताओं का उनके पास आना-जाना लगा रहता है। मुलायम खुद भी अक्सर सपा कार्यालय जाते हैं और कार्यकर्ताओं से बातचीत करते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन






यूपी चुनाव की पूरी जिम्मेदारी सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के कंधों पर है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि सपा के कार्यकाल में जो विकास कार्य हुए हैं उनके आधार पर पार्टी 2022 के विधानसभा चुनाव में 351 सीटें जीतने में कामयाब रहेगी।

सपा ने इसी महीने से चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी की है। कोरोना के कारण प्रदेश की भाजपा सरकार के लिए ये चुनाव मुश्किल चुनौती हैं लेकिन भाजपा का मानना है कि इस चुनाव में पार्टी 2017 से भी अच्छा प्रदर्शन करने में कामयाब रहेगी।

भाजपा नेताओं का दावा है कि योगी सरकार के कार्यकाल में प्रदेश का विकास हुआ है और कानून-व्यवस्था में सुधार हुआ है। मुख्यमंत्री योगी जनता के बीच बेहद लोकप्रिय हैं इसलिए भाजपा का सत्ता में वापस आना तय है।

यूपी चुनाव को 2024 के लोकसभा चुनाव के सेमीफाइनल के तौर पर भी देखा जा रहा है इसलिए सपा व भाजपा हर कोई इसे पूरी क्षमता से लड़ने के लिए तैयार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed