फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

UP News Today Live: उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 9 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

Live Story Desk लाइव स्टोरी डेस्क
Updated Fri, 09 Oct 2026 03:30 PM IST
खास बातें

UP Breaking News Today Live - Read Uttar Pradesh latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, उत्तर प्रदेश की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन.

विज्ञापन
UP Breaking News Live Updates: Uttar Pradesh Latest News Today in Hindi 9 October 2026
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट

लाइव अपडेट

03:28 PM, 09-Oct-2026

कानपुर: 57वीं जीएसटी काउंसिल के फैसलों से गदगद कारोबारी, बोले- खत्म होगा उत्पीड़न और भय, बढ़ेगा विश्वास

Kanpur News: दिल्ली में आयोजित 57वीं जीएसटी काउंसिल की बैठक में लिए गए राहतकारी निर्णयों का कानपुर के उद्यमियों और व्यापारिक संगठनों ने पुरजोर स्वागत किया है। अधिकारियों से बिना कोर्ट मंजूरी गिरफ्तारी की शक्ति वापस लेने, 10 हजार तक के छोटे मामलों में नोटिस न जारी करने और आपराधिक मुकदमे की सीमा बढ़ाकर पांच करोड़ करने से कारोबारियों में विश्वास बढ़ेगा।

और पढ़ें
03:28 PM, 09-Oct-2026

कानपुर कपड़ा कमेटी व फीटा बोले- जीएसटी सुधारों से पारदर्शी होगा व्यापार माहौल

कानपुर कपड़ा कमेटी व फीटा बोले- जीएसटी सुधारों से पारदर्शी होगा व्यापार माहौल और पढ़ें
विज्ञापन
03:20 PM, 09-Oct-2026

औरैया: घर में लगी भीषण आग, घरेलू सामान के साथ 12 बकरियां झुलसीं, दो की हालत गंभीर, ग्रामीणों ने पाया काबू

Auraiya News: कुदरकोट कस्बे में शुक्रवार सुबह एक रिहाइशी मकान में अचानक अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। हादसे में घर में बंधी 12 बकरियां बुरी तरह झुलस गईं, जिनमें से दो की हालत चिंताजनक बनी हुई है। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। और पढ़ें
03:20 PM, 09-Oct-2026

मेरठ: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, पति के साथ दवा लेने जा रही थी; अस्पताल में दम तोड़ा

मेरठ के भावनपुर क्षेत्र में नगला साहू गांव के सामने अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार कविता गंभीर रूप से घायल हो गई। मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। और पढ़ें
03:20 PM, 09-Oct-2026

औरैया के कुदरकोट में घर में लगी भीषण आग, घरेलू सामान के साथ 12 मवेशी झुलसे

औरैया के कुदरकोट में घर में लगी भीषण आग, घरेलू सामान के साथ 12 मवेशी झुलसे और पढ़ें
03:18 PM, 09-Oct-2026

योगी कैबिनेट का फैसला: 18 शहरों में चलेंगी 1,725 एसी इलेक्ट्रिक बसें, 12 साल का होगा अनुबंध; जानिए डिटेल

नगर विकास मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने कहा कि प्रदेश के 18 शहरों में जल्द ही 1,725 अतिरिक्त इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू किया जाएगा। इसमें लखनऊ, अयोध्या सहित ये शहर शामिल हैं।  और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
03:14 PM, 09-Oct-2026

झांसी: पढ़ाई छोड़ झाड़ू लगाने को मजबूर बच्चे, शिक्षक पर अभद्रता और धमकी देने का आरोप

बीरेंद्र कुमार ने आरोप लगाया कि विद्यालय में पढ़ाई कराने के बजाय छोटे बच्चों से झाड़ू लगवाकर सफाई कराई जाती है। उन्होंने जब बच्चों के झाड़ू लगाने और विद्यालय की अव्यवस्थाओं का वीडियो अपने मोबाइल से बनाया तो इंचार्ज प्रधानाध्यापक नाराज हो गए। और पढ़ें
03:13 PM, 09-Oct-2026

मेरठ: हस्तिनापुर में संविदा सफाईकर्मी अंकित की मौत, घर में फंदे पर मिला युवक; जांच में जुटी पुलिस

हस्तिनापुर की वाल्मीकि कॉलोनी में शुक्रवार को 28 वर्षीय अंकित की मौत हो गई। वह नगर पंचायत में संविदा सफाईकर्मी था। पुलिस पोस्टमार्टम की कार्रवाई कर रही है, जबकि परिजन इसके लिए तैयार नहीं हैं। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। और पढ़ें
03:13 PM, 09-Oct-2026

बागपत: पंकज सिंह का हमला; बोले- हारने पर चुनाव आयोग पर सवाल उठाती है कांग्रेस, 2027 में फिर बनेगी भाजपा सरकार

बागपत में भाजपा विधायक पंकज सिंह ने मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस के प्रदर्शन पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस चुनाव हारने पर चुनाव आयोग पर सवाल उठाती है। अखिलेश यादव के बयान पर पलटवार करते हुए उन्होंने 2027 में फिर भाजपा सरकार बनने का दावा किया। और पढ़ें
03:07 PM, 09-Oct-2026

यूपी: मैनपुरी में युवक की संदिग्ध हालत में मौत, कमरे से तमंचा-कारतूस मिले; खुदकुशी की आशंका

मैनपुरी के बेवर में मोहल्ला उत्तरी काजी टोला निवासी मोहम्मद आजम घर के कमरे में गोली लगने से घायल अवस्था में मिला। सैफई ले जाते समय उसकी मौत हो गई और घटनास्थल से पुलिस को तमंचा व कारतूस मिले हैं। और पढ़ें
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed