Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Menace of dogs in Panchsheel Greens 2 society; residents troubled

Noida News: पंचशील ग्रीन्स दो सोसाइटी में कुत्तों का आतंक, निवासी परेशान

Sat, 14 Nov 2026 07:13 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2026 07:13 PM IST
विज्ञापन
Menace of dogs in Panchsheel Greens 2 society; residents troubled
आवागमन और बच्चों का पार्क में खेलना हुआ मुश्किल, शिकायतों के बाद भी नहीं निकला समाधान
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित पंचशील ग्रीन्स दो सोसाइटी में लावारिस कुत्तों की बढ़ती संख्या से निवासी परेशान हैं। कुत्तों के हमलों की लगातार घटनाओं से बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों में डर का माहौल है। सोसाइटी के पार्क, टावरों के आसपास और रास्तों पर कुत्तों के झुंड घूमते रहते हैं। निवासियों का आरोप है कि कुत्ते अचानक लोगों के पीछे दौड़ पड़ते हैं और हमला कर देते हैं।
निवासी सोनी ने बताया कि सोसाइटी के बेसमेंट में कुत्तों के कई झुंड रहते हैं। ये कुत्ते काफी समय तक वहीं डेरा जमाए रहते हैं। बेसमेंट में वाहनों की आवाजाही के दौरान भी कुत्ते इधर-उधर घूमते हैं। कई बार दो या अधिक कुत्तों के बीच अचानक लड़ाई शुरू हो जाती है। ऐसे में वहां से गुजर रहे लोगों के लिए निकलना मुश्किल हो जाता है। निवासियों ने मेंटेनेंस टीम को लिखित शिकायत सौंपी है। उन्होंने कुत्तों के हमलों को रोकने के लिए तत्काल कदम उठाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि पहले भी ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से शिकायतें की गई थीं, लेकिन प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

बच्चों और बुजुर्गों में डर का माहौल
सोसाइटी में कुत्तों के झुंड के कारण बच्चों का पार्क में खेलना मुश्किल हो गया है। अभिभावकों को डर रहता है कि कहीं खेलते समय कुत्ते उन पर हमला न कर दें। निवासी रानी ने बताया कि बच्चों को पार्क में भेजने से पहले कई बार सोचना पड़ता है। बुजुर्ग सुबह-शाम टहलने से कतराने लगे हैं। अभिषेक ने कहा कि कुत्तों के झुंड देखकर बाहर निकलने में डर लगता है। महिलाओं को भी अकेले आने-जाने में परेशानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालिया घटनाएं और सुरक्षा चिंताएं
सोसाइटी में कुत्तों के हमले की कई गंभीर घटनाएं सामने आई हैं। 28 फरवरी 2026 को चार साल के बच्चे पर आवारा कुत्तों के झुंड ने हमला किया था। 9 अगस्त 2026 को सोसाइटी में दो महिलाओं को कुत्तों ने काटा। 16 अगस्त 2026 को तीन बच्चों को कुत्तों ने काटा। दोपहिया वाहन चालकों के पीछे कुत्तों के दौड़ने से संतुलन बिगड़ने का खतरा रहता है। रौनक ने बताया कि इससे दुर्घटना होने का डर बना रहता है। राकेश ने बेसमेंट में कुत्तों के झुंड से वाहन निकालते समय डर लगने की बात कही।

प्राधिकरण से स्थायी समाधान की मांग
निवासियों ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से इस समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है। उन्होंने कुत्तों की नसबंदी और टीकाकरण की व्यवस्था करने को कहा है। साथ ही, निर्धारित फीडिंग जोन बनाने तथा नियमों के तहत उचित प्रबंधन की भी मांग की गई है। सोशल मीडिया पर भी कुत्तों के झुंड के फोटो और वीडियो साझा किए जा रहे हैं। निवासियों का आरोप है कि कुछ लोग बाहर से कुत्तों को लाकर सोसाइटी में आश्रय दे रहे हैं। उन्होंने इस मामले की जांच कराने की भी मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed