Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Big News from UP: Demand for separate reservation for SC/ST women; SP opposes delimitation

UP Big News: 'एससी-एसटी महिलाओं को मिले अलग आरक्षण', परिसीमन के खिलाफ सपा, नमो घाट पर संस्कृति का संगम

Sat, 28 Nov 2026 05:16 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटववर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटववर्क, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Sat, 28 Nov 2026 05:16 PM IST
सार

परिसीमन के मुद्दे को लेकर यूपी में सियासी वार-पलटवार काफी तेज हो गया है। मायावती ने एससी-एसटी महिलाओं को अलग से आरक्षण की मांग की जबकि सपा ने परिसीमन का विरोध किया है। वहीं, सीएम योगी ने कहा कि इससे संसद विधानसभाओं में महिलाओं की संख्या में वृद्धि होगी। शनिवार से वाराणसी में काशी-तमिल संगमम का शुभारंभ हो गया। वहीं, मुरादाबाद में हुए भीषण हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। पढ़ें प्रदेश की बड़ी खबरें

विज्ञापन
Big News from UP: Demand for separate reservation for SC/ST women; SP opposes delimitation
- फोटो : amar ujala

विस्तार

परिसीमन संबंधी विधेयक को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी मिलने पर सियासी दलों में बयानबाजी तेज हो गई है। बसपा सुप्रीमो मायावती ने मांग की है कि महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण में एससी-एसटी वर्ग की महिलाओं को अलग से आरक्षण दिया जाए। वहीं, सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने कहा कि महिला आरक्षण विधेयक को तत्काल लागू किया जाए और कहा कि सपा परिसीमन के खिलाफ है और इसके विरोध में अंगद के पांव की तरह खड़ी रहेगी। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीएम मोदी का आभार जताते हुए कहा कि 2029 से संसद और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने की दिशा में प्रगति होगी। उधर, वाराणसी के नमो घाट पर शनिवार से काशी-तमिल संगमम का भव्य शुभारंभ हो गया जिसमें उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिरकत की। वहीं, सपा-कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व की अहम बैठक हुई जिसमें कहा गया कि कांग्रेस 125 से कम सीटों पर समझौता नहीं करना चाहती है। पढ़ें प्रदेश की बड़ी खबरें

विज्ञापन


मायावती ने महिला आरक्षण का किया स्वागत, बोलीं- एससी-एसटी महिलाओं को भी मिले अलग आरक्षण

बसपा प्रमुख मायावती ने महिला आरक्षण के फैसले का स्वागत करते हुए अनुसूचित जाति और जनजाति की महिलाओं के लिए अलग आरक्षण की मांग की। उन्होंने परिसीमन के दौरान सीटों के निर्धारण में गड़बड़ी की आशंका जताई और केंद्र सरकार से पार्टी हित से ऊपर उठकर देशहित में निर्णय लेने की अपील की। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


परिसीमन बिल के खिलाफ विपक्ष के साथ अंगद के पांव की तरह खड़ी रहेगी सपा, सीट बढ़ोतरी के प्रस्ताव पर आपत्ति

परिसीमन के मुद्दे पर सपा ने कड़ा रुख अपनाया है। सपा की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि इस बिल के खिलाफ मुख्य विपक्षी इंडिया गठबंधन के साथ सपा अंगद के पांव की तरह खड़ी रहेगी। सरकार ने लोकसभा और विधानसभाओं की सीटों में 50 प्रतिशत तक बढ़ोतरी तथा महिला आरक्षण को लेकर प्रस्ताव तैयार किया है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन


परिसीमन विधेयक को कैबिनेट की मंजूरी पर योगी ने जताया आभार, बोले- 2029 से लागू होगा महिला आरक्षण
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने परिसीमन संबंधी विधेयक को केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी मिलने का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि इससे वर्ष 2029 से नारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू करने का रास्ता साफ होगा। प्रस्तावित सीट वृद्धि से संसद और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने की दिशा में प्रगति होगी। पढ़ें पूरी खबर

काशी-तमिल संगमम का शुभारंभ: उपराष्ट्रपति और सीएम ने किया उद्घाटन, नमो घाट पर उत्तर-दक्षिण की संस्कृति का संगम
वाराणसी में शनिवार को काशी-तमिल संगमम के पांचवें संस्करण का उद्घाटन उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया। इससे पहले उन्होंने काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन किए। संगमम के लिए तमिलनाडु से 250 छात्र काशी आए हैं। इस दौरान छात्रों का भव्य स्वागत किया गया। पढ़ें पूरी खबर  


मुरादाबाद में भीषण हादसा: रोडवेज बस और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर, मां-बेटे समेत चार की मौत
छजलैट थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह मुरादाबाद-हरिद्वार स्टेट हाईवे पर ग्राम लदावली स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास रोडवेज बस और गन्ने की खाली ट्रैक्टर-ट्रॉली की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में दो महिलाओं और एक बच्चे समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि महिला का पति गंभीर रूप से घायल हो गया। पढ़ें पूरी खबर
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed