फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Devipatan Division ranks first in the state for the disposal of old revenue cases

Gonda News: पुराने राजस्व वादों के निस्तारण में देवीपाटन मंडल प्रदेश में अव्वल

Fri, 09 Oct 2026 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 09 Oct 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Devipatan Division ranks first in the state for the disposal of old revenue cases
गोंडा। पुराने राजस्व वादों के निस्तारण में देवीपाटन मंडल ने प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। सितंबर में मंडल में 1,317 वादों का निस्तारण किया गया। वहीं, 1,210 वादों के निस्तारण के साथ गोरखपुर मंडल दूसरे स्थान पर रहा। मंडलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल की नियमित सुनवाई और पुराने मुकदमों की समीक्षा से निस्तारण में तेजी आई है।
विज्ञापन

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, सितंबर में प्रदेश के सभी मंडलों में कुल 7,247 राजस्व वादों का निस्तारण किया गया। अगस्त के अंत तक आयुक्त न्यायालय में पांच वर्ष से अधिक पुराने 418 वाद लंबित थे। अपर आयुक्त प्रथम की अदालत में 2,457 और अपर आयुक्त द्वितीय की अदालत में 1,333 वाद लंबित थे। सितंबर में आयुक्त न्यायालय ने 134, अपर आयुक्त प्रथम ने 660 और अपर आयुक्त द्वितीय ने 337 वादों का निस्तारण किया।
विज्ञापन

मंडलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल कार्यभार ग्रहण करने के बाद से ही पुराने मुकदमों की नियमित सुनवाई और शीघ्र निस्तारण पर जोर दे रही हैं। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को अभियान चलाकर पुराने वादों का निस्तारण करने और नियमित समीक्षा के निर्देश भी दिए हैं। जनशिकायतों के निस्तारण में भी देवीपाटन मंडल पिछले सात माह से लगातार प्रदेश में शीर्ष पर बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


न्याय में देरी अन्याय के समान : मंडलायुक्त
मंडलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल ने कहा कि मुकदमों के लंबे समय तक लंबित रहने से लोगों का न्याय व्यवस्था पर भरोसा कमजोर होता है। न्याय में देरी अन्याय के समान है। इसे ध्यान में रखते हुए पुराने वादों की नियमित सुनवाई कर शीघ्र निस्तारण के प्रयास किए जा रहे हैं। लोगों को समय पर न्याय दिलाना प्राथमिकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed