फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh Yadav speaks on taking corona vaccine.

यूपी: अखिलेश यादव बोले- जब सबको वैक्सीन लग जाएगी तो मैं भी लगवा लूंगा

Thu, 01 Jul 2021 06:38 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 01 Jul 2021 06:38 PM IST
सार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में जब सबको कोरोना वैक्सीन लग जाएगी तो मैं भी लगवा लूंगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के तमाम लोगों को वैक्सीन की जरूरत है, लेकिन सरकार नहीं दे पा रही है।

विज्ञापन
Akhilesh Yadav speaks on taking corona vaccine.
सपा के राष्ट्रीय अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में जब सबको कोरोना वैक्सीन लग जाएगी तो मैं भी लगवा लूंगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के तमाम लोगों को वैक्सीन की जरूरत है लेकिन सरकार नहीं दे पा रही है। वैक्सीन की व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है। खुद के वैक्सीनेशन के सवाल पर अखिलेश ने कहा कि जब प्रदेश के सभी लोगों को वैक्सीन लग जाएगी तो वह खुद भी लगवा लेंगे। अखिलेश यादव गुरुवार को सपा कार्यालय पर मीडिया को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जनता 2022 में भाजपा को जवाब देने के लिए तैयार बैठी है। अगले विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के नेतृत्व में जनता की सरकार बनने जा रही है। भाजपा मुद्दों पर बहस करने से डरती है। भाजपाई खेमे में जंग का माहौल है। दूसरे के घरों में झगड़ा कराने वालों के घर में झगड़ा हो गया। ये लोग जनता का सामना नहीं कर सकते हैं इसलिए जानबूझकर घर का झगड़ा कर रहे हैं। भाजपा में जो समीक्षाएं हो रही हैं, वह हवाबाजी हैं। भाजपा अपने वायदों की कब समीक्षा कब करेगी।

विज्ञापन

नए डीजीपी को दी बधाई

उन्होंने कहा कि जब दिल्ली और लखनऊ में सरकार है तो नौकरी-रोजगार, कोविड-19, अर्थव्यवस्था, किसानों के मुद्दे की समीक्षा क्यों नहीं हो रही है? निवेश के जो वादे हुए थे उसका क्या हुआ। मां गंगा की सफाई का जो वादा था उसकी समीक्षा क्यों नहीं हो रही है?

सपा अध्यक्ष ने कहा कि लोग अभी तक सस्ती बिजली का इंतजार कर रहे हैं। इस सरकार ने अस्पतालों का बुरा हाल कर दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग अपने किये वायदों की समीक्षा से डरते हैं। कोरोना काल में हर परिवार ने किसी न किसी को खोया है।

अखिलेश यादव ने यूपी के नए डीजीपी मुकुल गोयल को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव में सरकार बहुत अन्याय कर रही है। हमें उम्मीद है कि नए डीजीपी आ रहे हैं वो जनता के साथ न्याय जरूर करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed