फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   one crore jewellery missing from locker of bank of baroda  in lucknow

बैंक ऑफ बड़ौदा के लॉकर से एक करोड़ के जेवर गायब, गोपनीयता पर उठाए सवाल

Tue, 24 Nov 2020 01:30 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 24 Nov 2020 01:30 PM IST
विज्ञापन
one crore jewellery missing from locker of bank of baroda  in lucknow
लॉकर नंबर 146 में उखड़ी हुई दिख रही है लोहे की पत्ती। - फोटो : अमर उजाला

लखनऊ चौक में बैंक ऑफ बड़ौदा के लॉकर से एक करोड़ रुपये के जेवर गायब होने का राज बैंक के भीतर ही छिपा है। पीड़ित अमित प्रकाश का कहना है कि लॉकर के लॉक में लगी लोहे की पत्ती उखड़ी थी। उन्होंने ड्रिल से लॉकर खोलकर जेवर निकाले जाने की आशंका जताई है।

विज्ञापन


चौक इंस्पेक्टर विश्वजीत सिंह ने इस बाबत बैंक अफसरों से पूछताछ करने की बात कही है। लॉकर के मालिक सराय माली खां निवासी व वर्तमान में बंगलुरू में रह रहे अमित का कहना है कि उन्होंने बैंक अधिकारियों से मुलाकात की तो पता चला कि लंबे समय से बंद लॉकर को बैंक ड्रिल करके खुलवाता है।
विज्ञापन


हो सकता है कि उनका लॉकर भी ड्रिल किया गया हो। हालांकि, बैंक की जांचकर्ता टीम को अधिकारियों ने वर्ष 2018 से कोई भी लॉकर ड्रिल करके न खोलने की जानकारी दी है। अमित का कहना है कि जब उन्हें लॉकर टूटा होने का पता चला तो वह बैंक गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां बैंक अधिकारियों ने दीपक नाम के लॉकर की मरम्मत करने वाले व्यक्ति को बुलवाया था। बकौल अमित, दीपक ने उनके और बैंक के अधिकारियों व कर्मचारियों के सामने लॉकर को ड्रिल से खोले जाने की जानकारी दी थी।
 

पहले स्टील की पत्ती उखड़ी मिली फिर ठीक हो गई

अमित का यह भी कहना है कि पहले लॉकर के लॉक में लगी स्टील की पत्ती उखड़ी मिली थी जो बाद में सही-सलामत हो गई। बैंक अधिकारियों ने अपना अपराध छिपाने को पत्ती ठीक कराई होगी। मालूम हो कि चौक के खुनखुनजी रोड स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में अमित प्रकाश के पिता डॉ. रविंद्र बहादुर और मां पुष्पा बहादुर के नाम का लॉकर है, जिसमें रखे एक करोड़ रुपये के जेवर गायब हो गए थे।

अमित ने लॉकर की बैंक अधिकारियों के पास वाली चाबियों की गोपनीयता पर भी सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि बैंक अधिकारियों ने उनके सामने चपरासी से चाबियां और रजिस्टर मंगाए। इससे साफ है कि बैंक का हर व्यक्ति लॉकर की चाबियों और दस्तावेजों तक पहुंच रखता है। अमित ने कंप्यूटर के रिकॉर्ड में लॉकर की चाबी के नंबर अलग होने की भी बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed