{"_id":"6a9422239168f2c7e00bdc92","slug":"major-news-from-up-rahul-akhilesh-alliance-on-the-verge-of-collapse-ias-officer-resigns-firs-registered-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Big News: \"टूटने वाली है राहुल-अखिलेश की दोस्ती\", आईएएस ने दिया इस्तीफा, 41 फर्जी डॉक्टरों पर एफआईआर दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Big News: "टूटने वाली है राहुल-अखिलेश की दोस्ती", आईएएस ने दिया इस्तीफा, 41 फर्जी डॉक्टरों पर एफआईआर दर्ज
Sun, 30 Aug 2026 05:59 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Sun, 30 Aug 2026 05:59 PM IST
सार
यूपी में विधानसभा चुनाव अब कुछ ही महीने दूर हैं। ऐसे में राजनीतिक दलों और नेताओं के बीच एक-दूसरे पर तीखी बयानबाजी तेज हो गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को प्रदेश के मुख्य विपक्षी दल पर हमला करते हुए कहा कि दंगा और कर्फ्यू सपा की पहचान हैं। पढ़ें प्रदेश की बड़ी खबरें
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विस्तार
यूपी में विधानसभा चुनाव अब कुछ ही महीने दूर हैं। ऐसे में राजनीतिक दलों और नेताओं के बीच एक-दूसरे पर तीखी बयानबाजी तेज हो गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को प्रदेश के मुख्य विपक्षी दल पर हमला करते हुए कहा कि दंगा और कर्फ्यू सपा की पहचान हैं। वहीं, सपा मुखिया अखिलेश यादव ने भी उन पर निशाना साधते हुए भाजपा को राम मंदिर से चढ़ावा चोरी करने वाला करार दिया। इसके अलावा, प्रदेश की कई जिलों की जिलाधिकारी रह चुकीं आईएएस दिव्या मित्तल ने 13 साल की सेवा के बाद रविवार को इस्तीफा दे दिया। इस मौके पर सोशल मीडिया पर लिखी गई उनकी पोस्ट काफी वायरल हो रही है। इन सबके बीच यूपी सरकार के मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि अखिलेश यादव व राहुल गांधी की जोड़ी टूटने वाली है। पढ़ें प्रदेश की बड़ी खबरें
यूपी: सीएम योगी बोले- सपा के भ्रष्टाचार का जीवंत स्मारक है जेपीएनआईसी, दंगा उसकी पहचान
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सपा दंगों की बादशाह है। कर्फ्यू उसकी पहचान और सरकारी खजाने में लूट-खसोट उसकी आदत है। पढ़ें पूरी खबर
इस्तीफा: आईएएस दिव्या मित्तल ने 13 साल की सेवा को कहा अलविदा, भावुक पोस्ट में लिखा- 'पद छूट गया, सपना नहीं'
आईएएस दिव्या मित्तल ने 13 वर्षों की प्रशासनिक सेवा के बाद अपनी इच्छा से इस्तीफा दे दिया है। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट के जरिए साझा की। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
यूपी: तहरीर के आठ दिन बाद 41 फर्जी डॉक्टरों पर आखिरकार FIR दर्ज, बोर्ड के अफसरों-कर्मचारियों तक जांच की आंच
यूपी में तहरीर देने के आठ दिन बाद 41 फर्जी डॉक्टरों पर आखिरकार FIR दर्ज कर ली गई है। अब जांच की आंच बोर्ड के अफसरों-कर्मचारियों तक भी पहुंच सकती है। आगे पढ़ें पूरी खबर
यूपी: अखिलेश यादव का एलान- भाजपा राज में बंद किए गए 26 हजार स्कूलों को खोला जाएगा
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि 2027 में हमारी सरकार आने पर पीडीए समाज को आबादी के अनुसार उनका हक दिया जाएगा। भाजपा राज में बंद किए गए स्कूलों को फिर खोला जाएगा। पढ़ें पूरी खबर
यूपी: मंत्री राजभर का बड़ा दावा- टूटने वाली है अखिलेश-राहुल की दोस्ती, सपा फिर से सत्ता में नहीं आने वाली
यूपी सरकार में मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव के 2027 में सरकार बनाने के दावे पर तंज कसते हुए कहा कि अखिलेश का सरकार बनाने का सपना खत्म हो चुका है। अब उन्हें सरकार बनाने की तैयारी के बजाय ‘अगली पैदाइश’ की तैयारी करनी चाहिए। पढ़ें पूरी खबर
यूपी: रक्षामंत्री व CM योगी ने 101 करोड़ की 12 परियोजनाओं के लिए किया भूमिपूजन, प्रमुख बाजारों का नामकरण किया
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ छावनी में 101 करोड़ की 12 परियोजनाओं के लिए भूमि पूजन किया। इस मौके पर प्रमुख बाजारों का नामकरण भी किया गया। पढ़ें पूरी खबर
यूपी: पीडीए के जवाब में जयंत का एबीसीडी, अखिलेश पर हमला कर बोले- झगड़ों को भी राजनीतिक चश्मे से देखते हैं
लखनऊ में आयोजित सम्मेलन में रालोद के अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने शक्ति प्रदर्शन किया और मंच से कहा गया कि यूपी में कोई भी सरकार रालोद की मदद के बिना नहीं बन सकेगी। वहीं, इस सम्मेलन से सपा को भी संदेश दिया गया। पढ़ें पूरी खबर
यूपी: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने की तारीफ, बोले- लखनऊ के विकास में सीएम योगी का सबसे बड़ा सहयोग
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ लखनऊ छावनी के लिए करीब 101 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास एवं भूमि पूजन किया। इस मौके पर उन्होंने सीएम योगी की जमकर सराहना की। पढ़ें पूरी खबर
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसा: आगे चल रहे ट्रक में घुसी रोडवेज बस, 27 यात्री घायल; छह मेडिकल कॉलेज रेफर
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर आधी रात को हादसा हो गया। यहां आजमगढ़ से लखनऊ जा रही बस आगे चल रहे ट्रक में पीछे से घुस गई। हादसे में 27 यात्री घायल हो गए। छह को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। पढ़ें पूरी खबर