फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Big News Rajya Sabha candidates announced; threat to Saint Premanand's life; shocking act by

UP Big News: भाजपा के राज्यसभा प्रत्याशी घोषित, संत प्रेमानंद की जान को खतरा; सरकारी डॉक्टर का खौफनाक कदम

Mon, 05 Oct 2026 05:30 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Mon, 05 Oct 2026 05:30 PM IST
सार

UP Big News: उत्तर प्रदेश में आज दिनभर राजनीति से लेकर प्रशासन, अपराध, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और मौसम तक कई अहम घटनाएं सामने आईं। राज्य के अलग-अलग जिलों से जुड़ी कई बड़ी खबरें सुर्खियों में रहीं, जिनका सीधा असर आम जनता की जिंदगी पर पड़ता है। आइए एक ही खबर में पढ़ते हैं, उत्तर प्रदेश की आज की सबसे बड़ी और अहम खबरें।

विज्ञापन
UP Big News Rajya Sabha candidates announced; threat to Saint Premanand's life; shocking act by
UP Big News - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

UP Big News: हम आपके लिए उत्तर प्रदेश से जुड़ी दिनभर की सभी प्रमुख और अहम खबरों का संक्षिप्त, लेकिन प्रभावी सार लेकर आए हैं। हालांकि 'पूरी खबर पढ़े' पर क्लिक करके आप उस खबर को विस्तृत रूप में पढ़ सकते हैं। यहां प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक की घटनाओं के बारे में तथ्यात्मक और सटीक जानकारी आपको मिलेगी। राज्य में क्या बदला? कहां क्या हुआ? कौन-सी खबरें सुर्खियां बनीं? सब कुछ एक ही जगह पर पढ़ सकते हैं। आइए, आज की उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरों पर विस्तार से नजर डालते हैं।

विज्ञापन


UP Big News Rajya Sabha candidates announced; threat to Saint Premanand's life; shocking act by
भाजपा ने जारी की राज्यसभा प्रत्याशी की लिस्ट। - फोटो : अमर उजाला

भाजपा ने दिए चौंकाने वाले प्रत्याशी, उम्मीदवारों में तीन पिछड़े, दो-दो ब्राह्मण-दलित और एक राजपूत चेहरा

उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों पर होने वाले द्विवार्षिक चुनाव के लिए भाजपा ने अपने आठ उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने सोमवार को धर्मपाल सिंह, राधाकांत ओझा, प्रकाश पाल, विद्यासागर सोनकर, गोपी कृष्ण पाण्डेय, प्रियंका सिंह रावत, राम प्रताप सिंह चौहान और श्रुति गंगवार को प्रत्याशी बनाया है।

चुनाव 16 अक्टूबर को होना है। भाजपा की सूची में इस बार सभी नए चेहरे हैं, यानी इनमें कोई मौजूदा राज्यसभा सदस्य शामिल नहीं है। पार्टी ने अपने मौजूदा सांसदों में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और बीएल वर्मा समेत किसी को दोबारा टिकट नहीं दिया है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

UP Big News Rajya Sabha candidates announced; threat to Saint Premanand's life; shocking act by
premanand maharaj - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

संत प्रेमानंद की जान को खतरा, सुरक्षा के लिए सीएम को पत्र

श्रीकृष्ण जन्मभूमि मामले में पक्षकार दिनेश फलाहारी ने संत प्रेमानंद महाराज की सुरक्षा और आश्रम परिसर के भीतर के हालातों को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर संत की सुरक्षा के साथ ही केलिकुंज आश्रम और आसपास की गतिविधियों की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

दिनेश ने पत्र में बताया कि श्रीहित राधा केलिकुंज आश्रम से जुड़ी गतिविधियों को लेकर दो पक्षों के बीच मतभेद हैं। आरोप लगाए जा रहे हैं कि आश्रम की आड़ में संपत्ति व प्रापर्टी के धंधे से जुड़े कुछ लोग सक्रिय हो गए हैं, जिन्होंने संस्था के प्रभाव का अनुचित लाभ उठाते हुए आश्रम बना लिए हैं। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

UP Big News Rajya Sabha candidates announced; threat to Saint Premanand's life; shocking act by
अभ्यर्थियों का प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला

लखनऊ में शिक्षक अभ्यर्थियों का हंगामा, शिक्षा मंत्री का आवास घेरा

68500 सहायक शिक्षक भर्ती में आरक्षण विसंगति के मामले को लेकर सोमवार को प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे अभ्यर्थियों ने बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह के आवास पर प्रदर्शन किया। अभ्यर्थियों ने सीटी बजाकर और नारेबाजी कर अपनी मांगों की ओर सरकार का ध्यान आकर्षित किया। प्रदर्शन के बाद पुलिस ने अभ्यर्थियों को हिरासत में लेकर ईको गार्डन भेज दिया। पढ़ें पूरी खबर

UP Big News Rajya Sabha candidates announced; threat to Saint Premanand's life; shocking act by
कार्यक्रम को संबोधित करते रक्षामंत्री राजनाथ सिंह। - फोटो : अमर उजाला

राजनाथ सिंह बोले- संस्कृत सिर्फ भाषा नहीं, ज्ञान-विज्ञान का महासागर है

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि संस्कृत शिक्षा की परंपरा को श्रीनारायण संस्कृत महाविद्यालय को और व्यापक एवं विस्तृत करने का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ना होगा। नवनिर्मित भवन केवल विद्यार्थियों के आवास की सुविधा नहीं देगा, बल्कि भविष्य में संस्कृत शिक्षा के बड़े केंद्र के रूप में विकसित हो सकता है।

संस्कृत विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वे जीवन का श्रेष्ठ कार्य कर रहे हैं। संस्कृत पढ़ने का संकल्प लेना सौभाग्य की बात है। देवभाषा संस्कृत में ज्ञान, विज्ञान और अध्यात्म की विशाल परंपरा मौजूद है।

उन्होंने विद्यार्थियों से संस्कृत के प्रति अपना समर्पण बनाए रखने और भारत के धर्म, साहित्य एवं ज्ञान परंपरा का निरंतर अध्ययन करने का आह्वान किया। राजनाथ सिंह ने कहा कि महाविद्यालय में अध्ययनरत बच्चे ही देश का भविष्य हैं। यही विद्यार्थी संस्कृत की देवभाषा के गौरव को आगे बढ़ाएंगे और भविष्य में संस्कृत तथा भारतीय संस्कृति की सेवा करेंगे। पढ़ें पूरी खबर

UP Big News Rajya Sabha candidates announced; threat to Saint Premanand's life; shocking act by
डॉक्टर ने की आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला

सरकार डॉक्टर ने लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारकर दी जान

किदवई नगर के निराला नगर स्थित ब्लॉसम अपार्टमेंट में रविवार देर रात कानपुर देहात के अकबरपुर सीएचसी में तैनात जनरल सर्जन डॉ. संदीप सिंह (47) ने लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। गोली चलने की आवाज सुनकर पत्नी कंचन कमरे में पहुंचीं तो संदीप जमीन पर घायल पड़े थे। परिजन उन्हें रीजेंसी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने रिवाल्वर कब्जे में लेकर फोरेंसिक जांच कराई है।

परिवार के मुताबिक घटना रात करीब दो बजे की है। डॉ. संदीप पत्नी कंचन, चार वर्षीय बेटी और दो माह के बेटे के साथ अपार्टमेंट के ग्राउंड फ्लोर स्थित फ्लैट में रहते थे। देर रात पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद संदीप कमरे में चले गए। कुछ देर बाद गोली चलने की आवाज सुनाई दी। पत्नी के पहुंचने पर घटना की जानकारी हुई। पढ़ें पूरी खबर
 

UP Big News Rajya Sabha candidates announced; threat to Saint Premanand's life; shocking act by
मुरादाबाद मंडल में तेंदुए का खाैफ - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

मुरादाबाद में तेंदुए का खौफ, कांठ में गन्ने के खेतों में फिर दिखे चार खूंखार

मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा के बाद अब कांठ और छजलैट के गांव तेंदुओं की दहशत में हैं। शनिवार की शाम को कांठ क्षेत्र में गन्ने के खेतों में चार तेंदुए नजर आए। समदगढ़ सिकंदराबाद में फिर दो तेंदुए नजर आने से दहशत बढ़ गई है। वहीं रामनगर उर्फ रम्मपुरा में नलकूप के पास एक तेंदुआ नजर आया।

वहीं भरतपुर में गन्ने के खेत पास तेंदुआ दिखा है। ग्रामीणों द्वारा वन विभाग को सूचना दे  दी गई। वन अफसरों ने कहा है कि जिन स्थानों पर तेंदुए नजर आ रहे हैं वहां पिंजरा लगवाया जाएगा। पिछले कुछ दिनों से ठाकुरद्वारा में तेंदुए दिखने कम हो गए हैं। लेकिन अब कांठ क्षेत्र में इनकी संख्या बढ़ने लगी है। पढ़ें पूरी खबर

UP Big News Rajya Sabha candidates announced; threat to Saint Premanand's life; shocking act by
लोकबंधु अस्पताल। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

लोकबंधु में प्रसूता और नवजात की मौत, पति बोला- डॉक्टरों ने लापरवाही की

लोकबंधु अस्पताल में प्रसव के लिए पहुंची महिला और उसके नवजात की मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि समय पर भर्ती नहीं किया गया, जिस कारण एंबुलेंस में ही प्रसव हो गया और अधिक रक्तस्राव से मां-बच्चे की जान चली गई।

मृतका के पति अनुराग सिंह ने बताया कि रविवार दोपहर करीब 12 बजे पत्नी ऊषा सिंह को प्रसव पीड़ा होने पर वह लोकबंधु अस्पताल लेकर पहुंचे थे। आरोप है कि डॉक्टर ने जांच के बाद इंजेक्शन लगाकर उन्हें घर भेज दिया। अनुराग के मुताबिक, शाम को ऊषा को फिर तेज दर्द उठा। परिजनों ने एंबुलेंस बुलाई। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही एंबुलेंस में प्रसव हो गया। इससे ऊषा का काफी रक्तस्राव होने लगा। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed