Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Big announcements of CM Yogi Adityanath, see the big news of Uttar Pradesh.

UP Big News: 'शहीदों के परिजनों को मिलेंगे 50 लाख', लखनऊ में सड़कों पर उतरे वकील, बदायूं में दोहरा हत्याकांड

Sat, 14 Nov 2026 05:31 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Sat, 14 Nov 2026 05:31 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज मेरठ में पूर्व सैनिकों की एक रैली को संबोधित किया और कई घोषणाएं कीं। लखनऊ में अपनी सुरक्षा संबंधी मागों को लेकर वकील सड़कों पर उतरे। वहीं, बदायूं में एक दोहरा हत्याकांड सामने आने से सनसनी फैल गई। इसी तरह सीतापुर में भी युवक-युवती के शव फंदे से लटके हुए मिले। देखें, बड़ी खबरें: 

विज्ञापन
Big announcements of CM Yogi Adityanath, see the big news of Uttar Pradesh.
उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala

विस्तार

यूपी में शनिवार का दिन कई घटनाक्रमों से भरा हुआ रहा। शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेरठ में पूर्व सैनिक सम्मान रैली को संबोधित किया और इस मौके पर उन्होंने डबल इंजन सरकार की ओर से सैनिकों के लिए की गई घोषणाओं का वर्णन किया। इस दौरान उन्होंने अग्निवीरों से जुड़ी घोषणा की भी चर्चा की। उन्होंने शहीद सैनिकों के परिजनों की अनुग्रह राशि बढ़ाये जाने का भी जिक्र किया। वहीं, लखनऊ में वकील सड़कों पर उतर आए और अपनी सुरक्षा के लिए अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम लागू करने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान जमकर हंगामा हुआ। अब बात बदायूं की। बदायूं में बदायूं के थाना बिनावर क्षेत्र में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां पर एक महिला और उसके सात वर्षीय धेवते की हत्या कर दी गई। दोनों के शव शनिवार सुबह घर के अंदर पड़े मिले, जिससे गांव में दहशत फैल गई। इसी तरह सीतापुर के रेउसा के एक गांव में युवक-युवती के शव छप्पर के नीचे फंदे से लटकते मिले। वहीं, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के 12 दिसंबर को होने वाले अयोध्या दौरे को लेकर 1990 में हुए गोलीकांड में मृतक स्वयंसेवकों के परिजनों ने नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि अखिलेश के माफी मांगने से भी उनके घाव नहीं भरेंगे। पढ़ें आज की बड़ी खबरें: 

विज्ञापन




मेरठ में सीएम योगी के बड़े एलान: अग्निवीरों को 20% आरक्षण, शहीद के परिवार को 50 लाख; वीरता पुरस्कार राशि दोगुनी

मेरठ की रैली में सीएम योगी ने सैनिकों के कल्याण को लेकर कई बड़ी घोषणाएं की। सीएम ने शहीद के परिवारों के लिए 50 लाख रुपये की सहायता, अग्निवीरों को 20% आरक्षण और पूर्व सैनिकों के लिए रोजगार के अवसर। वीरता पुरस्कार की राशि और वार्षिकी दोगुनी करने, स्टाम्प शुल्क छूट की सीमा 50 लाख और शहीद परिवार को घर के पास नौकरी देने की घोषणा की। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


लखनऊ में वकीलों का प्रदर्शन, बैरिकेडिंग तोड़कर विधानसभा की ओर बढ़े अधिवक्ता; हजरतगंज में नारेबाजी

लखनऊ में अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम लागू करने की मांग को लेकर वकीलों ने प्रदर्शन किया। कैसरबाग न्यायालय से शुरू हुआ पैदल मार्च हजरतगंज पहुंचा। यहां प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेडिंग तोड़कर विधानसभा की ओर बढ़ने की कोशिश की। कुछ वकील बैरिकेडिंग पर चढ़ गए। पुलिस ने भारी सुरक्षा व्यवस्था की थी। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन


बदायूं में दोहरा हत्याकांड: नानी और धेवते की हत्या से सनसनी, घर में पड़े मिले शव

बदायूं के बिनावर थाना क्षेत्र के गांव कान्हा नगला में शनिवार सुबह दोहरे हत्याकांड से हड़कंप मच गया। 47 वर्षीय नियाज बानो और उसके सात वर्षीय धेवते आफाक की हत्या कर दी गई। दोनों के शव घर के अंदर बिस्तर पर पड़े मिले। ग्रामीणों के मुताबिक, दोनों के गले पर निशान थे। नियाज बानो के कानों से सोने के कुंडल गायब थे। पढ़ें पूरी खबर 

सीतापुर में घर के बाहर छप्पर में फंदे से लटके मिले युवक-युवती के शव, छह महीने पहले हुई थी लड़की की शादी
सीतापुर के रेउसा क्षेत्र के अमलोरा गांव में युवक और युवती के शव युवक के घर के बाहर छप्पर के नीचे अलग-अलग फंदों से लटके मिले। युवती की छह महीने पहले शादी हुई थी और वह करवाचौथ पर मायके आई थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। पढ़ें पूरी खबर 

अयोध्या: 'माफी मांगने से नहीं मिटेगा दर्द', अखिलेश के रामलला दर्शन के एलान पर भड़के कारसेवकों के परिजन

सपा प्रमुख अखिलेश यादव के 12 दिसंबर को प्रस्तावित अयोध्या दौरे और रामलला के दर्शन की योजना पर 1990 के कारसेवक गोलीकांड के पीड़ित परिवारों ने कड़ी नाराजगी जताई है। कोठारी बंधुओं की बहन सहित अन्य मृतकों के परिजनों ने इसे राजनीतिक दिखावा बताते हुए कहा कि माफी से उनके जख्म नहीं भरेंगे और उनके आने से अयोध्या का माहौल खराब होगा। पढ़ें पूरी खबर  


मंत्री संदीप सिंह की सगाई: दावत-सगाई शुरू, सीएम योगी ने दिया आशीर्वाद

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के नाती व यूपी सरकार में मंत्री संदीप सिंह व उनके छोटे भाई सौरभ सिंह की सगाई अलीगढ़ के तालानगरी मैदान पर चल रही है। सीएम योगी आदित्यनाथ सगाई समारोह में पहुंचे और आशीर्वाद दिया। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed