Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   army event

Lucknow News: डीजीएमएस लेफ्टिनेंट जनरल सीजी मुरलीधरन ने एएमसी का किया दौरा

Sat, 28 Nov 2026 04:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2026 04:00 PM IST
विज्ञापन
army event
डीजीएमएस लेफ्टिनेंट जनरल सीजी मुरलीधरन ने एएमसी का किया दौरा
डीजीएमएस लेफ्टिनेंट जनरल सीजी मुरलीधरन ने एएमसी का किया दौरा
विज्ञापन


लखनऊ: डायरेक्टर जनरल मेडिकल सर्विसेज (डीजीएमएस आर्मी) एवं आर्मी मेडिकल कोर(एएमसी) के कर्नल कमांडेंट लेफ्टिनेंट जनरल सीजी मुरलीधरन ने शनिवार को छावनी स्थित एएमसी सेंटर एवं कॉलेज का दो दिवसीय दौरा किया।

दौरे की शुरुआत में लेफ्टिनेंट जनरल मुरलीधरन ने कर्तव्य की वेदी पर सर्वोच्च बलिदान देने वाले एएमसी के वीर जवानों को नमन से की। उन्होंने एएमसी सेंटर एवं कॉलेज के कमांडेंट लेफ्टिनेंट जनरल जे देबनाथ की उपस्थिति में युद्ध स्मारक 'श्रद्धांजलि' पर पुष्प चक्र अर्पित किया। इसके बाद ओटीसी परेड ग्राउंड में लेफ्टिनेंट कर्नल अमित चोपड़ा के नेतृत्व में जनरल ऑफिसर को भव्य 'गार्ड ऑफ ऑनर' दिया गया, जिसका उन्होंने निरीक्षण किया।
विज्ञापन


इस अवसर पर लेफ्टिनेंट जनरल मुरलीधरन ने 'युद्ध का बदलता स्वरूप - नए प्रतिमान, अभिनव समाधान' विषय पर आयोजित कंटीन्यूइंग मेडिकल एजुकेशन (सीएमई) के उद्घाटन सत्र में मुख्य भाषण दिया। उन्होंने बदलते वैश्विक युद्ध परिदृश्य के अनुरूप सैन्य चिकित्सा सेवाओं को निरंतर विकसित करने पर जोर दिया। कार्यक्रम के दौरान आधुनिक युद्ध में ड्रोन की क्षमताओं का एक व्यावहारिक डेमो भी प्रदर्शित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दौरे के समापन पर लखनऊ गैरीसन में आयोजित 'विशेष सैनिक सम्मेलन' को संबोधित करते हुए उन्होंने मेडिकल व डेंटल अधिकारियों, नर्सिंग स्टाफ, जवानों, रिक्रूट्स और असैन्य कर्मचारियों के उच्च प्रशिक्षण एवं स्वास्थ्य सेवा मानकों की सराहना की। उन्होंने सभी कर्मियों से फील्ड में स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करते समय अत्याधुनिक तकनीक और नवीन सैन्य चिकित्सा अवधारणाओं को अपनाने का आह्वान किया।


डीजीएमएस लेफ्टिनेंट जनरल सीजी मुरलीधरन ने एएमसी का किया दौरा

डीजीएमएस लेफ्टिनेंट जनरल सीजी मुरलीधरन ने एएमसी का किया दौरा

डीजीएमएस लेफ्टिनेंट जनरल सीजी मुरलीधरन ने एएमसी का किया दौरा

डीजीएमएस लेफ्टिनेंट जनरल सीजी मुरलीधरन ने एएमसी का किया दौरा

डीजीएमएस लेफ्टिनेंट जनरल सीजी मुरलीधरन ने एएमसी का किया दौरा

डीजीएमएस लेफ्टिनेंट जनरल सीजी मुरलीधरन ने एएमसी का किया दौरा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed