{"_id":"6b0bf50614f3e8506d05d6cd","slug":"human-rights-commission-seeks-investigation-report-from-dm-regarding-alleged-misappropriation-of-society-funds-2026-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोसाइटी फंड में सेंध: लखनऊ में आरडब्ल्यूए पर मानवाधिकार आयोग का एक्शन, डीएम से मांगी जांच रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोसाइटी फंड में सेंध: लखनऊ में आरडब्ल्यूए पर मानवाधिकार आयोग का एक्शन, डीएम से मांगी जांच रिपोर्ट
Sun, 29 Nov 2026 03:19 PM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Bhupendra Singh
Updated Sun, 29 Nov 2026 03:19 PM IST
सार
लखनऊ के एल्डिको सिटी ड्रीम्स अपार्टमेंट की पुरानी आरडब्ल्यूए कार्यकारिणी पर हर महीने नकद निकासी और बिना बताए 10 लाख रुपये की एफडी तुड़वाने सहित सोसाइटी के धन के दुरुपयोग का आरोप लगा है। इस शिकायत पर मानवाधिकार आयोग ने जिलाधिकारी को जांच कर 4 जनवरी तक रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है और 5 जनवरी को सुनवाई तय की है।
विज्ञापन
मानवाधिकार आयोग ने मांगी रिपोर्ट।
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
राजधानी लखनऊ में एल्डिको सिटी ड्रीम्स अपार्टमेंट की आरडब्ल्यूए की पुरानी कार्यकारिणी पर सोसाइटी के धन के दुरुपयोग का आरोप लगा है। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि कार्यकारिणी के पदाधिकारी हर महीने बैंक खाते से 30 से 50 हजार रुपये चेक के माध्यम से निकालकर नकद लेते थे। इसके अलावा बिना निवासियों को सूचना दिए करीब 10 लाख रुपये की एफडी भी तुड़वा दी गई। मामले में उत्तर प्रदेश मानवाधिकार आयोग ने संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी को जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
आयोग ने 26 नवंबर को जारी नोटिस में जिलाधिकारी से किसी वरिष्ठ अधिकारी के माध्यम से मामले की जांच कराकर चार जनवरी तक रिपोर्ट मांगी है। पांच जनवरी को आयोग में मामले की सुनवाई होगी। अपार्टमेंट निवासी अभिषेक सिंह और अन्य की शिकायत में आरोप लगाया गया है कि बैंक से निकाली गई धनराशि का स्पष्ट हिसाब नहीं दिया गया।
विज्ञापन
एफडी की रकम का इस्तेमाल भी निवासियों की जानकारी के बिना किया गया। शिकायतकर्ताओं ने बैंक स्टेटमेंट, कैशबुक, बिल-वाउचर और एफडी से जुड़े दस्तावेजों की जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि मामला अपार्टमेंट के 96 परिवारों के सामूहिक धन की सुरक्षा से जुड़ा है।
विज्ञापन
