फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bank manager raped Russian women

मथुरा में यूको बैंक के प्रबंधक ने शादी का झांसा देकर किया रूस की युवती से दुष्कर्म

Sat, 04 Nov 2017 02:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मथुरा
ब्यूरो/अमर उजाला, मथुरा Updated Sat, 04 Nov 2017 02:56 PM IST
विज्ञापन
Bank manager raped Russian women
प्रतीकात्मक तस्वीर

वृंदावन के चैतन्य विहार कॉलोनी की यूको बैंक के शाखा प्रबंधक पर इस्कॉन से जुड़ी रूस की युवती ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर युवती को मेडिकल के लिए भेजा है।

विज्ञापन


रूस के वर्नाउड़ा के पनफिलो निवासी 20 वर्षीय युवती का पांच नवंबर 2016 को फेसबुक के जरिए यूको बैंक के वृंदावन शाखा प्रबंधक मोहन प्रसाद सिंह से मित्रता हुई।
विज्ञापन


फेसबुक से लेकर व्हाट्सएप, मेल के माध्यम से एक-दूसरे को भेजे संदेशों में मोहन ने कभी खुद को कुंवारा तो कभी तलाकशुदा बताया।

इसी दोस्ती में मूल रूप से बिहार के पटना के थाना महेंद्रू निवासी मोहन प्रसाद द्वारा युवती को शादी झांसा देकर भारत बुला लिया। मोहन के कहने पर युवती 17 सितंबर को भारत आ गई और इस्कॉन के समीप कृष्ण बलराम रेजीडेंसी में ठहर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि 22 सितंबर को मोहन ने युवती के साथ अपने चैतन्य विहार स्थित अपने मकान पर ले जाकर जबरदस्ती की।

युवती द्वारा विरोध करने के बावजूद मोहन ने उसके साथ दो बार दुष्कर्म किया। फिर इसके बाद युवती को मनाने के लिए शादी का वादा कर युवती को रेजीडेंसी पर छोड़ आया।

युवती का कहना है कि मोहन ने इसके बाद भी शादी का झांसा देकर कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। दोनों के बीच उस समय संबंधों में खटास आई जब युवती को यह पता चला कि मोहन प्रसाद के भारतीय और एक अन्य रूस महिला के साथ भी संबंध हैं। इसके बाद उसने मोहन से मिलना बंद कर दिया।

बृहस्पतिवार को मोहन ने युवती को धमकी देकर संबंध बनाने के लिए दबाव डाला। इससे डरकर युवती ने वृंदावन में रह रहे अपने परिचितों से संपर्क कर शुक्रवार दोपहर पुलिस को घटना से अवगत कराया।

वृंदावन पुलिस ने मोहन के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाए पीड़ित पर ही मामले को रफादफा करने का दबाव बनाया। अनहोनी के डर से शाम को महिला अपने परिचितों के साथ कोतवाली पहुंची और मोहन के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया।


पुलिस ने आरोपी मोहन प्रसाद सिंह को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है। इधर मोहन प्रसाद ने सभी आरोपों को निराधार बताया है। इस्कॉन के पीआरओ रविलोचन ने कहा कि वह इस्कॉन से जुड़ी है या नहीं कहा नहीं जा सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed