Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Vijay Chaudhary said In Ayodhya shares special connection with Lord Ram as native of Mithila praised Yogi govt

अयोध्या पहुंचे बिहार के डिप्टी सीएम: बोले-मिथिलावासी हूं, भगवान राम से विशेष जुड़ाव; योगी सरकार की तारीफ भी की

Sat, 28 Nov 2026 04:17 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: Bhupendra Singh Updated Sat, 28 Nov 2026 04:17 PM IST
सार

बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने अयोध्या पहुंचकर हनुमानगढ़ी व रामलला के दर्शन किए और बिहार की समृद्धि की कामना की। इस दौरान उन्होंने योगी सरकार के विकास कार्यों की सराहना करते हुए महिला आरक्षण और आगामी चुनावों के मुद्दे पर विपक्ष को आड़े हाथों लिया। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Vijay Chaudhary said In Ayodhya shares special connection with Lord Ram as native of Mithila praised Yogi govt
बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी शनिवार को रामनगरी अयोध्या पहुंचे। यहां उन्होंने भगवान राम के प्रति अपनी विशेष आस्था व्यक्त करते हुए कहा कि मिथिलावासी होने के नाते उनका प्रभु श्रीराम से गहरा जुड़ाव है। बिहार माता सीता की धरती है और भगवान राम का ससुराल है। ऐसे में अयोध्या पहुंचकर मन पुलकित हो जाता है।

विज्ञापन


मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि सबसे पहले हनुमानगढ़ी में बजरंगबली के दर्शन करेंगे। इसके बाद रामलला के दरबार में पहुंचकर उनका आशीर्वाद लेंगे। उन्होंने भगवान राम से बिहार की उन्नति, प्रगति और समृद्धि की कामना करने की बात कही।

विज्ञापन

महिला आरक्षण पर विपक्ष को घेरा

परिसीमन बिल को लेकर पूछे गए सवाल पर विजय कुमार चौधरी ने कहा कि महिला आरक्षण कानून वर्ष 2023 में ही सर्वसम्मति से पारित हो चुका है। ऐसे में अब विपक्ष की ओर से इस पर अड़ंगा लगाने की बात समझ से परे है।

विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने महिला सशक्तीकरण के मुद्दे पर बिहार सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि पंचायतों में महिलाओं को 50 प्रतिशत और सरकारी नौकरियों में 35 प्रतिशत आरक्षण दिया गया है। उनके मुताबिक, महिलाओं को राजनीतिक और रोजगार के क्षेत्र में अवसर देने के लिए सरकार ने महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं।

योगी सरकार के विकास कार्यों की तारीफ की 

उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की सराहना की। कहा कि योगी सरकार में प्रदेश में विकास के कई कार्य हुए हैं। डबल इंजन की सरकार लगातार विकास के लिए काम कर रही है।



विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि एनडीए से मुकाबला करने से पहले विपक्ष को आपस में लड़ने से फुर्सत मिलनी चाहिए। मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों में विपक्ष का कोई भी दल मुकाबले में नजर नहीं आ रहा है। अयोध्या में भगवान राम के प्रति अपनी आस्था व्यक्त करने के साथ ही उन्होंने बिहार की समृद्धि और विकास की कामना की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed