फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   two arrested for doing fraud on the name of OSD of uttar pradesh chief minister.

सीएम योगी का ओएसडी बनकर कर रहे थे वसूली, स्कूल प्रिंसिपल से 70 लाख में की डील, दो गिरफ्तार

Wed, 13 Jun 2018 09:55 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 13 Jun 2018 09:55 PM IST
विज्ञापन
two arrested for doing fraud on the name of OSD of uttar pradesh chief minister.
मामले पर मीडिया को जानकारी देते एसएसपी दीपक कुमार व पीछे खड़े आरोपी। - फोटो : amar ujala

लखनऊ हजरतगंज पुलिस ने दो जालसाजों को गिरफ्तार किया है। जबकि उनका एक साथी फरार हो गया है। अरोपियों ने मुख्यमंत्री का विशेष कार्य अधिकारी बनकर फर्जीवाड़ा करने की कोशिश की। मुरादाबाद के एक प्रधानाचार्य को माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का सदस्य बनाने का झांसा दिया। इसके बदले में 70 लाख रुपये मांगे। पुलिस फरार अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


एसएसपी दीपक कुमार के मुताबिक, पुलिस गिरफ्त में आए जालसाजों में गोमतीनगर विकासखंड का अमित अग्रवाल और मऊ के मोहम्दाबाद गोहना निवासी तेज प्रताप सिंह हैं। अमित मूलरूप से बरेली के बजरिया मोती लाल का रहने वाला है। वह प्रॉपर्टी का करोबार करता है। अमित ने मुरादाबाद के प्रधानाचार्य प्रमोद गुप्ता से संपर्क किया। उन्हें माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का सदस्य बनाने का प्रस्ताव दिया।
विज्ञापन


दोनों की मुलाकात चंदौसी निवासी मोनू शर्मा ने कराई थी। प्रमोद दोनों के झांसे में आ गए और काम कराने के लिए 15 लाख रुपये देने को भी तैयार हो गया। अमित और मोनू ने इस काम के लिए मऊ निवासी तेज प्रताप सिंह से संपर्क किया। तेज प्रताप ने गोमतीनगर के गन्ना संस्थान के वरिष्ठ अधिकारी से संपर्क किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने मुख्यमंत्री के विशेष कार्य अधिकारी से करीबी होने की बात कही और बोर्ड में सदस्य बनाने का दावा किया। गन्ना संस्थान के अधिकारी ने इसके लिए एक करोड़ रुपये की मांग की। जालसाजों के इस गिरोह ने प्रधानाचार्य को किसी तरह 70 लाख रुपये में बोर्ड में शामिल करने के लिए तैयार कर लिया।

सीएम दफ्तर तक पहुंचा मामला तो मचा हड़कंप

two arrested for doing fraud on the name of OSD of uttar pradesh chief minister.

किसी के माध्यम से प्रधानाचार्य ने इसकी जानकारी मुख्यमंत्री कार्यालय तक पहुंचा दी। मुख्यमंत्री के ओएसडी के नाम हो रहे फर्जीवाड़े की जानकारी होते ही कार्यालय में हड़कंप मच गया। ओएसडी के कम्प्यूटर सहायक तुषार प्रकाश श्रीवास्तव ने मंगलवार को हजरतगंज थाने में तहरीर दी।

प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार शाही ने देर रात केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। बुधवार को दोपहर को दो जालसाज अमित और तेज प्रताप सिंह जीपीओ पार्क के पास पुलिस के हत्थे चढ़ गए।

प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, फरार आरोपी की तलाश की जा रही है। वहीं गन्ना संस्थान के अधिकारी के भूमिका भी जांच की जा रही है। इस अधिकारी के खिलाफ पिछली सरकार में भी जालसाजी के आरोप लग चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed