फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   147 corona patients found in Uttar Pradesh in last 24 hours.

यूपी: बीते 24 घंटों में कोरोना के 147 नए मामले मिले, हर दिन किए जा रहे ढाई लाख से ज्यादा कोविड टेस्ट

Thu, 01 Jul 2021 10:46 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 01 Jul 2021 10:46 PM IST
सार

यूपी में हर रोज कोरोना संक्रमितों की संख्या कम हो रही है और लगभग 150 के आसपास संक्रमित मिल रहे हैं। राज्य में अब तक 16 लाख 80 हजार 980 लोग कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं।

विज्ञापन
147 corona patients found in Uttar Pradesh in last 24 hours.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण की दर न्यूनतम स्थिति में आ गई है। 72 जिलों में संक्रमण के नए केस इकाई अंकों में आ रहे हैं। हर दिन ढाई लाख से अधिक कोविड टेस्ट किए जा रहे हैं, जबकि पॉजिटिविटी दर एक फीसदी से भी कम है।

विज्ञापन


बीते 24 घंटे में प्रदेश में 2 लाख 67 हजार 658 कोविड टेस्ट किए गए जबकि पॉजिटिविटी दर 0.06% रही। इसी अवधि में संक्रमण के 147 नए मामले आये हैं, जबकि 260 मरीज उपचारित होकर स्वस्थ हुए हैं। 1,788 लोग होम आइसोलेशन में हैं। प्रदेश में अब तक 5 करोड़ 81 लाख 11 हजार 746 टेस्ट हो चुके हैं। अब तक 16 लाख 80 हजार 980 लोग कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को टीम-9 के साथ बैठक की और दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी विभागों में सेवारत स्थायी व अस्थायी कार्मिकों के सभी देयकों का तत्काल भुगतान किया जाए। कार्मिकों के वेतन आदि से संबंधित भुगतान की फाइल कतई लंबित न रहे। इस दशा में संबंधित विभागाध्यक्ष की जवाबदेही तय की जायेगी। कोविड काल में जिन सरकारी अथवा अधिग्रहीत निजी चिकित्सा संस्थानों ने सहयोग किया है, उनसे संबंधित सभी भुगतान प्राथमिकता से की जाए। चिकित्सकों व नर्सों जैसे हेल्थवर्कर अथवा फ्रंटलाइन कोरोना वॉरियर के देयकों व मृतक आश्रित लाभ आदि के प्रकरण का तुरंत निराकरण किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विगत दिवस बहराइच जिले में 19 कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। प्रारंभिक जांच में इनमें से ज्यादातर लोगों की हाल के दिनों में नेपाल यात्रा की जानकारी मिली है। इन कोविड से संक्रमित मरीजों के सैम्पल की जीनोम सिक्वेंसिंग कराई जाए। सीमावर्ती जिलों में विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है।

डिफेंस कॉरिडोर से जुड़े कार्यों को तेजी से पूरा किया जाए

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि डिफेंस कॉरिडोर से जुड़े कार्यों को तेजी से पूरा किया जाए। रक्षा क्षेत्र की विश्व की अनेक बड़ी कम्पनियों की ओर से बड़े निवेश का प्रस्ताव मिला है। जल्द ही डिफेंस कॉरिडोर के अलीगढ़ नोड का शिलान्यास किया जाना है। 'मेक इन इंडिया' के संकल्प को पूरा करने वाला यह कॉरिडोर देश को रक्षा उत्पादन के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने में सहायक सिद्ध होगा।

शुचिता एवं पारदर्शिता के साथ कारागार विभाग में जेल वॉर्डन (महिला व पुरुष), घुड़सवार तथा फायरमैन के 6,000 से अधिक पदों पर चयन की प्रक्रिया पूरी हो गई है। चयनित अभ्यर्थियों को तत्काल नियुक्ति प्रमाण पत्र प्रदान कर तैयाती दी जाए।

कोरोना से दिवंगत लोगों को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए सभी ग्राम पंचायतों में "स्मृति वाटिका" तैयार कराई जाए। राम वन गमन मार्ग पर अलग-अलग स्थानों पर रामायणकालीन वृक्षों की वाटिका स्थापित कराई जाए। 01 जुलाई से प्रारंभ हो रहे वन महोत्सव में सभी प्रदेशवासी सहभागी हों, इसके लिए लोगों को प्रेरित किया जाए। इसके साथ-साथ 04 जुलाई को एक वृहद कार्यक्रम पूरे प्रदेश में आयोजित किया जाए।

आसन्न जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख चुनावों को देखते हुए सभी जिलों में पुलिस बल अलर्ट मोड में रहे। अराजक तत्वों के साथ पूरी सख्ती की जाए।

25 जुलाई से शिवभक्तों की परंपरागत "कांवड़ यात्रा" प्रारंभ हो रही है। श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या उत्तराखंड और बिहार आदि राज्यों में जलाभिषेक के जाती है। कोविड काल को दृष्टिगत रखते हुए संबंधित राज्यों से संवाद कर यात्रा के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जाएं।

 राजस्व विभाग द्वारा घरौनी और वरासत अभियान की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की जाए। इन कार्यक्रमों ने आमजनमानस को बड़ी सुविधा प्रदान करने में सफलता प्राप्त की है। कोविड के कारण निराश्रित हुई महिलाओं को अभियान चलाकर उत्तराधिकार लाभ दिलाया जाए। निर्माणाधीन सामुदायिक शौचालय तथा ग्राम्य सचिवालय से जुड़े कार्यों को तेजी से पूरा किया जाए।

कोरोना के 147 नए मरीज मिले, 260 डिस्चार्ज

प्रदेश में कोविड वायरस का असर लगातार कम हो रहा है। पिछले 24 घंटे में 267658 सैंपल की जांच की गई। इनमें से 147 लोगों की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। वहीं 260 लोगों को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किया गया है। प्रदेश में अब तक पांच करोड़ 81 लाख 11 हजार 746 सैंपल की जांच की जा चुकी है। वर्तमान में पॉजिटिविटी दर 0.06 फीसदी है। प्रदेश के 72 जिलों में कोरोना के नए मामले 10 से कम मिले हैं। लखनऊ में सर्वाधिक 14, वाराणसी में 12, प्रयागराज में 06, मेरठ में 05, कानपुर नगर में 04 और गोरखपुर में 03 मरीज मिले हैं। जबकि 22 जिलों में एक भी मरीज नहीं मिले हैं। वहीं, बीते 24 घंटे में चार लोगों की मौत हुई है। इनमें कुशीनगर, बरेली, संतकबीरनगर व महराजगंज के एक-एक मरीज शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed