PM Modi Varanasi Visit Live: सपा-कांग्रेस पर जमकर बरसे पीएम, बोले- देश के विकास में बाधक हैं ये पार्टियां
{"_id":"6714b4b63ca0f57be705a519","slug":"pm-modi-in-varanasi-live-expected-announcements-to-launch-development-initiatives-today-news-in-hindi-2024-10-20","type":"live","status":"publish","title_hn":"PM Modi Varanasi Visit Live: सपा-कांग्रेस पर जमकर बरसे पीएम, बोले- देश के विकास में बाधक हैं ये पार्टियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sun, 20 Oct 2024 06:23 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Sun, 20 Oct 2024 06:23 PM IST
खास बातें
PM Narendra Modi in Varanasi Today Live News in Hindi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी स्पोर्ट्स स्टेडियम का उद्घाटन करने के बाद सपा और कांग्रेस सहित विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा। कहा कि इन लोगों ने देश के विकास को आगे ही नहीं बढ़ने दिया। आज भी विकास कार्यों में रोढ़ा डालने का काम कर रहे हैं। खिलाड़ियों को सम्मान देने का काम भाजपा ने ही किया है।
विज्ञापन
वाराणसी स्पोर्ट्स स्टेडियम के उद्घाटन के बाद जनता को संबोधित करते पीएम मोदी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
06:06 PM, 20-Oct-2024
पीएम मोदी का उत्साहवर्धन करते दिखे युवा
सिगरा स्टेडियम में मौजूद भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण के समाप्त होते ही मौजूद पब्लिक हर-हर महादेव और मोदी का उद्घोष लगाने लगी। भीड़ में मौजूद महिलाएं, बच्चे, बुजुर्ग और युवा आकर्षक पेंटिंग लेकर पीएम का उत्साहवर्धन कर रहे थे। प्रधानमंत्री का भाषण खत्म होते ही लोग तेजी से सिगरा स्टेडियम से बाहर निकलने लगे। पुलिस भीड़ को नियंत्रित करने में लगी रही।
05:51 PM, 20-Oct-2024
देश के युवा बनें राजनीति का हिस्सा
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भविष्य में एक लाख युवाओं को राजनीति का हिस्सा बनाया जाएगा। युवाओं से आह्वान किया कि इसके लिए वे आगे आएं और देश की तरक्की का हिस्सा बनें। पीएम ने कहा कि देशवासियों को बधाई देता हूं। पीएम मोदी ने इसी के साथ अपने शब्दों को विराम दिया।
वहीं, वाराणसी शहर से निकलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छह बजकर 18 मिनट पर बाबतपुर एयरपोर्ट पर पहुंच गए। यहां सीएम योगी, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल सहित विभिन्न नेताओं ने उनके साथ मुलाकात की।

05:47 PM, 20-Oct-2024
राम भक्तों को मिल गया राम मंदिर
पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस, सपा समेत तमाम विपक्षी पार्टियां देश के विकास में भी परिवारवाद कर रही थीं। भाजपा जो कहती है वह डंके के चोट पर करती है। अयोध्या में राम मंदिर का सपना भाजपा ने ही पूरा किया। महिलाओं को विधान और लोकसभा में आरक्षण की बात कही गई थी, जिसे हमने ही पूरा किया। कहा कि भाजपा सरकार ने मुस्लिम महिलाओं को सम्मान दिलाया। तीन तलाक के नाम पर वे न जानें कितने वर्षों से प्रताड़ित थीं। अंधकारमय जिंदगी जी रही थीं। भाजपा सरकार ने महिलाओं को सिर ऊंचा कर चलने की हिम्मत दी है।
05:43 PM, 20-Oct-2024
काशी में बोले PM- नई सरकार के बनते ही एक बार फिर विकास कार्यों की शुरुआत होने लगी
मंच पर पीएम का स्वागत करते सीएम योगी।
- फोटो : अमर उजाला
05:39 PM, 20-Oct-2024
विकास और विरासत का रोल मॉडल बनेगी काशी
पीएम मोदी ने कहा कि पिछले साल देश के एक दर्जन एयरपोर्ट के सुधार भी किए जा रहे हैं। अयोध्या में एक भव्य इंटरनेशल एयरपोर्ट राम भक्तों का स्वागत कर रहा है। एक समय था यूपी की सड़कें खस्ताहाली के लिए जानी जाती थी। 2014 के बाद यूपी की सड़कें बन रही हैं। सड़कें चमचमा रही हैं। काशी नगरी के विकास और विरासत को लेकर काम किया जा रहा है। यहां गलियों से लेकर सुंदर घाट लोगों का मन मोह रहे हैं।
काशी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के लिए सात एयरपोर्ट से जुड़े 6100 करोड़ रुपये के अलग-अलग परियोजनाओं का शुभारंभ किया। कहा कि यूपी के सहारानपुर, मध्य प्रदेश के रीवा, छत्तीसगढ़ सहित विभिन्न राज्यों के लोगों को इसका लाभ मिलेगा।

05:37 PM, 20-Oct-2024
काशी में बढ़ रही हैं आधुनिक सुविधाएं
आज देश में विकास कार्यों की बहार आ गई है। देश के युवाओं को नौकरियां मिल रही हैं। बाबतपुर एयरपोर्ट पर आधुनिक सुविधा बढ़ते ही यहां के लोगों को रोजगार मिलने लगे। आज बनारस आने वाले लोगों की संख्या में इजाफा हो रहा है। यहां पर्यटकों और व्यापारियों के आने की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई है।

05:29 PM, 20-Oct-2024
सीएम योगी ने जताया आभार
मंच पर पीएम मोदी के साथ मौजूद भाजपा के वरिष्ठ नेता।
- फोटो : अमर उजाला
बोले- हम सभी जानते हैं कि पिछले 10 सालों में हमने नई बदलते भारत को देखा है। एक भारत-श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना को भाजपा सरकार और मूर्त रूप देगी। यहां विकास के नए नित्य कीर्तिमान स्थापित किए जा रहे हैं।
05:23 PM, 20-Oct-2024
मुझसे भी ज्यादा युवा है पीएम मोदी : उड्डयन मंत्री
मंच से जनता को संबोधित करते हुए केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में काशी विकास और बदलाव का प्रतीक भी बन गई है। मैं समझता हूं कि यह सौभाग्य की बात है कि पीएम मोदी द्वारा काशी के तीर्थ स्थल से 6100 करोड़ से ज्यादा की राशि की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया जा रहा है।कहा कि अलग-अलग राज्यों के विभिन्न एयरपोर्ट का शिलान्यास हो रहा है। गर्व की बात है कि वाराणसी एयरपोर्ट पर जहां लगभग 30 लाख सालाना यात्रियों का स्वागत किया जाता है, 2028 तक यह संख्या 40 लाख से ज्यादा होने की उम्मीद है।
कहा कि आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू और प्रधानमंत्री मोदी के आशीर्वाद से मैं सबसे युवा कैबिनेट मंत्री बना हूं। चार महीने के कार्यकाल के बाद मुझे यह एहसास हो गया है कि मेरे से भी ज्यादा युवा देश के प्रधानमंत्री हैं।
05:07 PM, 20-Oct-2024
गूंजा- हर हर मोदी
मंच पर पीएम मोदी के साथ मौजूद भाजपा के वरिष्ठ नेता।
- फोटो : अमर उजाला
पीएम नरेंद्र मोदी के मंच पर पहुंचते ही पूरा सिगरा स्टेडियम मोदी मोदी के नारों से गूंज उठा। स्कूल के बच्चे, कार्यकर्ता और आम लोगों ने खड़े होकर पीएम मोदी का स्वागत किया। वहीं, मोदी ने भी दोनों हाथ जोड़कर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। मोदी करीब 30 सेकेंड तक सिगरा स्टेडियम में बैठे करीब 20 हजार लोगों को निहारा। स्टेडियम के चारों ओर की बिल्डिंगों पर कमांडो, आर्मी और पुलिस के जवान भी मुस्तैद दिखाई दिए।
05:01 PM, 20-Oct-2024
दस वर्षों में सुधरा है देश का स्वास्थ्य: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री ने कहा कि देश में एम्स, मेडिकल कॉलेज, सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक के साथ छोटे शहरों में अस्पताल खोले गए हैं। मेडिकल कॉलेज में नई सीट भी जोड़ी गई है। आने वाले सालों में 75,000 नई मेडिकल की सीट जुड़ेंगे। लोगों की डिजिटल हेल्थ आईडी बनाई जा रही है।
ई-संजीवनी में 30 करोड़ लोग ऑनलाइन परामर्श ले चुके हैं। द्रोण टेक्नोलॉजी से भी स्वास्थ्य के क्षेत्र में हम आगे बढ़ रहे हैं। बिहार में भी एक शंकरा आई हॉस्पिटल खोलना चाहिए इससे यहां के रहने वाले लोगों को भी लाभ मिलेगा।