Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   15 children fall ill after midday meal; Collector orders removal of the group [responsible for the meal]

शहडोल: स्कूल में मध्यान्ह भोजन के बाद बच्चों की बिगड़ी तबीयत, एक को हुई उल्टी, कई ने की पेट दर्द की शिकायत

Sat, 14 Nov 2026 07:12 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Sat, 14 Nov 2026 07:12 PM IST
सार

शहडोल के ब्यौहारी स्थित बदरचुआ प्राथमिक विद्यालय में मध्यान्ह भोजन के बाद बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। जांच में आदेश के बावजूद पुराने स्व-सहायता समूह द्वारा भोजन बनाने का मामला सामने आया। कलेक्टर ने नोटिस और जांच के निर्देश दिए हैं।

 

विज्ञापन
15 children fall ill after midday meal; Collector orders removal of the group [responsible for the meal]
ब्यौहारी अस्पताल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहडोल के ब्यौहारी विकासखंड के शासकीय प्राथमिक विद्यालय बदरचुआ में मध्यान्ह भोजन करने के बाद बच्चों की तबीयत बिगड़ने का मामला सामने आया है। भोजन करने के बाद एक बच्चे को उल्टी होने लगी, जबकि कुछ अन्य बच्चों ने पेट दर्द की शिकायत की। सूचना मिलने पर सभी बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ब्यौहारी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार किया। फिलहाल सभी बच्चों की स्थिति सामान्य है। एहतियात के तौर पर उन्हें अस्पताल में निगरानी में रखा गया है। मामले को कलेक्टर पार्थ जायसवाल ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने सीईओ जनपद पंचायत ब्यौहारी और बीआरसी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही संबंधित स्व-सहायता समूह को मध्यान्ह भोजन के कार्य से पृथक करने और पूरे मामले की जांच कर जिम्मेदारी तय करने को कहा है।

विज्ञापन


पढें:  दो मासूम बच्चों के साथ मां ने कुएं में लगाई छलांग, तीनों की मौत; कोहराम

विज्ञापन

आदेश के बावजूद पुराने समूह ने जारी रखा भोजन बनाने का काम
एसडीएम अर्चना मिश्रा और तहसीलदार गैलेक्सी नागपुरे के प्रतिवेदन के अनुसार, 14 नवंबर को विद्यालय में 15 विद्यार्थी उपस्थित थे। इस दौरान स्वाती स्व-सहायता समूह ने बच्चों के लिए दाल-चावल बनाया था। जिला पंचायत ने 23 सितंबर को आदेश जारी कर इस समूह को मध्यान्ह भोजन के कार्य से पृथक करते हुए नव जमुना स्व-सहायता समूह को जिम्मेदारी सौंपी थी। 28 सितंबर को जनशिक्षक के माध्यम से यह आदेश प्रधानाध्यापक और संबंधित समूह को व्हाट्सएप पर भी भेज दिया गया था। इसके बावजूद पुराने समूह ने नए समूह को प्रभार नहीं सौंपा और भोजन बनाने का काम जारी रखा।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानाध्यापक की भूमिका भी जांच के दायरे में
घटना के दिन प्रधानाध्यापक सीताशरण सिंह शैक्षिक संवाद में शामिल होने ब्यौहारी गए हुए थे। विद्यालय में अतिथि शिक्षक दुर्गा गुप्ता मौजूद थीं। प्रतिवेदन में समूह परिवर्तन के आदेश का पालन नहीं कराने और इसकी जानकारी समय पर संबंधित अधिकारियों को नहीं देने को लापरवाही माना गया है। बच्चों को परोसे गए भोजन के नमूने जांच के लिए खाद्य विभाग को भेजे गए हैं। इसके अलावा रसोइयों की ओर से स्वच्छता संबंधी निर्देशों के पालन की भी जांच की जा रही है। कलेक्टर ने स्पष्ट किया है कि बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा से जुड़े मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed